The Mandsaur Chemist And Druggist Association

The Mandsaur Chemist And Druggist Association ASSOCIATION OF CHEMISTS

25/08/2024

*खुश खबर*
*संस्था के अथक प्रयासों से अब ड्रग लायसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया हुई आसान* इस प्रक्रिया में अब किसी प्रकार डॉक्यूमेंट की आवष्कता नहीं पड़ेगी !
*आज बुरहानपुर में पोर्टल पर पहला ड्रग लायसेंस नवीनीकरण (रेट्रेशन) हेतु पहला सफल आवेदन किया गया*
*इसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है*
*Food and drug* की साईट अप्लाय फ़ॉर रीटेंशन ऑफ लाइसेंस का ऑप्शन सिलेक्ट कर
ड्रग लाइसेंस नंबर डालना है,
दुकान का नाम डालना है, उस के बाद आप के मोबाइल पर otp आएगा otp डालने के बाद दो ऑप्शन आएंगे Any Change
और without Change ऑप्शन सिलेक्ट करने पर पैमेंट का ऑप्शन आ जाएगा औऱ पेमेंट पश्चात नवीनीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी ।
पूर्व में निम्न प्रकार से किया जाता था
(1₹दुकान का नक्शा
(2)दुकान के फोटो
(3)प्रोपराइटर के फोटो
प्रोपराइटर का आधार कार्ड
(4)प्रोपराइटर का शपथ पत्र 50 रूपेय के स्टांप पर नोटरी के साथ
(5)ड्रग लाइसेंस copy 20,21, 21 सी

(6) फार्मासिस्ट का आधार कार्ड
(7) फार्मासिस्ट के फोटो
(8)फार्मासिस्ट मार्कशीट 1st year last year
(9)फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन
(10)फार्मासिस्ट का शपथ पत्र 50 रूपए के स्टांप पर

विजय भैया को जन्मदिन की बहुत बधाइयाँ
24/07/2024

विजय भैया को जन्मदिन की बहुत बधाइयाँ

15/06/2024

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Rajesh Porwal, Sunil Patidar, Ved Sharma, Sandeep Jain, Jagdish Soni, Rajesh Paliwal, Raja Mev, Pinkesh Joshi, Bharatram Nokwal

07/06/2024

प्रिय साथियों ,

हमारे केमिस्ट संगठन को मजबूत और सुचारू चलाने हेतु कुछ सुझाव:

1. *स्पष्ट दृष्टि और लक्ष्य:* केमिस्ट संगठन के लिए एक स्पष्ट दृष्टि और उसको मापने योग्य लक्ष्य होना महत्वपूर्ण है। इससे न केवल संगठन के सभी सहयोगियों को एक दिशा मिलती है अपितु वे संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहते हैं।

2. *प्रभावी नेतृत्व:* केमिस्ट संगठन को सफलतापूर्वक चलाने के लिए मजबूत और प्रेरक नेतृत्व की आवश्यकता होती है। उच्च पदाधिकारियों को अपनी टीम का मार्गदर्शन करने, उन्हें प्रेरित करने और उन्हें सफल होने के लिए सशक्त बनाने में सक्षम होना चाहिए।

3. *मजबूत टीम:* केमिस्ट संगठन की सफलता उसके सभी सदस्यों पर निर्भर करती है। एक मजबूत टीम बनाने के लिए, केमिस्ट संगठन को विविधतापूर्ण और कुशल और अनुभवी पदाधिकारियों को संगठन के साथ जोड़ें रखने पर हमेशा ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

4. *प्रभावी संचार व्यवस्था*: केमिस्ट संगठन के सभी स्तरों पर खुली और पारदर्शी संचार व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इससे आपसी गलतफहमी और मनमुटाव को कम करने में मदद मिलती है और इससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी सदस्य और पदाधिकारियों का एक ही उद्देश्य हैं।

5. *निर्णय लेने की कुशल प्रक्रिया:* केमिस्ट संगठन के पदाधिकारियों के पास प्रभावी निर्णय लेने की प्रक्रिया होनी चाहिए जो समय पर और सभी के हितों के लिए हो।

6. *मूल्यांकन*: केमिस्ट संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों के कार्यों का नियमित रूप से मूल्यांकन कर और उन्हें समय समय पर प्रोत्साहित किए जाने का उचित प्रबंधन होना चाहिए।

7. *प्रेरणा और मान्यता:* केमिस्ट संगठन को अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके अच्छे काम के लिए प्रेरित करने और उन्हें मान्यता देने के तरीके खोजना चाहिए।

8. *समय अनुसार परिवर्तन:* केमिस्ट संगठन को समय के अनुसार परिवर्तन के लिए अनुकूल होने और नई चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होना चाहिए।

9. *जोखिम प्रबंधन:* केमिस्ट संगठन को संभावित जोखिमों की पहचान करने और उन्हें कम करने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए।

10. *नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी*: केमिस्ट संगठन को उच्च नैतिक मानकों का पालन करना चाहिए और अपने समुदायों के प्रति सामाजिक रूप से जिम्मेदार होना चाहिए।

साथियों उपरोक्त बिंदु मेरे मतानुसार कुछ सामान्य सुझाव हैं।आप स्थानीय केमिस्ट संगठन की विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर अन्य सुझाव भी इसमें जोड़ सकते हैं ।

अगर आपको यह उपयोगी लगते हैं तो अमल में अवश्य लायें ।

मंदसौर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन

पूर्व जिला औषधिकारी  श्री जीनवाल साहब मंदसौर पधारे, कार्यकारी सदस्यों,मंदसौर केमिस्ट असोसिएशन द्वारा उनका स्वागत किया गय...
28/05/2024

पूर्व जिला औषधिकारी
श्री जीनवाल साहब मंदसौर पधारे,
कार्यकारी सदस्यों,मंदसौर केमिस्ट असोसिएशन द्वारा
उनका स्वागत किया गया

25/05/2024
Happy Birthday Manish Bhaiya
25/05/2024

Happy Birthday Manish Bhaiya

Happy Birthday Arun bhai bhadada
22/05/2024

Happy Birthday Arun bhai bhadada

मन्दसौर जिला केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष जी चौधरी, सचिव पंकज सुराणा, और कोषाध्यक्ष आशीष ...
24/11/2023

मन्दसौर जिला केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष जी चौधरी, सचिव पंकज सुराणा, और कोषाध्यक्ष आशीष जैन को बहुत बधाई और शुभकामनाएं!!!

Address

VIJAY MEDICOSE, GOL CHORAHA
Mandsaur
458001

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Mandsaur Chemist And Druggist Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share