Virtuous Club India

Virtuous Club India An NGO dedicated to the development of society as a whole (The Registration No. is 2345.). Sirsa, Hry.

The Club was Established on 3rd Jan.1983 & was registered on Feb. 5, 1988 under the act XXI of 1860, being an Act for the registration of literary,scientific, educational and Charitable Societies. The name of the society is 'Virtuous Club' (India), Mandi Dabwali, Distt. The official emblem of 'Virtuous Club' is of the following design to be registered with the copy right, office, department of pat

ents Govt. of India, ‘V’ stands for victory against evils.Star (H) in the centre is symbol of virtuous glory. The members of virtuous club will be adorned with the adjective ‘VIRTUOSO’, A Person who specialises in skill.

कला कुंज
26/11/2025

कला कुंज

वरच्युस क्लब गायन, कविता एवं शायरी की शानदार महफिल 'कला कुंज' का आयोजन-कला, साहित्य और सेवा कार्यों से  समाज में जागरूकत...
25/11/2025

वरच्युस क्लब गायन, कविता एवं शायरी की शानदार महफिल 'कला कुंज' का आयोजन
-कला, साहित्य और सेवा कार्यों से समाज में जागरूकता आती है: केशव शर्मा
-इवनिंग क्लासेज में बच्चों को बूट और जुराबें वितरित किए
डबवाली
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया द्वारा सांस्कृतिक प्रकल्प कला कुंज के अंतर्गत गायन, कविता एवं शायरी की शानदार महफिल का आयोजन वरच्युस भवन में किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने कहा कि कला, साहित्य और सेवा कार्यों से ही समाज में जागरूकता आती है तथा जीवन दर्शन का अनुभव होता है। इस मार्ग पर चलते हुए वरच्युस परिवार लगातार मानव सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
इसके बाद संगीतमयी प्रस्तुतियों का दौर शुरु हुआ जिसमें कलाकारों ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। गायक जसदीप ने राग पहाड़ी आधारित गीत प्रस्तुत किए, छोटी बच्ची हरहुनर ने अपनी मधुर आवाज में दिल है छोटा सा गीत सुनाया तो सभी ने खूब तालियां बजाकर उसकी हौसला अफजाई की। वहीं, सोनू सिंह ने तू विदा होया ते... गीत सुनाकर शिव कुमार बटालवी की यादों को ताजा किया। कशिश ने सुन चरखे दी मीठी मीठी घूंक.. गीत सुनाते हुए शानदार प्रस्तुति दी। अमृतपाल सिंह ने देखदे ही सार तैनू सांह रुक जांदे ने.. गीत सुनाया।
इस मौके पर क्लब पदाधिकारी सोनू बजाज ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए व्यंग्यात्मक शायरी प्रस्तुत की, जबकि परमजीत कोचर ने मां पर आधारित रचना सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया। डॉ. बीरचंद ने सामाजिक नैतिकता पर कविता प्रस्तुत की और कृष्ण वर्मा ने कर चले हम फिदा... गीत गाकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी संजीव शाद ने किया।

80 बच्चों को बूट और जुराबें वितरित:
कार्यक्रम के पश्चात वरच्युस क्लब सदस्यों ने कबीर बस्ती में चल रही इवनिंग क्लासेज में पहुंचकर लगभग 80 बच्चों को बूट और जुराबें वितरित कीं। इस दौरान क्लब सचिव नरेश शर्मा ने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान के प्रति प्रेरित किया। इवनिंग क्लासेज के संचालक अभिषेक बिश्नोई ने क्लब का धन्यवाद किया। प्रोजेक्ट चेयरमैन तरसेम गर्ग एवं संतोष शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी मानवता और कौशल विकास से जुड़े प्रकल्प जारी रहेंगे ताकि बच्चे शिक्षा के साथ रोजगार अवसरों से भी जुड़ सकें। इस अवसर पर प्रधान हरदेव गोरखी, मनोज शर्मा, भारत भूषण, इशिका, रेणू, ज्योति, हैरी, योगेश, प्रिंसिपल चंदन अरोड़ा, माही ग्रोवर कुलदीप सिंह सुखविंद्र चंदी और परवीन कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

सभी पत्रकार साथियों का दिल से धन्यवाद
01/11/2025

सभी पत्रकार साथियों का दिल से धन्यवाद

गुरु नानक कॉलेज, किलियांवाली के विद्यार्थियों ने निकाली जन-जागरूकता रैली, वरच्युस क्लब बुक बैंक का भी किया अवलोकन और दिय...
30/10/2025

