18/08/2026
एक बेहद दुखद घटना, एक जरूरी चेतावनी
मेरठ निवासी हमारे साथी विरेंद्र गौतम जी, जो हीमोफीलिया से पीड़ित थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका असमय निधन पूरे हीमोफीलिया परिवार के लिए बेहद दुखद है। 🙏
परिवार द्वारा जानकारी दी गई कि वे लंबे समय से ट्रामाडोल का सेवन स्वयं कर रहे थे और ओवरडोज के कारण उनका ऑक्सीजन स्तर बिगड़ गया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि उस समय फैक्टर भी उपलब्ध था। उनकी जान फैक्टर की कमी के कारण नहीं गई, बल्कि ट्रामाडोल की ओवरडोज के कारण गई।
आई ड्रीम टू ट्रस्ट एक बार फिर सभी हीमोफीलिया साथियों से हाथ जोड़कर अनुरोध करता है—
⚠️ ट्रामाडोल या कोई भी दर्द की दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
⚠️ अगर किसी को ट्रामाडोल की आदत या निर्भरता है, तो इसे छिपाएं नहीं—डॉक्टर से मदद लें।
⚠️ दर्द, तनाव या घरेलू परेशानियों में खुद से दवा की मात्रा बढ़ाना समाधान नहीं है।
विरेंद्र जी को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी दुखद घटना से सीख लेकर किसी और जिंदगी को बचाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं।
अपना ध्यान रखें, एक-दूसरे का साथ दें और दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लें। आपकी जिंदगी अनमोल है। 🙏
— I Dream Too Trust (Regd.)
You Share We Care