01/04/2026
लघु शिवरात्रि मेले के पावन अवसर पर जोगिंदर नगर के सभी निवासियों और व्यापारी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l
यह मेला केवल आस्था और परंपरा का प्रतीक ही नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए अपने व्यापार को बढ़ाने और नए ग्राहकों से जुड़ने का एक शानदार अवसर भी है।
आइए, हम सभी व्यापारी साथी पूरे उत्साह और सकारात्मकता के साथ मेले में भाग लें, अपने व्यापार को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करें और जोगिंदर नगर के इस ऐतिहासिक मेले को मिलकर और भी सफल बनाएं।
आप सभी से अनुरोध है कि मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और इस पर्व को उत्सव की तरह मनाएं।
व्यापार मंडल
जोगिंदर नगर