COME ON INDIA

COME ON INDIA Come On India is an NGO. We are work for children and oldaged. Pls support us and join us.

JOIN WAVE TO SUPPORT WOMEN VICTIMS
29/03/2026

JOIN WAVE TO SUPPORT WOMEN VICTIMS

JOIN & SUPPORT COME ON INDIA (A REGD. NON-GOVT. ORGANIZATION) E-mail: comeonindia.in@gmail.com
20/10/2025

JOIN & SUPPORT COME ON INDIA (A REGD. NON-GOVT. ORGANIZATION)
E-mail: [email protected]

26/01/2025
JOIN & Support COME ON INDIA
22/01/2025

JOIN & Support COME ON INDIA

14/01/2025

''जोहड़ बचाओ" अभियान
उ0प्र0 में राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज तालाबों/जोहड़ों/पोखरों पर स्थानीय लोगों/बिल्डर्स ने सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों से मिलकर उन पर मकान, दुकान तथा व्यवसायिक स्थलो का निर्माण कर लिया गया है अथवा किया जा रहा है। "कम ऑन इंडिया" संस्था को मालूम हुआ तो संस्था ने विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र जाकर इस बात की पुष्टि की तो मालूम हुआ कि उ0प्र0 राजस्व विभाग अभिलेखों में दर्ज नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकांश तालाबों पर पूर्ण अथवा आंशिक कब्जा किया जा रहा है और बदस्तूर जारी है। यह बात भी स्पष्ट है कि सरकारी कर्मचारी/अधिकारी और पुलिस के बिना ऐसा सम्भव नहीं है। उ0प्र0 आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर पलिकाएं नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत भी स्थानीय लोगों/बिल्डर्स को तालाबों पर पूर्ण अथवा आंशिक कब्जा दिलाने में पीछे नहीं हैं। "कम ऑन इंडिया" संस्था जल एवं पर्यावरण सरक्षंण को लेकर काफी प्रयासरत है। इसी क्रम में "कम ऑन इंडिया" संस्था उ0प्र0 में विलुप्त हुए तालाबों का पुनःजीर्णोंद्धार एवं सौन्दर्यकरण कराने का प्रयास कर रही है। हम उ0प्र0 के समस्त जल, पर्यावरण एवं जीव-जन्तु प्रेमियों से यह अपेक्षा करते हैं कि आप भी हमारी इस मुहिम में शमिल होकर "कम ऑन इंडिया" संस्था को अपना पूर्ण सहयोग दें जिससे विलुप्त हो रहे तालाबों का जीर्णोद्धार कर उनका सौन्दर्यकरण किया जा सके।
यदि आपको उ0प्र0 के किसी नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र में किसी लुप्त तालाब या फिर तालाब पर अवैध कब्जें की जानकारी हो तो आप हमे उसके बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें। आप व्हाटस्अप, ईमेल या फिर काॅल के माध्यम से जानकारी दें सकते हैं। यदि आप हमारे ‘‘जोहड़ बचाओं’’ अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं या फिर किसी लुप्त तालाब के संबंध में जानकारी देना चाहते हैं तो हमें नीचे दिये मोबाइल न0 पर काॅल करें, संदेश व्हाटस्अप करें या दी गई ई-मेल पर मेल कर हमें जानकारी दे सकते हैं।
हमारा मोबाइल न0 9411675770 E-mail: [email protected]

20/12/2024

जल एवं पर्यावरण एक अत्यंत महत्वूर्ण विषय है। खासकर भारत जैसे विकासशील देश में जहां जल संसाधनों की कमी और पर्यावरण प्रदूषण बड़ी चुनौतियां हैं।
कम COME ON INDIA इंडिया एक गैर सरकारी पंजीकृत संस्था है, जो गत कई वर्षाें से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जनता को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में COME ON INDIA संस्था ने उ0प्र0 में स्थित जोहड़/तालाबों के पुनरोद्धार, आधुनिकरण एवं सौन्दर्यकरण कराने एवं अतिक्रमण युक्त जिन जोहड़/तालाबों पर अवैध रूप से मकान, दुकान आदि बना लिचे गये हैं। ऐसा होने से प्रदेश में जल संकट की गम्मीर समस्या का सामना करना होगा, वहीं जल वनस्पति, जीव-जन्तु जो खेती के लिए लाभदायक हैं, उनके जीवन को खतरा बढ़ रहा है। COME ON INDIA उन जोहड़/तालाबो को स्थानीय प्रशासन एवं 0प्र0 सरकार के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम शुरू की है। कम आॅन इंडिया संस्था उ0प्र0 ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जोहड़/तालाबों का सर्वे शुरू किया है। COME ON INDIA संस्था आप सभी मााननीयों से अपेक्षा करती है की जल एवं पर्यावरण सरक्षण मुहिम में आप भी शामिल होकर हमें सहयोग पूर्ण सहयोग करेगें।
COME ON INDIA
गैर सरकारी पंजीकृत संस्था
काॅल/व्हाटसअप:- 9411675770

