22/11/2025
आज का दिन मानेसर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया!
आज माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी के कर-कमलों द्वारा वरिष्ठ उप महापौर श्री प्रवीण कुमार यादव और उप महापौर श्रीमती रीमा चौहान के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया तथा दोनों पदाधिकारियों को कुर्सी पर विराजमान करवाकर पदासीन किया गया।
इसके पश्चात माननीय मंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मानेसर में होने वाले त्वरित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मैंने, उप महापौर और सभी पार्षदों ने अपने वार्डों के विकास प्रस्ताव रखे, जिन्हें माननीय मंत्री जी ने तुरंत स्वीकृति प्रदान की।
“ट्रिपल इंजन सरकार विकास को नई गति दे रही है, और शहर की सरकार भी पूरी निष्ठा से जनता की सेवा में समर्पित है।”
जनसभा में माननीय मंत्री जी ने मानेसर के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा साझा की और भोजन में शामिल होकर क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया।
आज यह आयोजन मानेसर के लिए नई ऊर्जा और नए विकास की शुरुआत है। क्षेत्र की जनता का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने भारी संख्या में पहुँचकर माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाया।
जय हरियाणा
जय हिंद 🇮🇳
DeputyMayor