Mathurawasi

Mathurawasi मथुरा तीन लोक ते न्यारी
मथुरा तीन लोक ते प्यारी
जो रस बरस रहो या ब्रज मे
वो रस तीन लोक में नाय ।।
🦚|| ब्रज तीर्थ प्रोहित ||🦚
🚨अंकित चतुर्वेदी🚨

**मथुरा समूह का विवरण:**

नमस्कार दोस्तों! इस समूह में आपका हार्दिक स्वागत है। यह समूह मथुरा शहर के सभी नागरिकों और प्रेमियों के लिए है। यहाँ पर हम मथुरा की संस्कृति, इतिहास, पर्यटन स्थल, धार्मिक महत्व और समसामयिक घटनाओं के बारे में चर्चा करेंगे। साथ ही, हम शहर की समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
**यमुना प्रदूषण समस्या**

**परिचय:**
यमुना नदी भारत की पवित्र नदियों में से ए

क है और मथुरा के लिए इसका विशेष महत्व है। धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद, यमुना नदी आज गंभीर प्रदूषण की समस्या का सामना कर रही है। यह समस्या न केवल पर्यावरण को प्रभावित कर रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।

*समूह के नियम:*
1. सभी सदस्य एक-दूसरे का सम्मान करें।
2. कोई भी अपमानजनक या अनुचित संदेश न भेजें।
3. राजनीतिक और धार्मिक विवादों से बचें।
4. केवल मथुरा से संबंधित जानकारी साझा करें।
5. समूह में किसी प्रकार का विज्ञापन या प्रचार न करें।

आप सभी से अनुरोध है कि इस समूह को ज्ञानवर्धक और सहयोगपूर्ण बनाए रखने में मदद करें। धन्यवाद!

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳आज का दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की याद द...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

आज का दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने देश, धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प लें।
वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिन्द 🇮🇳

बृज तीर्थ पुरोहित — अंकित चतुर्वेदी
Social Media Platforms — Mathurawasi

#स्वतंत्रतादिवस िन्द #वंदे_मातरम् #भारत #मेरा_भारत #देशभक्ति #स्वतंत्रभारत

देश के नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। फकीर का झोला कहीं देश की संपत्ति और राम मंदिर का धन लेकर न निकल जाए!      ...
22/07/2026

देश के नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। फकीर का झोला कहीं देश की संपत्ति और राम मंदिर का धन लेकर न निकल जाए!

#भारत

09/07/2026

🚩 देवालयों की मर्यादा और सनातन आस्था से खिलवाड़ क्यों? 🚩

हाल ही में वृन्दावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर से एक बेहद चिंताजनक वीडियो सामने आया है। बरेली के मेयर उमेश गौतम द्वारा मंदिर परिसर के भीतर (जहां पूर्व में सेवायतों द्वारा देहरी पूजन करवाया जाता था) कथित तौर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

करोड़ों सनातनी भाई-बहनों की अगाध श्रद्धा के केंद्र श्री बांके बिहारी मंदिर के भीतर इस प्रकार केक काटने जैसी पाश्चात्य गतिविधियों को बढ़ावा देना सनातन परंपराओं, शुचिता और मन्दिर की नियमावली के सर्वथा खिलाफ है। मन्दिर परिसर अनन्य भक्ति और आत्मसमर्पण का पावन स्थान है, न कि निजी आयोजनों या पिकनिक मनाने का।

जब मंदिर समिति द्वारा स्वयं देहरी पूजन जैसी धार्मिक व्यवस्थाओं पर भी कड़े नियम लागू किए गए हैं, ऐसे में एक जिम्मेदार जन-प्रतिनिधि द्वारा इस तरह मर्यादा का उल्लंघन करना श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाता है।

हमारा दृढ़ मत और मांग:

नियम सबके लिए समान हों: चाहे कोई आम दर्शनार्थी हो या कोई विशिष्ट राजनीतिक पद पर बैठा व्यक्ति, ठाकुर जी के दरबार में हर किसी को मंदिर के प्राचीन नियमों और मर्यादाओं का पूर्ण पालन करना ही होगा।

सख्त कार्रवाई की आवश्यकता: मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से हमारा अनुरोध है कि इस घटना का संज्ञान लेकर उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में पवित्र ब्रजभूमि के किसी भी देवालय में ऐसी अमर्यादित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आइए, हम सब मिलकर अपने पावन तीर्थों की सांस्कृतिक व धार्मिक गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए अपनी आवाज उठाएं।

🙏 जय श्री राधे कृष्ण 🙏

कागज़ों पर विकास, ज़मीन पर जलभराव: प्रशासन का दावा है कि पिछले एक वर्ष से कार्य प्रगति पर है और करोड़ों रुपये पानी की तर...
05/07/2026

कागज़ों पर विकास, ज़मीन पर जलभराव:
प्रशासन का दावा है कि पिछले एक वर्ष से कार्य प्रगति पर है और करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा चुके हैं। लेकिन हकीकत? स्थिति जस की तस बनी हुई है।

एक ही बारिश में खुली पोल: मॉनसून की पहली जोरदार बारिश ने ही नगर निगम और निर्माण विभागों के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।

जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त: इस अंडरपास से निकलने वाले राहगीर, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग व तीर्थ यात्री हर बारिश ने अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। करोड़ों के इस 'गबन' और लापरवाही का जवाबदेह कौन है?