‘‘कम आन इंडिया’’ एक गैर सरकारी पंजीकृत संस्था है। उक्त संस्था शिक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण आदि के क्षेत्रों में कार्य...
11/12/2024

‘‘कम आन इंडिया’’ एक गैर सरकारी पंजीकृत संस्था है। उक्त संस्था शिक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण आदि के क्षेत्रों में कार्य कर रही है। इसी क्रम में संस्था ने जब नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जोहड़/तालाब के बारे में जानकारी जुटाई तो संज्ञान में आया कि नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जोहड़/तालाब पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जे कर मकान, दुकान आदि बना लिये है या उस पर अन्य कार्य कर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तो लेखपालों से सांठ-गांठ कर जोहड़ो/तालाबों के असली तथ्य छिपाकर बैनामे भी करा लिए हैं। जब यह बात ‘‘कम आॅन इंडिया’’ संस्था के संज्ञान में आयी तो संस्था ने मुख्य सचिव, महोदय उ0प्र0 सरकार, लखनऊ एवं आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ को अवगत कराया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जोहड़/तालाबों पर किस तरह से प्रदेश में उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत उनको बेच रहे हैं। संस्था के यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा स्थानीय बिल्डर्स/स्थानीय लोगों से अवैध धन लेकर अवैध कब्जे करा कर जोहड़ों/तालाबों को खत्म कर दिया गया है, उनकी पकृति परिवर्तन कर दी गई है जबकि कुछ लोग ऐसा करने का प्रयास कर रहे है। संस्था के पत्र को अपेक्षित गम्भीरता से लेते हुए आयुक्त एवं संचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ ने समस्त जिलाधिकारी महोदय एवं आयुक्त महोदयों को उचित कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया
संस्था अपने इस पत्र के माध्यम से उ0प्र0 के समस्त मंडल आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत एवं तहसीलदार महोदय को अवगत कराना चाहती है कि आप अपने अधीनस्थ लेखपालों से प्रत्येक नगरीय एवं ग्रमीण क्षेत्रों में स्थित जोहडों की नाप करा कर यह सूची तैयार करायें कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के किन जोहड़ों/तालाबों पर स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से पूर्ण कब्जा और कितने तालाबों पर आशिंक कब्जा किया हुआ है, उनके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर संस्था को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ‘‘कम आॅन इंडिया’’ संस्था भी अपने स्तर से उ0प्र0 के जोहड़ों/तालाबों के बारे में सर्व का कार्य कर रही है। संस्था आप सभी महोदयों से प्रदेश में स्थित जोहडों/तालाबों के पूर्ण संरक्षण, पुनरोद्धार, आधुनिकरण एवं सौन्दर्यकरण की अपेक्षा करती है, क्योंकि जनहित में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उददेश्य को पूरा करना हम सब के सामने एक बड़ी चुनौती है।
जनहित में जल संरक्षण एवं पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के हम सब के लिए आवश्यक है
अध्यक्ष
कम आन इंडिया

JOIN & SUPPORT WAVE (COME ON INDIA) TO SUPPORT VICTIM WOMEN
12/09/2024

JOIN & SUPPORT WAVE (COME ON INDIA)
TO SUPPORT VICTIM WOMEN

JOIN & SUPPORT COME ON INDIA NGO TO SUPPORT WOMEN
11/09/2024

JOIN & SUPPORT COME ON INDIA NGO TO SUPPORT WOMEN

Address

Meerut City
250001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when COME ON INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to COME ON INDIA:

Share