Eiha Dixit

Eiha Dixit Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Eiha Dixit, Ccs university meerut, Meerut City.

# First youngest Awardee of PrimeMinister national child Award of India
# Founder of Green Eiha smile foundation
# winner of International young Eco Hero Award USA
# Key note speaker of Asia World Peace Summit by UN

 #जयश्रीराम  ्री_कृष्ण जी आप सभी को। आज हमारे पौधारोपण अभियान का 390 वाँ सप्ताह था। मेरे द्वारा लगाए गए पौधे अब पेड़ बन ...
12/10/2025

#जयश्रीराम ्री_कृष्ण जी आप सभी को। आज हमारे पौधारोपण अभियान का 390 वाँ सप्ताह था। मेरे द्वारा लगाए गए पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। उन पेड़ों पर पक्षियों का भी बसेरा हो गया है। अब इन पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना भी मेरा कर्तव्य है तो ऐसे में अब इस मिनी फॉरेस्ट में मैने आज से कुछ और फ्रूट वाले पौधे लगाने शुरू कर दिए है। इसी क्रम में आज अमरूद का पौधा लगाया गया। #ट्री #औषधीय #फ्लॉवर #मूंगफली #पौधे #पर्यावरण #नीम Nca Eiha Dixit Club

जय श्री राम जी जय श्री कृष्ण जी आप सभी को.... बहुत सारे ग्रुप में अपराजिता के अलग अलग रंग के फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। ...
12/10/2025

जय श्री राम जी जय श्री कृष्ण जी आप सभी को.... बहुत सारे ग्रुप में अपराजिता के अलग अलग रंग के फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। अगर हम यहां की गई का ही example लें तो मुझे लगता है कि कलर वाले #फूल तो original है वाले है। हो सकता है कि मेरी जानकारी गलत हो लेकिन मुझे लगता है कि आजकल ऑनलाइन बीज बेचने के नाम पर ऐसे फोटो अलग-अलग ग्रुप में प्रदर्शित की जा रही है। #मिनी_फॉरेस्ट #मूंगफली #फ्लॉवर #ट्री #पौधे #अपराजिता #पर्यावरण Nca Eiha Dixit Club

आज हमारे पौधारोपण अभियान का 390 वाँ सप्ताह है। आज हम शाम को  #पौधारोपण करने जाएंगे। फोटो में जो पेड़ आप देख रहे हैं, वो ...
12/10/2025

आज हमारे पौधारोपण अभियान का 390 वाँ सप्ताह है। आज हम शाम को #पौधारोपण करने जाएंगे। फोटो में जो पेड़ आप देख रहे हैं, वो खुद हमारे द्वारा बनाया गया #मिनी_फॉरेस्ट है, जो 4 बीघा में फैला हुआ है। #ट्री #औषधीय #फ्लॉवर #मूंगफली #पौधे #पर्यावरण #नीम Nca Eiha Dixit Club

जय श्री राम जी जय श्री कृष्ण जी आप सभी को। आज बात करते हैं जेड प्लांट को उगाने की। इसके लिए आप जेड प्लांट की 4–5 इंच लम्...
11/10/2025

जय श्री राम जी जय श्री कृष्ण जी आप सभी को। आज बात करते हैं जेड प्लांट को उगाने की। इसके लिए आप जेड प्लांट की 4–5 इंच लम्बी टहनी काट लीजिए। उसके बाद कटी हुई टहनी की निचली पत्तियाँ हटा दें और इसे मिट्टी भरे छोटे गमले में लगाएँ। इस गमले में हल्की नमी बनाकर रखिए। बस कुछ ही हफ्तों में नया पौधा तैयार हो जाएगा और वह भी बिल्कुल मुफ्त में। #ट्री #फ्लॉवर #मूंगफली
#पौधों #पौधारोपण #औषधीय Nca Eiha Dixit Club

जय श्री राम जी आप सभी को। ये तो हम सभी जानते हैं कि पेड़ों से कई जीवन रक्षक दवाएँ विकसित की जाती हैं, लेकिन एक मेडिकल रि...
09/10/2025

