Anti Depression Initiative for Transforming Individuals ADITI

Anti Depression Initiative for Transforming Individuals ADITI We are dedicated to providing support to the individuals struggling with depression and suicidal thoughts.

Our mission is to create a safe and compassionate community where everyone can find hope, healing and the strength to overcome their challenges.

"ADITI" पहल के तहत "हौसला" पॉडकास्ट कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।इस पॉडकास्ट कार्यक्रम में समय -समय पर ऐसे लोगों को ...
01/05/2025

"ADITI" पहल के तहत "हौसला" पॉडकास्ट कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।इस पॉडकास्ट कार्यक्रम में समय -समय पर ऐसे लोगों को आमंत्रित किया जाएगा,जिन्होंने अपने जीवन में विषम परिस्थितियों व कठिन हालातों में अपने मजबूत दृढ़संकल्पों व इरादों से सतत रूप से संघर्ष जारी रखा और हर कठिन चुनौतियों से निपटते हुए अंततः एक शानदार मुकाम हासिल किया।इस पॉडकास्ट के जरिए संघर्ष-पथ के ऐसे अजेय योद्धाओं से उनकी जुबानी में उनके संघर्ष गाथाओं के किस्से ,कहानियों व अनुभवों को सुना जाएगा,जिससे विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिल सके।

इस पॉडकास्ट कार्यक्रम के जरिए सतत रूप से "प्रबुद्ध मेंटर्स" से सारगर्भित परिचर्चा की जाएगी ,इस सारगर्भित परिचर्चा में विद्यार्थियों/प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से जुड़े हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को एक बेहतर समझ और दृष्टिकोण मिल सके।

"ADITI" (एंटी डिप्रेशन इनिशिएटिव फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिविजुअल्स)पहल के तहत दिनांक- 19 फ़रवरी 2025 ,दिवस-बुधवार को डी ए ...
20/02/2025

"ADITI" (एंटी डिप्रेशन इनिशिएटिव फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिविजुअल्स)पहल के तहत दिनांक- 19 फ़रवरी 2025 ,दिवस-बुधवार को डी ए वी (DAV) इंटर कॉलेज, मेंहदावल में "विद्यार्थी संवाद संगोष्ठी" का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री ज्ञानचंद्र मिश्र जी (खंड शिक्षा अधिकारी,ब्लॉक मेंहदावल),श्री सतीश कुमार सिंह जी (थाना प्रभारी, मेंहदावल),श्री मनोज कुमार मिश्र जी (प्रधानाचार्य,राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज,बेलहर कलां ), डॉ. हिमांशु शुक्ल जी( प्रबंधक - शांति डेंटल हॉस्पिटल , मेंहदावल),श्री सत्येंद्र पाण्डेय जी (समाजसेवी), श्री विजय सिंह जी (समाजसेवी),श्री अंकुर पाण्डेय जी (को-ऑर्डिनेटर "ADITI" पहल)उपस्थित रहे।

सभी प्रबुद्ध वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से अवसाद व तनाव से निपटने, जीवन में संतुलन, सफलता - असफलता के मायने इत्यादि विषयों पर संवाद किया।सभी वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जीवन अमूल्य है।जीवन से बढ़ कर कुछ भी नहीं।दिव्यांग सूरज कन्नौजिया का हौसला छात्र-छात्राओं के अनुकरणीय रहा।

सभी वक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने अदिति मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डट कर मुकाबल करेंगे और किसी भी विषम परिस्थिति में कोई गलत कदम कदापि नहीं उठाएंगे।

संगोष्ठी का संचालन श्री रवि प्रकाश सिंह जी (अध्यापक , डी ए वी इंटर कॉलेज)ने किया।

डी ए वी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री कौशलेंद्र प्रताप सिंह जी ने सभी वक्ताओं और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

"ADITI" पहल के तहत समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों में छात्र-छात्राओं व सम्मानित अध्यापकों,अभिभावकों और सामाजिक स्तर पर संवाद स्थापित किया जाता रहेगा।

विगत 12 फरवरी 2025 को मेंहदावल क्षेत्र में घटित हुई  दुर्भाग्यपूर्ण और दु:खद घटना से क्षेत्र ने एक होनहार बिटिया (अदिति ...
17/02/2025

विगत 12 फरवरी 2025 को मेंहदावल क्षेत्र में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण और दु:खद घटना से क्षेत्र ने एक होनहार बिटिया (अदिति मिश्रा) को खो दिया। समाज में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं पुनः घटित न हो,इसके दृष्टिगत कुछ प्रबुद्ध जनों द्वारा #एंटी_डिप्रेशन_इनिशिएटिव_फॉर_ट्रांसफार्मिग_इंडिविजुअल्स (ADITI) पहल
की शुरुआत की गई।

इस पहल के अन्तर्गत सर्वप्रथम "SIGMA CLASSES" में विद्यार्थी संवाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं और छात्र-छात्राओं ने अदिति मिश्रा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांग सूरज कन्नौजिया जी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करके उनका हौसला अफजाई किया ।

संगोष्ठी में वक्ता के रूप में प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु शुक्ल, अभिनव रवि वत्स, सत्येंद्र पाण्डेय,सुधीर गुप्ता ,रवि प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से अवसाद व तनाव से निपटने, जीवन में संतुलन, सफलता - असफलता के मायने इत्यादि विषयों पर संवाद किया।

संगोष्ठी का संचालन अंकुर पाण्डेय ने किया। SIGMA CLASSES के प्रबंध निदेशक उपेन्द्र पाण्डेय और रत्नेश पांडेय ने सभी वक्ताओं व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

"ADITI" पहल के तहत समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों में छात्र-छात्राओं व सम्मानित अध्यापकों,अभिभावकों और सामाजिक स्तर पर संवाद स्थापित किया जाता रहेगा।

Address

Mehdawal
272271

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anti Depression Initiative for Transforming Individuals ADITI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share