27/09/2026
प्रेस विज्ञप्ति
अग्रवाल समाज के उच्च स्तरीय परिशिष्टमंडल ने राज्यसभा सांसद श्री अशोक मित्तल से की विशेष मुलाकात
महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया औपचारिक निमंत्रण
जालंधर/मोगा, 24 सितंबर 2026 (वीरवार):
महाराजा अग्रसेन जी के पवित्र जन्मोत्सव को समर्पित आगामी राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर अग्रवाल समाज के एक उच्च स्तरीय परिशिष्टमंडल ने राज्यसभा सांसद एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री अशोक मित्तल से उनके जालंधर स्थित निवास पर विशेष मुलाकात की।
इस अवसर पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन श्री नवीन सिंगला, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के पूर्व वाइस चेयरमैन श्री मनोज कुमार अग्रवाल, अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के स्टेट कमेटी सदस्य श्री रजनीश मित्तल, श्री विकास कुमार अग्रवाल, अग्रवाल सभा मोगा के महासचिव श्री रामपाल गुप्ता तथा मोगा के जिला कोऑर्डिनेटर श्री हर्ष कुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
परिशिष्टमंडल की ओर से श्री अशोक मित्तल को 18 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को प्राइम फार्म्स, बुघीपुरा चौक, मोगा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जा रहे महाराजा अग्रसेन जी के पवित्र जन्मोत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया गया। श्री अशोक मित्तल ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समारोह में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञप्ति जारी करते हुए अग्रोहा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन श्री नवीन सिंगला एवं अग्रवाल सभा मोगा के महासचिव श्री रामपाल गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज सेवा, समानता, सहयोग, भाईचारे और लोक कल्याण की महान भावना का प्रतीक है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा यह राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव को लेकर पूरे पंजाब में अग्रवाल समाज के लोगों में विशेष उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। समारोह में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से अग्रवाल समाज के परिवार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां बड़ी संख्या में शामिल होंगी।उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी द्वारा दिए गए समानता, परस्पर सहयोग, सेवा और भाईचारे के संदेश को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह समारोह केवल एक धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सामाजिक जिम्मेदारी और महाराजा अग्रसेन जी के महान आदर्शों के प्रति सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक होगा।
परिशिष्टमंडल के सदस्यों ने समस्त अग्रवाल समाज से आह्वान किया कि 18 अक्टूबर को मोगा की धरती पर आयोजित होने वाले इस विशाल राज्य स्तरीय समारोह में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महाराजा अग्रसेन जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें और समाज की एकता एवं भाईचारे को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।