Pahal-Ek Prayas Modinagar

Pahal-Ek Prayas Modinagar Its a nonpolitical non-govt.initiative to contribute to cleanliness beautification and plantation of

पहल-एक प्रयास एक अराजनीतिक, सामाजिक पंजीकृत Non Profitable Organisation है। पहल-एक प्रयास की टीम में शहर के संभ्रांत पढ़े लिखे लोग शामिल हैं जिसमें डॉकटर्स, इंजीनियर्स, चार्टेड अकाउंटेंट, दुकानदार, विभिन्न कंपनियों में कार्य करने वाले एक्जीक्यूटिव्स, प्रतिष्ठित दुकानदार, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं। यह टीम श्रमदान द्वारा मोदीनगर को साफ़ सुथरा बनाने की पहल कर चुकी है।
पहल-एक प्रयास टीम क

ा ध्येय:
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी
---------------------------------
~हम अपने हाथों से कूड़ा हटाकर अपने नगर को स्वच्छ बनाएंगे,
~हम बिना जात-पांत एवं ऊँच-नीच के भेदभाव के सर्वकार्य मिलजुल कर करेंगे,
~हम वृक्ष और फूल लगाकर मोदीनगर को हरा भरा व सुन्दर बनाएंगे,
~हम सभी को साफ़ सुथरा तथा स्वस्थ रहने का सन्देश देंगे,
~हम बच्चों को कानून तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करना सिखाएंगे,
~हम अपने बच्चों को स्वस्थ एवं उच्चकोटि का नागरिक बनाएंगे,
~हम भविष्य की नींव स्वच्छ भारत का निर्माण करेंगे।

पहल-एक आदर्श की अपेक्षा:
-----------------------------
~यह टीम आपको शहर को साफ़ सुथरा और कूड़ा रहित बनाने में सहयोग देने के लिए प्रार्थना करती है।
~स्वयं कूड़ा इधर उधर न फेंके और दूसरों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करें।
~सामूहिक प्रयासों से कूड़ादान लगवाएं तथा फूलदारी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगवाए।
~अपने गली मोहल्ले को स्वयं साफ़ रखें और सरकारी सहयोग के बिना अल्प सुविधाओं से ही कार्य चला श्रमजीवी बनें एवं श्रमदान अर्थात कारसेवा करें।

पहल-एक प्रयास की टीम मोदीनगर को आदर्श व स्वच्छ शहर बनाने के लिए हम सभी के लिए अच्छा कार्य करने का भगवत प्रयास करेगी जिसमें आप सभी का सहयोग हृदयापेक्षित है। पहल टीम आपको Pahal-ek prayas फेसबुक पेज का लिंक भी दे रही है ताकि आप भी प्रेरित होकर पहल-एक प्रयास की टीम से जुड़ सकें। आइये साथ साथ मोदीनगर को और अपने अपने शहरों और गाँवों को सुन्दर बनाएं। मोदीनगर को अपने घर का आँगन समझें और इसे कूड़ा रहित साफ़ स्वच्छ बनायें, वृक्ष लगाएं, स्वस्थ बनें और अपनी संतति को संस्कारित बनाएं तभी भारत उन्नत तथा विश्वशक्ति बनेगा।
Contact, Join and Donate- [email protected]

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿दिनांक: 17 मई ,2026स्थान: मैं जीटी रोड,कपड़ा मिल के ...
17/05/2026

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳

🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿

दिनांक: 17 मई ,2026
स्थान: मैं जीटी रोड,कपड़ा मिल के पास, मोदीनगर

आज यहां पहल सदस्य संजय अग्रवाल के जन्मदिन पर पिलखन के एक बड़े पेड़ की स्थापना की गई।

🌱 पौधारोपण में टीम के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

👉 आप सभी से अनुरोध है कि जन्मदिन, वर्षगाँठ या किसी भी विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और इस जन–अभियान का हिस्सा बनें।

📞 संपर्क सूत्र:
8006450210 | 8057646867 | 9411438707

, , , ,

श्रद्धांजलि और सेवा का संगम: डॉ. सतीश त्यागी जी की ६९वीं जयंती पर एक पुनीत पहल 🕊️💧​व्यक्तित्व ऐसा कि आज भी यादों में महक...
05/05/2026

श्रद्धांजलि और सेवा का संगम: डॉ. सतीश त्यागी जी की ६९वीं जयंती पर एक पुनीत पहल 🕊️💧

​व्यक्तित्व ऐसा कि आज भी यादों में महकता है, और सेवा ऐसी कि हर प्यासे की दुआओं में बस जाए।

​आज श्रद्धेय डॉ. सतीश त्यागी जी की 69वीं जयंती के अवसर पर, उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर 'निशुल्क जल सेवा' का आयोजन किया गया।

डॉ. साहब का जीवन हमेशा दूसरों की मदद के लिए समर्पित रहा, और आज उनकी इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए यात्रियों को शीतल जल वितरित किया गया।

​सेवा के सारथी:
​इस पुण्य कार्य का संकल्प आदरणीय बलबीर मेहता जी और उनकी टीम ने लिया, जिसे पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर उतारा गया।
​इस सेवा यज्ञ में 'पहल एक प्रयास' मोदीनगर टीम की उपस्थिति और सक्रिय योगदान ने टीम भावना की एक मिसाल पेश की।
साथ ही पहल एक प्रयास मेरठ से श्री अमोद जी व अर्पित जी ने मेरठ से विशेष रूप से आकर सेवा अर्पित की।

स्टेशन से गुजरने वाले अनेकों यात्रियों की प्यास बुझाकर टीम ने डॉ. साहब के प्रति अपनी सच्ची कृतज्ञता व्यक्त की।

​हम उन सभी साथियों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस तपती धूप में सेवा का मार्ग चुना।

