Aggarwal Samaj Sabha

Aggarwal Samaj Sabha An Organization, Which unites all the Aggarwals.

अग्रवाल समाज सभा ने शहीद तेजा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समाधभाई में विद्यार्थियों को वितरित की कॉपियांसमाज सेवा...
04/08/2026

अग्रवाल समाज सभा ने शहीद तेजा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समाधभाई में विद्यार्थियों को वितरित की कॉपियां

समाज सेवा के अपने निरंतर अभियान के तहत अग्रवाल समाज सभा द्वारा आज शहीद तेजा सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, समाधभाई में विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज सभा के पंजाब प्रधान डॉ. अजय कंसल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी को एक-दूसरे की सहायता करने की भावना रखनी चाहिए, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए तथा हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, शिक्षा और अच्छे संस्कार ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं।

इस अवसर पर दविंदर सिंगला जी ने विद्यार्थियों को महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा "एक ईंट, एक रुपया" के सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का संदेश आपसी सहयोग, समानता और समाज सेवा की भावना को मजबूत करता है।

स्कूल के प्रिंसिपल अमरदीप सिंह जी ने अग्रवाल समाज सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभा द्वारा शिक्षा और समाज हित में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अग्रवाल समाज सभा का धन्यवाद किया तथा समाज सेवा के ऐसे प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

अग्रवाल समाज सभा ने योग साधिकाओं को वितरित की टी-शर्ट, नियमित योग अपनाने का दिया संदेशमोगा, 3 अगस्त:अग्रवाल समाज सभा द्व...
03/08/2026

अग्रवाल समाज सभा ने योग साधिकाओं को वितरित की टी-शर्ट, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

मोगा, 3 अगस्त:
अग्रवाल समाज सभा द्वारा योग करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टी-शर्ट वितरित की गईं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधिकाओं ने भाग लिया।

इस मौके पर डॉ. अजय कंसल ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। योग न केवल शरीर को फिट रखता है, बल्कि अनेक बीमारियों से बचाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की।

योग प्रशिक्षिका पूनम जी ने अग्रवाल समाज सभा की सराहना करते हुए कहा कि सभा समाजहित में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज सभा द्वारा योग साधिकाओं को टी-शर्ट प्रदान की गई थीं और आज भी उन्हें सम्मान एवं प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट दी गई हैं।

इस अवसर पर अंजली गुप्ता (एमसी, मोगा) तथा लवली सिंगल ने कहा कि अग्रवाल समाज सभा का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना और लोगों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना है। सभा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज सभा की ओर से धर्मेंद्र गोयल, महेश गुप्ता, महेश बंसल, दविंदर सिंगल, के.के. मित्तल, बलवंत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

आज बीआरएस नगर लुधियाना में पौधारोपण किया गया
02/08/2026

आज बीआरएस नगर लुधियाना में पौधारोपण किया गया

*  अग्रवाल समाज सभा के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात...
30/07/2026

*
अग्रवाल समाज सभा के प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान समाज के डॉ अजय कंसल पंजाब प्रेसिडेंट अग्रवाल समाज सभा ने राज्यपाल को अग्रवाल समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने समाज द्वारा चलाए जा रहे कार्यों को ध्यानपूर्वक सुना और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रहा है और समाज सेवा के क्षेत्र में उसकी भूमिका अनुकरणीय है।

सभा के सदस्यों ने राज्यपाल को समाज की आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया। राज्यपाल श्री गुप्ता ने समाज को आगे भी इसी तरह सेवा और सहयोग के कार्यों में जुटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज सभा के रमेश टोनी जिंदल हरकेश गुप्ता विनोद कुमार सदस्य उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज सभा ने NEET टॉपर आर्यन गुप्ता को किया सम्मानित* NEET परीक्षा 2026 में पूरे भारत में नंबर 1 रैंक हासिल करने ...
27/07/2026

अग्रवाल समाज सभा ने NEET टॉपर आर्यन गुप्ता को किया सम्मानित*

NEET परीक्षा 2026 में पूरे भारत में नंबर 1 रैंक हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता को अग्रवाल समाज सभा ने भव्य समारोह में सम्मानित किया।