"मथुरा सिटी ❌ वाटर सिटी ✅
करोड़ों रुपये का बजट पास, एक साल से 'कार्य प्रगति पर' का बोर्ड, और नतीजा आपके सामने है! पहली ही बारिश ने विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जनता टैक्स भरे और बदले में डूबी हुई सड़कें पाए? इस दुर्दशा का ज़िम्मेदार कौन है? प्रशासन इस पर कब जागेगा? 🤔
"

"विकास देखना हो तो मथुरा के इस अंडरपास में आएं, जहाँ करोड़ों रुपये खर्च करके सड़कों को 'स्वीमिंग पूल' में बदल दिया गया है! पिछले एक साल से काम चल रहा है, लेकिन स्थिति आज भी वैसी ही है। पहली बारिश ने भ्रष्टाचार और लापरवाही का पर्दाफाश कर दिया है।
"

नेपोटिज्म (Nepotism) का हिंदी अर्थ भाई-भतीजावाद या परिवारवाद होता है。इसका मतलब किसी प्रभावशाली पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा...
04/07/2026

नेपोटिज्म (Nepotism) का हिंदी अर्थ भाई-भतीजावाद या परिवारवाद होता है。इसका मतलब किसी प्रभावशाली पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपनी योग्यता या नियमों की अनदेखी करते हुए अपने रिश्तेदारों, दोस्तों या करीबियों को नौकरी, पदोन्नति या अन्य लाभों में अनुचित प्राथमिकता देना है。

योगी आदित्यनाथ सरकार किस बाबर , अकबर, ओरंगजेब शासन से कमतीर्थों को क्षति पहुंचाई जा रही महोदय अति के बाद क्षति तय है 🚨 म...
03/07/2026

योगी आदित्यनाथ सरकार किस बाबर , अकबर, ओरंगजेब शासन से कम
तीर्थों को क्षति पहुंचाई जा रही महोदय अति के बाद क्षति तय है
🚨 मथुरा के बंगाली घाट और परिक्रमा मार्ग की वास्तविक स्थिति – क्या यही विकास है?
यह तस्वीरें मथुरा के बंगाली घाट और परिक्रमा मार्ग की हैं। इन्हें देखकर हर मथुरावासी और ब्रजभक्त को स्वयं निर्णय करना चाहिए।
📍 तस्वीर 1:
बंगाली घाट, जो पहले से ही उच्च गुणवत्ता वाले पत्थरों से बना हुआ था, उसे तोड़कर नए और निम्न गुणवत्ता वाले पत्थर लगाए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के विरोध पर DM सिटी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि घाट नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई।
📍 तस्वीर 2:
नए लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता स्वयं सब कुछ बता रही है।
📍 तस्वीर 3:
स्थानीय पार्षद के विरोध पर JE ने आश्वासन दिया था कि केवल एक-दो सीढ़ियों तक ही कार्य होगा, लेकिन रात में आकर लगभग पूरा घाट तोड़ दिया गया।
📍 तस्वीर 4:
अधिकमास जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर बिना बारिश के घाट मार्ग पर जलभराव हो गया। श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
📍 तस्वीर 5:
सड़क पर पानी भरने के कारण श्रद्धालुओं को घाट के रास्ते से होकर गुजरना पड़ा, जहाँ गाद (सिल्ट) और गंदगी फैली हुई थी। यह स्वयं सवाल खड़ा करता है कि सफाई और सिल्ट हटाने के कार्य कितने प्रभावी रहे।
📍 तस्वीर 6:
मथुरा परिक्रमा मार्ग के नीचे का हिस्सा, जो पहले नाले के रूप में था, उसे परिक्रमा मार्ग बनाया गया। अधिकमास में यहाँ भी बिना बारिश के पानी भर गया। श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर परिक्रमा करते रहे। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के समर्थन से बाद स्थिति संभाली गई।
हमारे प्रश्न:
जब घाट पहले से अच्छी स्थिति में था, तो उसे तोड़ने की आवश्यकता क्या थी?
जनता और जनप्रतिनिधियों को दिए गए आश्वासनों का पालन क्यों नहीं हुआ?
अधिकमास जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से पहले व्यवस्थाएँ क्यों नहीं की गईं?
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
हम किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि मथुरा, ब्रज और श्रद्धालुओं के हित में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही की मांग करते हैं।

30/06/2026

Wildlife

करुणामयी, कृपामयी, श्री जी की प्राणप्यारी... जय श्री यमुना मैया! 🙏✨आज यमुना जी के इस भव्य और अलौकिक रूप के दर्शन कर मन आ...
12/06/2026

करुणामयी, कृपामयी, श्री जी की प्राणप्यारी... जय श्री यमुना मैया! 🙏✨

आज यमुना जी के इस भव्य और अलौकिक रूप के दर्शन कर मन आनंदित हो गया। ब्रज की अधिष्ठात्री देवी मां यमुना हम सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

बोलो यमुना मैया की... जय! 🌸🌊"
#श्यामसुंदर_श्री_यमुना_महारानीजी_की_जय
#यमुना #यमुनाजी

Address

Mathura
281001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mathurawasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Mathurawasi:

Shortcuts

Share