जय श्री राम जी आप सभी को। ये तो हम सभी जानते हैं कि पेड़ों से कई जीवन रक्षक दवाएँ विकसित की जाती हैं, लेकिन एक मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, ये दवाएँ हमें ठीक करने में एक और तरीके से भी मदद करती हैं। जिन कमरों की खिड़कियाँ पेड़ों और बगीचों की ओर खुलती हैं, उनमें रहने वाले मरीज़ औसतन एक दिन पहले जल्दी से ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही उन कमरों की तुलना में काफ़ी कम दर्द निवारक दवाओं की ज़रूरत पड़ती है जहां पेड़ नहीं होते हैं।
#औषधीय #जयश्रीकृष्ण #पौधारोपण #मूंगफली #ट्री #पौधों #लिक्विड Nca Eiha Dixit Club

 #जयश्रीराम  #जयश्रीकृष्ण आप सभी को जी। अक्टूबर का महीना गुलाब के पौधों की देखभाल के लिए सबसे सही समय है। अगर आप इस समय ...
08/10/2025

#जयश्रीराम #जयश्रीकृष्ण आप सभी को जी। अक्टूबर का महीना गुलाब के पौधों की देखभाल के लिए सबसे सही समय है। अगर आप इस समय पौधों का सही ध्यान रखेंगे, तो #नवंबर से लेकर फरवरी–मार्च तक आपका #गुलाब का पौधा फूलों से लद जाएगा। यहां कुछ सामान्य बातें शेयर कर ररही हूं अगर आप अक्टूबर में इन सभी टिप्स को अपनाएंगे तो आपका गुलाब का पौधा सर्दियों में #फूलों से भर जाएगा और आपके बगीचे में रंग और खुशबू की भरमार होगी।

🌱🌱 1. प्रूनिंग (छंटाई) करें :
सबसे पहले सूखी, पुरानी और रोगग्रस्त टहनियों को काट दें। पौधे को लगभग 4-5 इंच छोटा कर दें। इससे नई शाखाएँ निकलेंगी और उन पर ज्यादा फूल खिलेंगे। प्रूनिंग से पौधा हरा-भरा और घना बनता है।

🌱🌱 2. #खाद डालें (Fertilizer) :
गुलाब के पौधे को पोषण देने के लिए जैविक और पोषक तत्वों का संतुलन जरूरी है। हर पौधे के लिए 2 मुट्ठी गोबर की सड़ी खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें। कीट और फफूंद से बचाने के लिए 2 बड़े चम्मच नीम खली पाउडर डालें। फूल बढ़ाने में मदद के लिए 1 मुट्ठी #राख और लंबे समय तक पोषण देने के लिए 1–2 बड़े चम्मच #मूंगफली खली पाउडर भी डालें। खाद डालने के बाद मिट्टी को हल्का पानी दें।

❤️❤️ 3. तरल खाद (Liquid Fertilizer) :
पौधे को ताकत और फूलों की बढ़त देने के लिए हर 15 दिन में एक बार तरल खाद दें। आप केले के छिलके का #लिक्विड फर्टिलाइजर या 2 चम्मच खट्टी छाछ को 1 लीटर पानी में घोलकर डाल सकते हैं। इससे पौधा जल्दी पोषित होता है और फूलों की संख्या बढ़ती है।

❤️❤️ 4. पानी (Watering) :
गुलाब को रोज हल्का पानी दें, लेकिन ध्यान रहे कि मिट्टी में पानी जमा न हो। पानी हमेशा सुबह या शाम को ही दें। इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और फूल सुंदर बनते हैं।

✨✨ 5. कीट और फफूंद नियंत्रण :
पत्तियों पर ब्लैक स्पॉट या सफेद पाउडर जैसी बीमारियों से बचाने के लिए नीम तेल का छिड़काव करें (5 मिली० #नीम तेल + 1 लीटर पानी + 5 बूंद शैम्पू) हर 10 दिन में। इसके अलावा #लहसुन का घोल या हल्दी का स्प्रे भी बहुत असरदार हैं।

