Ladusa Foundation

Ladusa Foundation कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण मध्यप्रदेश

आज संस्था के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है कि संस्था को NSPC के द्वारा सम्मान पत्र से नवाजा गया है। इसके लिए संस्था के सभी...
11/09/2025

आज संस्था के लिए बड़े ही हर्ष का विषय है कि संस्था को NSPC के द्वारा सम्मान पत्र से नवाजा गया है। इसके लिए संस्था के सभी सदस्यगण और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🎊🎉

Mohan Lal Dhakad Jitendra Harkhani Pukhraj Mehta Pankaj Patel Pankaj Veer Children For Environment Environmental Working Group UN Environment Programme

ट्री गार्ड के साथ किए गए पौधारोपण की तस्वीरें।Govind Bairagi
02/09/2025

ट्री गार्ड के साथ किए गए पौधारोपण की तस्वीरें।

Govind Bairagi

18/08/2025
क्यों ??? पिछले 68 सालों में पीपल, बरगद और नीम के पेडों को सरकारी स्तर पर लगाना बन्द किया गया है। पीपल कार्बन डाई ऑक्साइ...
07/08/2025

क्यों ??? पिछले 68 सालों में पीपल, बरगद और नीम के पेडों को सरकारी स्तर पर लगाना बन्द किया गया है।

पीपल कार्बन डाई ऑक्साइड का 100% एबजॉर्बर है, बरगद 80% और नीम 75% ।

इसके बदले लोगों ने विदेशी यूकेलिप्टस को लगाना शुरू कर दिया, जो जमीन को जल विहीन कर देता है...

आज हर जगह यूकेलिप्टस, गुलमोहर और अन्य सजावटी पेड़ो ने ले ली है ।

अब जब वायुमण्डल में रिफ्रेशर ही नहीं रहेगा तो गर्मी तो बढ़ेगी ही, और जब गर्मी बढ़ेगी तो जल भाप बनकर उड़ेगा ही ।

हर 500 मीटर की दूरी पर एक पीपल का पेड़ लगायें, तो आने वाले कुछ साल भर बाद प्रदूषण मुक्त भारत होगा । 🌳

वैसे आपको एक और जानकारी दे दी जाए ।

पीपल के पत्ते का फलक अधिक और डंठल पतला होता है, जिसकी वजह शांत मौसम में भी पत्ते हिलते रहते हैं और स्वच्छ ऑक्सीजन देते रहते हैं ।

वैसे भी पीपल को वृक्षों का राजा कहते है ।
इसकी वंदना में एक श्लोक देखिए ।

मूलम् ब्रह्मा, त्वचा विष्णु, सखा शंकरमेवच।
पत्रे-पत्रेका सर्वदेवानाम, वृक्षराज नमस्तुते।।

अब करने योग्य कार्य ।

इन जीवनदायी पेड़ों को ज्यादा से ज्यादा लगाने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ायें ।
बाग बगीचे बनाइये, पेड़ पौधे लगाइये, बगीचों को फालतू के खेल का मैदान मत बनाइये.. जैसे मनुष्य को हवा के साथ पानी की जरूरत है, वैसे ही पेड़ पौधों को भी हवा के साथ पानी की जरूरत है ।

बरगद एक लगाइये, पीपल रोपें पाँच।
घर घर नीम लगाइये, यही पुरातन साँच।।

यही पुरातन साँच, आज सब मान रहे हैं।
भाग जाय प्रदूषण सभी अब जान रहे हैं ।।

विश्वताप मिट जाये, होय हर जन मन गदगद।
धरती पर त्रिदेव हैं, नीम पीपल और बरगद।।

27/07/2025


वनों की कटाई हुई मना! नॉरवे ने बनाया इतिहास, और रहेगा धरती का हर पेड़ सुरक्षित।
13/07/2025

वनों की कटाई हुई मना! नॉरवे ने बनाया इतिहास, और रहेगा धरती का हर पेड़ सुरक्षित।

सोच के देखो...एक व्यक्ति ने 35 साल पहले अपने गांव में एक छोटा सा पौधा लगाया था। आज वही पेड़ एक बस को खाई में गिरने से रो...
09/07/2025

सोच के देखो...

