28/12/2025
आज मीरजापुर बड़ी बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर पर वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर नगर मंडल के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वृहद कंबल वितरण एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर के जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने किया एवं उन्होंने बताया की आज यह कार्यक्रम राजनीति के अजातशत्रु भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया हैं जिसमें जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण एवं सभी के साथ समरसता भोज का आयोजन किया गया हैं साथ ही साथ आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अभय राज सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि सचिव श्री जंग बहादुर सिंह जी एवं सम्मानित अतिथि समाजसेवी श्री ओंकार नाथ बरनवाल जी उपस्थित रहें।
आदरणीय मुख्य अतिथि अध्यक्ष मीरजापुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह जी ने कहा कि माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश को राजनीतिक क्षेत्र में एक दिशा प्रदान की एवं आज पूरा देश उस दिशा में भारतवर्ष के उत्थान में कार्य कर रहा तथा वैश्य समाज हमेशा जनता के सेवा कार्य में लगा रहता हैं इसके लिए हम सभी वैश्य समाज के आभारी हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जंग बहादुर जी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी ने अटल जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन कर देश को समर्पित किया इसके लिए सभी देशवासी उनके आभारी हैं।
कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि ओंकार नाथ बरनवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर नगर मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, महामंत्री शिवम अग्रहरी, उपाध्यक्ष प्रिंस केशरी एवं समस्त नगर कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया ।
जिलाध्यक्ष विवेक बरनवाल ने बताया की कार्यक्रम में 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया एवं सभी के साथ समरसता भोज के अंदर खिचड़ी खाया गया। इस कार्यक्रम की योजना एवं सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष ई० विवेक बरनवाल ने जिला महामंत्री प्रतिक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश केशरी,अमरेश चंद्र पांडेय, सुशील झुनझुनवाला, धर्मेन्द्र गुप्ता, अमित जायसवाल, शेखर जायसवाल, गणेश जी बरनवाल, राजेन्द्र जैन, गोपाल अग्रवाल, रमाशंकर बरनवाल,दिपक अग्रवाल, गौरव बरनवाल,अनूप अग्रहरी,आशू सोनी,निवास बरनवाल, अनूप अग्रहरी,शैलेश अग्रहरी, पवन बरनवाल जी का विशेष योगदान रहा।
ई० विवेक बरनवाल
जिलाध्यक्ष
वैश्य समाज उत्तर प्रदेश
मीरजापुर
9956376300