05/09/2026
🌸 समर्पण को सलाम | शिक्षक सम्मान समारोह 🌸
शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करते हैं। 🙏📚
शिक्षक दिवस के अवसर पर एहसास महिला समिति द्वारा दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में उन शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 25 वर्ष या उससे अधिक समय शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित होकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का महान कार्य किया है।
💐 सम्मानित शिक्षिकाएँ:
• सुश्री शबनम भारद्वाज — 30 वर्ष
• डॉ. पूनम गुप्ता — 28 वर्ष
• सुश्री अनुराधा गुप्ता — 28 वर्ष
• सुश्री मुनीष राठी — 27 वर्ष
• सुश्री पूनम सिंह — 25 वर्ष
साथ ही दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वी. के. राणा जी एवं एहसास महिला समिति की मुख्य सदस्य श्रीमती अर्चना आहूजा जी को भी उनके उल्लेखनीय योगदान एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 🌷
एहसास महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. गुरमीत गुप्ता जी ने कहा कि एक शिक्षिका होने के नाते वे शिक्षकों के समर्पण और जिम्मेदारियों को भली-भांति समझती हैं और लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे शिक्षकों का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है।
वहीं समिति की चेयरपर्सन श्रीमती अनुप्रीत कौर जी ने कहा कि समाज निर्माण में वर्षों से निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पहचानना एवं सम्मानित करना समिति का उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एहसास महिला समिति भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं सम्मानजनक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी।
🌺 इन सभी कर्मठ एवं समर्पित शिक्षकों को हृदय से नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका अनुभव, समर्पण और ज्ञान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा। 🙏✨
#शिक्षकसम्मान #शिक्षकदिवस #सम्मान #शिक्षा #समर्पण #समाजसेवा