समाज की ओर से आयोजित इस समारोह में आर्यन गुप्ता के साथ उनके माता-पिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अजय कंसल ने आर्यन और उनके परिजनों को अग्रवाल समाज सभा के उद्देश्यों, समाज सेवा कार्यों और विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे सहयोग कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. कंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज सभा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, ताकि समाज के होनहार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन और मंच मिल सके।

आर्यन गुप्ता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल और महाराजा अग्रसेन जी का स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया।

इस पर आर्यन गुप्ता के माता-पिता ने अग्रवाल समाज सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया मान-सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आर्यन की इस सफलता में समाज के सहयोग और आशीर्वाद का बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे और सभी ने आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
---

ज़ी मीडिया समूह के संस्थापक एवं उद्योगपति डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयंका के निधन पर अग्रवाल समाज सभा...
26/07/2026

ज़ी मीडिया समूह के संस्थापक एवं उद्योगपति डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता स्वर्गीय नंद किशोर गोयंका के निधन पर अग्रवाल समाज सभा ने हिसार पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया जी के साथ मुलाकात करते हुए अग्रवाल समाज सभा की टीम
22/07/2026

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया जी के साथ मुलाकात करते हुए अग्रवाल समाज सभा की टीम

---*बठिंडा: अग्रवाल समाज सभा ने पुलिस पब्लिक स्कूल में बांटीं कॉपियां, बच्चों को दिए संस्कार और शिक्षा के मंत्र**बठिंडा,...
18/07/2026

---

*बठिंडा: अग्रवाल समाज सभा ने पुलिस पब्लिक स्कूल में बांटीं कॉपियां, बच्चों को दिए संस्कार और शिक्षा के मंत्र*

*बठिंडा, 4 अप्रैल 2026* : अग्रवाल समाज सभा की ओर से आज पुलिस पब्लिक स्कूल बठिंडा में विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित की गईं।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी बिन्नू गोयल ने बच्चों को महाराज के उपदेशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार और अनुशासन से ही जीवन में सफलता मिलती है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे डॉ. अजय कंसल जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा:
"माता-पिता का कहना मानो और अपने टीचर की बात ध्यान से सुनो। मेहनत से पढ़-लिखकर न केवल अपना नाम रोशन करो, बल्कि अपने माता-पिता और स्कूल का नाम भी ऊंचा करो।"

सभा के सदस्यों ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल प्रबंधन से प्रवीण कुमार और शिक्षकों ने अग्रवाल समाज सभा के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को कॉपियां देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर हरविंदर सिंह हैप्पी, सिंगल व्यापार मंडल के पंजाब प्रधान अमित कपूर, विक्रमजीत सिंह भुल्लर, रमेश जिंदल, टोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

*राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का अग्रवाल समाज सभा द्वारा सम्मान*अग्रवाल समाज सभा पंजाब के प्रधान...
15/07/2026

*राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर का अग्रवाल समाज सभा द्वारा सम्मान*

अग्रवाल समाज सभा पंजाब के प्रधान डॉ. अजय कंसल की अध्यक्षता में लवली सिंगला (जिला प्रधान) ने श्रीमती विजया रहाटकर को सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट कर समाज की ओर से सम्मान एवं शुभकामनाएँ दी गईं। वहीं रीना गुप्ता जैन ने पुष्पगुच्छा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
डा अजय कंसल ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आयोग भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इसी प्रकार प्रभावी भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर सुनैना अग्रवाल, अंजू गोयल, सुनीता मित्तल, वीणा गर्ग, प्रीति, रीना गुप्ता जैन, समीर सिंगला, अमित अग्रवाल, करमचंद अग्रवाल एवं मनु जिंदल भी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके महिला सशक्तिकरण एवं न्याय के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

एसेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिता जी, प्रख्यात समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के देवलोकगमन का स...
13/07/2026

एसेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिता जी, प्रख्यात समाजसेवी श्री नंद किशोर गोयनका जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उनका संपूर्ण जीवन समाज कल्याण को समर्पित रहा। ईश्वर पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करें और परिजनों को संबल दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!
ॐ शांति।
Subhash Chandra

Address

#3, Jujhar Nagar W/5
Moga
142001

Telephone

+919855323397

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aggarwal Samaj Sabha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Aggarwal Samaj Sabha:

Shortcuts

Share