गुरु नानक कॉलेज, किलियांवाली के विद्यार्थियों ने निकाली जन-जागरूकता रैली, वरच्युस क्लब बुक बैंक का भी किया अवलोकन और दिया पुस्तकों का योगदान

गुरु नानक कॉलेज, किलियांवाली के राजनीति शास्त्र विभाग और थिंकर सोसायटी के विद्यार्थियों ने इस माह के अंत में आने वाले अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वीरवार को शहर में एक जन-जागरूकता रैली निकाली। रैली का समापन रेलवे रोड पर स्थित वरच्युस भवन में हुआ। यहां बच्चों ने शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा स्थापित बुक बैंक का अवलोकन किया।

राष्ट्रीय एकता के नारों से गूंजा शहर:
कॉलेज प्रांगण से सुबह कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने राजनीति शास्त्र विषय के विद्यार्थियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह रैली राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारों के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से गुजरी और अंत में वरच्युस भवन में पहुंची। प्रबंधक समिति सदस्य परमजीत कोचर ने 60 से अधिक छात्रों और कॉलेज स्टाफ का वरच्युस भवन में पहुंचने पर स्वागत किया। संतोष कुमार शर्मा व ज्ञानी ज्ञान सिंह भी उनके साथ थे।

बुक बैंक का अवलोकन एवं पुस्तक दान:
वरच्युस क्लब की ओर से चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद ने छात्र-छात्राओं को क्लब की स्थापना, इसके स्थायी प्रोजेक्ट्स-बुक बैंक, पेड़ पौधा बैंक, कला कुंज और सामाजिक हित के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि गुरु नानक कॉलेज के ही छात्र रहे केशव शर्मा वरच्युस क्लब के संस्थापक हैं और पूर्व प्रिंसिपल स्वर्गीय आत्माराम अरोड़ा ने इसका नामकरण किया था। कार्यक्रम के अंत में, छात्र-छात्राओं ने पूरी आत्मीयता की भावना से करीब 150 पुस्तकें, नोटबुक और स्टेशनरी का सामान क्लब के बुक बैंक में आने वाले जरूरतमंद साथी स्टूडेंट्स के लिए भेंट किया। विद्यार्थियों ने वरच्युस बुक बैंक की कार्यप्रणाली को समझा और मानवता के कल्याण हेतु आजीवन सेवा का संकल्प भी लिया। क्लब द्वारा विद्यार्थियों को फलाहार करवाया गया। विद्यार्थियों ने यह जानने में भी रुचि दिखाई कि कैसे एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) काम करता है और क्यों केवल इसी क्लब का अपना स्थायी भवन और लाइब्रेरी है?

प्रिंसिपल ने की वरच्युस क्लब की खूब सराहना:
अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस के साथ अंतरराष्ट्रीय लाइब्रेरी दिवस को अनूठे ढंग से मनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इलाके में एक मात्र वरच्युस क्लब द्वारा संचालित लाइब्रेरी का भ्रमण करने और अपनी तरफ से पुस्तकों का योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने क्लब के शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और मानवता की सेवा जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे अनवरत कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरच्युस क्लब सेवा कार्यों में अनूठा योगदान दे रहा है। विद्यार्थी भी क्लब की कार्यप्रणाली से अत्यंत प्रभावित हुए हैं और उन्हें मानवता की सेवा की राह पर चलने की प्रेरणा मिली है। राजनीति शास्त्र विभाग अध्यक्ष एसो. प्रो. अमित बहल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वरच्युस क्लब के कई सदस्य गुरुनानक कॉलेज के ही पूर्व विद्यार्थी हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब पदाधिकारियों, स्टाफ सदस्यों असि. प्रो. जसप्रीत सिंह एवं एनसीसी छात्रों रोहित व रशविंदर कुमार का विशेष धन्यवाद किया। वरच्युस क्लब की ओर से अध्यक्ष हरदेव गोरखी ने सभी का धन्यवाद किया।

पुरानी किताबें, नई उम्मीद-'वरच्युस बुक बैंक' बना रहा अपनी अलग पहचानडबवाली।नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वा...
08/10/2025