डॉ. साहब के आदर्श हमें सदैव मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

05/05/2026
*​🌹 महान सेवाभावी, आदरणीय स्व. डॉ. सतीश त्यागी जी के 69वें जन्मदिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण 🌹​"व्यक्तित्व...
05/05/2026

*​🌹 महान सेवाभावी, आदरणीय स्व. डॉ. सतीश त्यागी जी के 69वें जन्मदिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण 🌹

​"व्यक्तित्व ऐसा हो कि देह त्यागने के बाद भी कर्मों की खुशबू महकती रहे।"

​आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक प्रेरणापुंज को याद करने का दिन है। आज हमारे प्रिय आदरणीय स्व. डॉ. सतीश त्यागी जी का 69वाँ जन्मदिवस है।
भले ही वे आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा समाज के लिए किए गए निस्वार्थ कार्य, उनका स्नेह और उनकी शिक्षाएँ आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन कर रही हैं।

​डॉक्टर साहब ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और दूसरों के दुखों को दूर करने में समर्पित कर दिया। उनके इसी सेवा भाव और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को जीवंत रखने के लिए, आज उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण (Tree Plantation) किया गया। 🌱🌳

​🌿 इस पहल का उद्देश्य:
​प्रकृति से जुड़ाव: डॉक्टर साहब हमेशा स्वास्थ्य और शुद्ध वातावरण के पक्षधर थे। ये पौधे बड़े होकर न केवल छाया देंगे, बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध रखेंगे।

​जीवंत विरासत: जिस तरह डॉक्टर साहब ने अनगिनत लोगों के जीवन को संवारा, ये वृक्ष भी आने वाली पीढ़ियों को जीवन और शीतलता प्रदान करेंगे।

​प्रेरणा: उनके नेक इरादों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाना।

​डॉक्टर साहब, आपकी कमी हमें हर पल खलती है, लेकिन आपके द्वारा लगाए गए नेकी के पौधे आज भी समाज में फल-फूल रहे हैं। आज आपके जन्मदिन पर लगाए गए ये वृक्ष आपकी यादों की तरह ही सदाबहार रहेंगे।

​आप हमारे दिलों में कल भी थे, आज भी हैं और हमेशा रहेंगे। आपके आदर्शों पर चलना ही आपके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। 🙏✨

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿दिनांक: 02 मई ,2026स्थान: कादराबाद, मोदीनगरआज यहां श...
02/05/2026

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳

🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿

दिनांक: 02 मई ,2026
स्थान: कादराबाद, मोदीनगर

आज यहां श्री सुशील जी को श्रद्धांजलि स्वरूप फूलों के दो बड़े पेड़ों की स्थापना की गई।

अपने प्रियजनों को श्रद्धांजलि देने के लिए पेड़ लगाने से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता।

हमारा यह वृक्षारोपण अभियान केवल मिट्टी में पेड़ लगाना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आइए, इस महायज्ञ में हमारे साथ जुड़ें।

पहल एक प्रयास—मोदीनगर सिर्फ एक नाम नहीं, प्रकृति को बचाने का एक संकल्प है।"

📞 संपर्क सूत्र:
8006450210 | 8057646867 | 9411438707

, , , , ,

28/04/2026

3 मई के हेल्थ कैंप से संबंधित नई सूचना।

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🌿 श्रमदान कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर व स्वाभिमान ट्रस्ट मोदीनगर🌿दिनांक: 26 अप्रैल ,2026स्थान:...
26/04/2026

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳

🌿 श्रमदान कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर व स्वाभिमान ट्रस्ट मोदीनगर🌿

दिनांक: 26 अप्रैल ,2026
स्थान: रेलवे स्टेशन, प्लेटफ़ॉर्म 2, मोदीनगर

आज यहां पेड़ों के अंदर मिट्टी डाली गई जिससे कि आंधी आने पर पेड़ों को कोई नुकसान ना हो।

हमारा यह वृक्षारोपण अभियान केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पेड़ों को सुरक्षित रखना भी है। आइए, इस महायज्ञ में हमारे साथ जुड़ें।

पहल एक प्रयास—मोदीनगर सिर्फ एक नाम नहीं, प्रकृति को बचाने का एक संकल्प है।"

📞 संपर्क सूत्र:
8006450210 | 8057646867 | 9411438707

, , , , ,

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿दिनांक: 22 अप्रैल ,2026स्थान: ऊंची सड़क, मोदीनगरआज य...
22/04/2026

🇮🇳 भारत माता की जय 🇮🇳

🌿 वृक्षारोपण कार्यक्रम –पहल एक प्रयास मोदीनगर 🌿

दिनांक: 22 अप्रैल ,2026
स्थान: ऊंची सड़क, मोदीनगर

आज यहां पृथ्वी दिवस पर फूलों के एक पेड़ की स्थापना की गई।

बदलाव की शुरुआत हमेशा एक छोटी सी 'पहल' से होती है। आज पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर, 'पहल एक प्रयास' मोदीनगर की टीम ने धरती माँ के आँचल को हरा-भरा करने का एक और संकल्प लिया है।

हमारा यह वृक्षारोपण अभियान केवल मिट्टी में पेड़ लगाना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है। आइए, इस महायज्ञ में हमारे साथ जुड़ें।

पहल एक प्रयास—मोदीनगर सिर्फ एक नाम नहीं, प्रकृति को बचाने का एक संकल्प है।"

📞 संपर्क सूत्र:
8006450210 | 8057646867 | 9411438707

, , , , ,

Address

Priyadarshi Hospital, Bank Colony, Near Amber Cinema, NH 58
Modinagar
201204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahal-Ek Prayas Modinagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pahal-Ek Prayas Modinagar:

Share