Himalayan Blood Donors

Himalayan Blood Donors रक्त दान करने या रक्त की जरूरत होने पर संपर्क करें.. 7560055000 & 91294 87501
(1)

04/09/2026

“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”
.. 🩸
बूंद 🩸बूंद में जीवन.. 🌹

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🦚भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कर्म का संदेश देते हुए कहा—“कर्मण्ये...
04/09/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🦚
भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में कर्म का संदेश देते हुए कहा—
“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”
अर्थात् हमारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फल पर नहीं।
आइए, श्रीकृष्ण के इस संदेश को अपने जीवन में उतारें और
निःस्वार्थ सेवा को अपना कर्म बनाएं।
किसी जरूरतमंद की सहायता करना, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना,
रक्तदान करके किसी का जीवन बचाना—यही सच्ची मानव सेवा है।
जिस सेवा में स्वार्थ नहीं,
जिस कर्म में दिखावा नहीं,
और जिस प्रयास से किसी का जीवन बच जाए—
वही कर्म ईश्वर के चरणों में सच्ची भक्ति बन जाता है। ❤️
🩸 रक्तदान करें — जीवन बचाएँ।
❤️ सेवा करें — मानवता निभाएँ।
🙏 हिमालयन ब्लड डोनर्स की ओर से आप सभी को
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
॥ जय श्री कृष्ण ॥ 🦚🙏

भाई Umesh Sharma जी आपकी सेवा को नमन 🙏 आप हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते है, यही भाव इंसानियत को दर्शाता है।🌹🌹🌹...
03/09/2026

भाई Umesh Sharma जी आपकी सेवा को नमन 🙏 आप हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते है, यही भाव इंसानियत को दर्शाता है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सिर्फ भाव अच्छा होने से सेवा पूरी नहीं होती…
किसी का जीवन बचाना हो, किसी के चेहरे पर मुस्कान लानी हो या किसी जरूरतमंद का सहारा बनना हो—सिर्फ सोच लेना पर्याप्त नहीं है।
सेवा के लिए अपना समय देना पड़ता है, अपने संसाधन लगाने पड़ते हैं और सबसे बढ़कर स्वयं को समर्पित करना पड़ता है।
अच्छे विचार तभी सार्थक होते हैं, जब वे कर्म बनकर किसी के जीवन में बदलाव लाते हैं।
याद रखिए—
सेवा केवल भावना नहीं, भावना से निकला हुआ समर्पित कर्म है।
जहाँ स्वार्थ समाप्त होता है, वहीं से सच्ची सेवा शुरू होती है।
आइए, सिर्फ अच्छा सोचें नहीं…
अच्छा करें, समय दें, साथ खड़े हों और किसी के जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम बनें।
यही मानवता है, यही सेवा है और यही सच्चा समर्पण है। 🙏🩸

🩸 मानवता के प्रहरी — हिमालयन ब्लड डोनर्स 🩸रक्तदान केवल रक्त देने का नाम नहीं, बल्कि किसी अनजान इंसान की जिंदगी बचाने का ...
03/09/2026

🩸 मानवता के प्रहरी — हिमालयन ब्लड डोनर्स 🩸
रक्तदान केवल रक्त देने का नाम नहीं, बल्कि किसी अनजान इंसान की जिंदगी बचाने का संकल्प है। इसी संकल्प के साथ हिमालयन ब्लड डोनर्स निरंतर मानवता की सेवा में समर्पित है।
🌹 6 सितंबर 2026, रविवार
🌹 टैगोर अकादमी, धनोटू, सुंदरनगर, मंडी
🩸 116वाँ रक्तदान शिविर
⏰ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
🧬 साथ ही Stem Cell Donation Registration भी
किसी गंभीर रक्त संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीज के लिए आपका Stem Cell Donation का पंजीकरण भविष्य में जीवनदान का माध्यम बन सकता है।
रक्तदान की तरह ही Stem Cell Donor बनने के लिए आगे बढ़कर रजिस्ट्रेशन करवाइए और किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद बनिए।
एक यूनिट रक्त — किसी की धड़कन बचा सकता है।
एक Stem Cell Registration — किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। ❤️
आइए, इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
रक्तदान करें, Stem Cell Donation के लिए रजिस्टर करें और मानवता के प्रहरी बनें। 🙏🩸
हिमालयन ब्लड डोनर्स
सेवा ही हमारा संकल्प — मानवता ही हमारी पहचान।
075600 55000
.... 🩸
@टॉप फ़ैन

02/09/2026

समस्याएँ तो हर व्यक्ति के जीवन में हैं और आती-जाती रहेंगी।
मामला समस्याओं का नहीं है जी, मामला उनसे निपटने के हमारे दृष्टिकोण का है।
जब तक हम हर परिस्थिति को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश करते रहेंगे, मन चिंता और बेचैनी में उलझा रहेगा। लेकिन जिस दिन अपने कर्मों को पूरी निष्ठा से करते हुए परिणाम और परिस्थितियों को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देंगे, उसी दिन भीतर एक अलग ही शांति जन्म लेगी।
ईश्वर को समर्पित होने का अर्थ समस्याओं से भागना नहीं, बल्कि उनका सामना विश्वास, धैर्य और सही कर्म के साथ करना है।
फिर समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, मन में एक विश्वास रहता है—
“जो होगा, ईश्वर की इच्छा से होगा; मेरा काम है अपना कर्म पूरी ईमानदारी से करते जाना।”
यही समर्पण चिंता को विश्वास में,
भय को साहस में और
समस्याओं को सीख में बदल देता है।
कर्म करते रहिए, सेवा करते रहिए और स्वयं को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते रहिए।
जहाँ समर्पण है, वहाँ चिंता धीरे-धीरे समाप्त होकर शांति का जन्म होता है। 🙏
@टॉप फ़ैन Himalayan Blood Donors

अगर जीवन का उद्देश्य सिर्फ इस शरीर को पालना और भौतिक वस्तुओं को इकठा करना है, तो यकीन मानिये यह जीवन जरूर व्यर्थ जायेगा।...
02/09/2026

अगर जीवन का उद्देश्य सिर्फ इस शरीर को पालना और भौतिक वस्तुओं को इकठा करना है, तो यकीन मानिये यह जीवन जरूर व्यर्थ जायेगा।
मनुष्य जीवन सिर्फ धन- दौलत, पद- प्रतिष्ठा के लिए नहीं मिला है और जब तक यह समझ नहीं आएगा जीवन का उद्देश्य क्या है, तब तक सांसारिक वस्तुए ही अच्छी लगेगी और उसी में डुवे रहोगे।
यह जीवन नेक कर्म, ईश्वर की प्राप्ति और इंसानियत के मूल्यों को पहचानने के लिए मिला है। अगर समय रहते अर्थ समझ गए तो समझो जीवन सार्थक हो गया, अगर ना समझें तो विश्वास करिए यह जीवन व्यर्थ हो जायेगा।
नेक कर्म और ईश्वर का भजन ही इस जीवन की सार्थकता है और यही इस जीवन को सफल बनाने का मूल मंत्र। 🙏

मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! Manoj Thakur, Raj Kumar, Vandna Thakur, Ravi Thakur...
02/09/2026

मेरे नए फ़ॉलोअर्स का स्वागत है! आपसे जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है! Manoj Thakur, Raj Kumar, Vandna Thakur, Ravi Thakur, Sunil Naik, Manu Koundal, Ashok Kumar, Priyanka Thåkür, Avni Thakur, Karam Singh, Isha Sharma, Papu Thakur, Anil Sharmma, Kishor Rajput
@टॉप फ़ैन

एक स्त्री केवल शरीर या देह का नाम नहीं है, वह तो मानवता, प्रेम, करुणा, उदारता और त्याग की जीवंत परिभाषा है।जब एक स्त्री ...
01/09/2026

एक स्त्री केवल शरीर या देह का नाम नहीं है, वह तो मानवता, प्रेम, करुणा, उदारता और त्याग की जीवंत परिभाषा है।
जब एक स्त्री रक्तदान करती है, तो वह सिर्फ रक्त नहीं देती—वह किसी अनजान इंसान के जीवन में उम्मीद और जीवन की एक नई सांस देती है।
एक रक्त वीरांगना ने रक्तदान कर यह साबित किया है कि सेवा की कोई सीमा नहीं होती।
नारी शक्ति केवल परिवार को संभालने में नहीं, बल्कि मानवता को बचाने में भी अपनी भूमिका निभाती है। 🩸🙏
आपकी सेवा भावना को नमन 🙏🙏

हिमालयन ब्लड डोनर्स

A+ Nishant Handa , Zonal hospital mandi 28.8.2026दान देने बाले हाथ कभी खाली नहीं होते क्यूंकि जो देने बाला है बही लेने ब...
01/09/2026

A+ Nishant Handa , Zonal hospital mandi 28.8.2026
दान देने बाले हाथ कभी खाली नहीं होते क्यूंकि जो देने बाला है बही लेने बाला है और बह कोई और नहीं सिर्फ ईश्वर है। तुम चिंता में डुवे हो कैसे होगा??? तुम चिंतन में डुवो सब होगा।
बो तुम्हारी सोच से परे है, तुम इस संसार में बाद में आए उस परमपिता ने तुम्हारा जीवन उससे पहले ही लिख दिया है। तुम कर्म करो बस यही तुम्हारा अधिकार है।
जय श्री राधे 🙏जय श्री कृष्णा 🙏
Himalayan Blood Donors #सेवा #समर्पण..... Nishant Handa 🫡🫡

31/08/2026

🩸 116वाँ रक्तदान शिविर 🩸

06 सितम्बर 2026 | रविवार
टैगोर अकेडमी, धनोटू, सुन्दर नगर

आइए मानवता के इस महायज्ञ में अपना योगदान दें।
आपका एक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद बन सकता है।

❤️ रक्तदान करें — जीवन बचाएँ।
हिमालयन ब्लड डोनर्स

Address

Himalayan Blood Donors
Mandi
175019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himalayan Blood Donors posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Himalayan Blood Donors:

Shortcuts

Share