04/05/2026
जाग्रति ब्रज मण्डल की निर्विरोध अध्यक्ष बनी साधना चतुर्वेदी
जाग्रति ब्रज मण्डल (रजि.) द्वारा छत्ता बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर प्रांगण में एक भव्य भजन संध्या के मध्य जाग्रति ब्रज मण्डल संस्थापक मण्डल की उपस्थिति में सर्व सम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष साधना चतुर्वेदी बनी साथ ही तीसरी बार मुख्य महासचिव किरन चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी को बनाया गया आज की संयुक्त रूप से अध्यक्षता संस्थापक नरेन्द्र एम. चतुर्वेदी व महेश चन्द खंडेलवाल ने की कुशल संचालन गिरिजा चतुर्वेदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कवित्री रेनू उपाध्याय व विनीता चतुर्वेदी ने इस मौके पर अनेकों सम्मानित सदस्यों द्वारा नवीन पदाधिकारियों का फूलमालाओं व पटुका पहनाकर भव्य स्वागत किया।