30/07/2024
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कला-ईश फाउंडेशन ने सावन के दूसरे सोमवार पर भी हमारा बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर पर निशुल्क ठंडे जल का प्याऊ संचालित रहा।
भीड अत्यधिक होने के कारण और पानी की कोई भी अन्य व्यवस्था ना होने की वजह से बहुत अफरा-तफरी भी रही। सुबह 8:00 बजे से लेकर के शाम को 5:00 बजे तक लगातार हमारा प्याऊ चलता रहा जिसमें 9000 के आसपास ग्लास और 200 से अधिक ठंडे जल के कैंपर इस्तेमाल हुए, और 25 से 30 लोग लगातार खड़े होकर सेवा देते रहे रहे । 🙏🏻🕉
और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसलिए हम पेपर वाले ग्लास इस्तेमाल करते हैं प्लास्टिक के नहीं। 🍃🌿