12/05/2026
मोदीनगर, मई 2026:
उडारी फाउंडेशन के महासचिव डॉ. अनलजीत सिंह झंगी जी महाराज के नेतृत्व में सिकरी में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़–चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डाला और बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचती है बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होता है।
इस अवसर पर डॉ. झंगी जी महाराज ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह जीवन बचाने का माध्यम है और समाज में सहयोग एवं एकता का प्रतीक है। उडारी फाउंडेशन निरंतर ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।”
शिविर में फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य जागरूकता और रक्तदान के क्षेत्र में और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाएगा।