07/07/2026
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई निहरी द्वारा एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मंत्री जाह्नवी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका, विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों तथा छात्र शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस संगोष्ठी में लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।