09/04/2026
अनाज बैंक, मऊ के संरक्षक श्री रामप्रभाव यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि के साथ अनाज बैंक के अप्रैल माह का वितरण सम्पन्न-
आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 (दिन: गुरुवार) को अनाज बैंक, सुभाष चौक, नंदौर, मऊ शाखा में विशाल भारत संस्थान, मऊ के संरक्षक स्मृतिशेष राम प्रभाव यादव जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मऊ शाखा के जनपदीय कार्यालय, सुभाष चौक, नंदौर बाजार में श्रद्धांजलि सह सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
तत्पश्चात संस्थान से जुड़ी महिलाओं एवं ज़रूरतमंदों को श्रीमती पानमती देवी द्वारा अनाज एवं वस्त्र (साड़ी) एवं बच्चों में कॉपी कलम वितरित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, उनके सेवा-भाव, सादगी एवं सामाजिक योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया तथा सभी को प्रसाद स्वरूप भोजभात कराया गया।
इस अवसर पर संस्थान के जिला चेयरमैन मृत्युंजय यादव, विजय भारद्वाज, नीलिमा, डॉ. धनञ्जय यादव , दीपक गुप्ता, योगेश यादव, अजय यादव, राजीव यादव, निरमा राजभर, मनोज यादव, आस्था, अशोक यादव, सुभी, वैदिक, वर्धनम, विधुवर्धन, प्रांजल, इत्यादि के साथ संस्थान के बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। साथ ही, क्षेत्र के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अनाज बैंक एवं विशाल भारत संस्थान परिवार की ओर से दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि।💐💐💐
#अनाज_बैंक #सेवा_कार्य Vishal Bharat Broadcast
मृत्युंजय यादव