🌸🌸 6. धूप (Sunlight) :
गुलाब को कम से कम 6–7 घंटे की धूप जरूर दें। धूप जितनी अच्छी मिलेगी, फूल उतने ज्यादा और सुंदर खिलेंगे।

#पौधों #ट्री #औषधीय #पौधारोपण
Nca Eiha Dixit Club Eiha Dixit Eshal Dixit

07/10/2025

नीम लगाइए, ताज़ी हवा पाइए.....✨
#पौधों #पौधारोपण #ट्री #औषधीय Nca Eiha Dixit Club Eiha Dixit Eshal Dixit

🌱🌱लेमन ग्रास उगाइये, गार्डन में चार चांद लगाईये 🌱🌱अगर आप भी चाहते हैं कि आप लेमन ग्रास टी का सेवन करके अपने स्वास्थ्य अच...
07/10/2025

🌱🌱लेमन ग्रास उगाइये, गार्डन में चार चांद लगाईये 🌱🌱
अगर आप भी चाहते हैं कि आप लेमन ग्रास टी का सेवन करके अपने स्वास्थ्य अच्छा रहे तो इसके लिए आपको जरूरत है अपने पौधे को हरा भरा रखने की ताकि आपको उसकी प्यारी सी पत्तियां आपको रोजाना मिलती रहें। इसके लिए आप निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए
✅️ सूखी-पीली पत्तियाँ काट दें।
✅️ ऐसी जगह रखें जहाँ दोपहर तक धूप मिले।
✅️ हर 1–2 महीने में गोबर या प्याज छिलकों की खाद डालें।
✨ उम्मीद है कि ऐसा करने से लेमन ग्रास हमेशा ताज़ा, सुगंधित और घना बना रहेगा। इस हरियाली को देखकर आपका मन भी हरा भरा रहेगा। Eshal Dixit Nca Eiha Dixit Club
#पौधों #पौधारोपण #पर्यावरण #क्रोटन

06/10/2025

ऐसे होते है नेचर लवर..... 🌱
#पौधों #पर्यावरण #पौधारोपण #क्रोटन Nca Eiha Dixit Club Eiha Dixit Eshal Dixit

जय श्री राम जय श्री कृष्ण जी आप सभी को। आज बात करते हैं  #क्रोटन के पौधों की। इन  #पौधों को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां...
05/10/2025

जय श्री राम जय श्री कृष्ण जी आप सभी को। आज बात करते हैं #क्रोटन के पौधों की। इन #पौधों को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर्याप्त रोशनी हो। इन पौधों को #लाल, #बैंगनी, पीले या हरे पत्ते के साथ खिलने के लिए कम से कम छह से आठ घंटे की सीधी #धूप की आवश्यकता होती है। उचित #सूर्य की रोशनी प्राप्त करने के लिए उन्हें पश्चिमी, दक्षिणी या पूर्वी खिड़कियों में रखा जाना चाहिए।

#पर्यावरण #पौधारोपण Nca Eiha Dixit Club Eiha Dixit Eshal Dixit

 ्री_राम  ्री_कृष्ण जी आप सभी को आओ मिलकर पौधे लगाएं, इस धरती को हरा भरा बनाएं। आज हमारे पौधारोपण का 389 वाँ सप्ताह है। ...
04/10/2025

्री_राम ्री_कृष्ण जी आप सभी को
आओ मिलकर पौधे लगाएं, इस धरती को हरा भरा बनाएं। आज हमारे पौधारोपण का 389 वाँ सप्ताह है। आज हम लोग नीम के पौधे लगाएंगे। #पर्यावरण #पौधारोपण Eshal Dixit Nca Eiha Dixit Club

Address

Ccs University Meerut
Meerut City
250004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Eiha Dixit posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Eiha Dixit:

Share