एक व्यक्ति ने 35 साल पहले अपने गांव में एक छोटा सा पौधा लगाया था। आज वही पेड़ एक बस को खाई में गिरने से रोक लेता है। जिसमें 37 लोग जिसमें अधिकतर छोटे छात्र थे। ❤️

और उस दिन उस आदमी की मुस्कान देखने लायक थी।
जिंदगी का असली बदला तो कभी वक्त लेता है, लेकिन जब देता है, तो यादगार बना देता है। 🌳✨

जो आज एक पेड़ लगाएगा, शायद कल किसी की जान बचा दे।

धूप तो धूप ही है, इसकी शिकायत कैसी,अब की बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब।निदा फ़ाज़ली
13/06/2025

धूप तो धूप ही है, इसकी शिकायत कैसी,
अब की बरसात में कुछ पेड़ लगाना साहब।

निदा फ़ाज़ली

सैनिकों ने किया पौधारोपण। प्रकृति को संजोए रखने के लिए भारतीय सेना का अद्भुत उदाहरण।क्या ये हम सब की जिम्मेदारी नहीं??आओ...
06/06/2025

सैनिकों ने किया पौधारोपण। प्रकृति को संजोए रखने के लिए भारतीय सेना का अद्भुत उदाहरण।

क्या ये हम सब की जिम्मेदारी नहीं??
आओ मिलकर धरती को हराभरा सुंदर बनाएं।
ये सिर्फ देश के रखवाले ही नहीं धरती मां के रखवाले है!


क्यों जरूरी है पर्यावरण का संरक्षण !हरित प्रणाम, आज विश्व पर्यावरण दिवस पर थोड़ी सी बात पर्यावरण के प्रति  हमारी नागरिक ...
05/06/2025

क्यों जरूरी है पर्यावरण का संरक्षण !
हरित प्रणाम, आज विश्व पर्यावरण दिवस पर थोड़ी सी बात पर्यावरण के प्रति हमारी नागरिक जिम्मेदारी की -
18 वीं सदी के मध्य में एक यूरोपीय चिंतक एडम फ़र्ग्यूजन ने औद्योगिक क्रांति के खुमार में डूबे यूरोपियन समाज को लेकर अपनी पुस्तक में एक ख़ास बात कही उन्होंने लिखा कि “commercial growth is based on self interests, but it comes on the expenses of traditional values of cooperation and fellow feelings. Such tendencies lead to the collapse of social systems.” To prevent this distraction, he advocated for civic spirit, that means cooperation for common good. अर्थात् “ व्यवसायिक उन्नति या वृद्धि व्यक्तिगत हितों पर आधारित होती है । जो कि सहयोग व साझी अनुभूति जैसे परम्परागत मूल्यों की क़ीमत पर होती है और इन मूल्यों का क्षरण सामाजिक व्यवस्था के ढहने की प्रक्रिया को बढ़ाता है ।” उन्होंने इसे रोकने हेतु नागरिक चेतना और साझे हितों के प्रति सहयोग का भाव विकसित की वकालत की । फ़र्ग्यूज़न ने जिस सामाजिक व्यवस्था के ढह जाने के संकट की ओर पौने तीन सौ साल पहले इशारा किया था वो संकट अब बड़ा होते -होते सामाजिक व्यवस्था से आगे बढ़कर पृथ्वी व्यवस्था के ढह जाने का रूप अख्तियार करने लगा है ।
सामुदायिक प्रयास ही इस संकट का समाधान है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी हिस्सेदारी निभानी होगी । पारिवारिक वानिकी इसी हिस्सेदारी का नाम है । जब हम सब हिस्सेदारी निभाएँगे तो परिणाम अलग ही होंगे, इसका जीवंत उदाहरण है हमारा डाबला तालाब भूमि संरक्षण अभियान । इस गर्मी में असंख्य जीवों की प्यास बुझाने के लिए यहाँ निर्मित तलाइयों की फोटो आपसे साझा कर रहा हूँ । सादर

आओ मिलकर धरती को सुंदर बनाए हम।"Save Environment, Save Life" 💚
05/06/2025

आओ मिलकर धरती को सुंदर बनाए हम।

"Save Environment, Save Life" 💚

जहां लोग समस्याओं का रोना रोते हैं, वहां एक शिक्षक ने अपने दम पर पूरी पहाड़ी को जीवनदान दिया। एक व्यक्ति की कोशिश कैसे प...
01/05/2025

जहां लोग समस्याओं का रोना रोते हैं, वहां एक शिक्षक ने अपने दम पर पूरी पहाड़ी को जीवनदान दिया। एक व्यक्ति की कोशिश कैसे प्रकृति को संजीवनी दे सकती है, इसका जीता-जागता उदाहरण!

Address

Ladusa, District/Mandsaur
Mandsaur
458667

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ladusa Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share