पुरानी किताबें, नई उम्मीद-'वरच्युस बुक बैंक' बना रहा अपनी अलग पहचान
डबवाली।
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा संचालित वरच्युस बुक बैंक प्रकल्प समाज में शिक्षा और संवेदना को जोड़ने वाली एक प्रेरक पहल बन चुका है। इस प्रकल्प के तहत अब तक 262 विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें, स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इनमें 144 बच्चों को किताबों के नए सेट व 118 को लोगों द्वारा दी बैंक में जमा करवाई गई किताबों के सेट शामिल हैं। इनसे कई जरूरतमंद विद्यार्थियों ने अपने सपनों की राह पर कदम बढ़ाया है।
प्रकल्प प्रमुख सोनू बजाज ने बताया कि यह 'बच्चे पढ़े और आगे बढ़ें अभियान से जुड़ा एक स्थायी प्रोजेक्ट है, जो अब अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। 23 अप्रैल 2024 को वरच्युस भवन में इस बुक बैंक की स्थापना की गई थी। इसकी सबसे खास बात यह है कि विद्यार्थी स्वयं इसमें भागीदार बनते हैं। जो बच्चे अपनी कक्षा पूरी कर लेते हैं, वे अपनी पुरानी किताबें क्लब को भेंट करते हैं, ताकि वे किसी अन्य विद्यार्थी के लिए नई उम्मीद बन सकें। इस तरह किताबें केवल अक्षरों का संग्रह नहीं रह जातीं, बल्कि संवेदनाओं और जिम्मेदारी का प्रतीक बन जाती हैं।
क्लब द्वारा संचालित वरच्युस लाइब्रेरी हर शनिवार को शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक खुली रहती है और कोई भी व्यक्ति यहां आकर किताबें दे भी सकता है और ले भी सकता है। इस समय में केवल किताबों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि विचारों, संवेदनाओं और सहयोग की भावना का प्रसार होता है। यही वह क्षण होता है जब समाज ज्ञान की एक श्रृंखला बनाता है जो व्यक्ति से व्यक्ति तक पहुंचती है।
क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने बताया कि संस्थापक केशव शर्मा की प्रेरणा और समाज के सहयोग से आज यह लाइब्रेरी केवल स्कूल, कॉलेज की पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि यहां सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि नीट, जेईई, नेट, सीए फाउंडेशन, चिकित्सा, साहित्य और सामान्य ज्ञान से जुड़ी पुस्तकों का भी समृद्ध संग्रह मौजूद है। यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का केंद्र ही नहीं, बल्कि आत्म-प्रेरणा और आत्मविश्वास का स्थान बन चुकी है, जहां से हर पाठक कुछ नया सीखने की प्रेरणा लेकर लौटता है।
इस प्रकल्प की संचालन समिति में प्रवीन बांडी, डॉ. बीर चंद गुप्ता, अध्यापक रमेश सेठी और सोनू बजाज शामिल हैं, जो पूरे समर्पण और पारदर्शिता के साथ इस सामाजिक कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। क्लब की कार्यशैली का सबसे सशक्त आधार है-जन-सहयोग और आत्म-जिम्मेदारी की भावना, जिसने इस पहल को निरंतर गति दी है।
वरच्युस क्लब का संदेश है कि जब किताबें सिर्फ रद्दी बनकर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी बनकर लौटती हैं, तब शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार भी बांटती है। यही सोच इस प्रकल्प की आत्मा है, जो समाज में शिक्षा और सहयोग की एक नई लहर पैदा कर रही है। वरच्युस बुक बैंक आज केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, संवेदना और जिम्मेदारी को जोड़ने वाला सामाजिक आंदोलन बन चुका है, जहां हर किताब किसी नए सपने की शुरुआत करती है।

वरच्युस क्लब ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 450 बिस्तरों और 11 हजार रुपए की नकद राशि का वितरण कियाडबवालीहाल ही में पंजाब...
24/09/2025

वरच्युस क्लब ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 450 बिस्तरों और 11 हजार रुपए की नकद राशि का वितरण किया
डबवाली
हाल ही में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए डबवाली की सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया ने एक बड़ा राहत अभियान चलाया। क्लब ने अपने सेवा प्रकल्प वरच्युस ऐड के तहत डबवाली निवासियों के आर्थिक सहयोग से 450 बिस्तर और किसानों के लिए 11 हजार रुपए की नकद राशि डीजल के लिए वितरित की।
क्लब के संस्थापक केशव शर्मा की प्रेरणा और प्रधान हरदेव गोरखी के नेतृत्व में यह राहत सामग्री दो ट्रकों में भरकर फाजिल्का और गुरदासपुर के लिए रवाना की गई। इस अभियान में प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य परमजीत कोचर, वीरचंद गुप्ता, संतोष शर्मा और प्रकल्प प्रमुख सुखविंदर चंदी, रमेश, मनोज शर्मा, जितेंद्र जीतू और नागेश शर्मा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
क्लब के पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि गुरदासपुर व फाजिल्का के बाढ़ पीड़ित गांवों मे प्रधान हरदेव गोरखी, संजीव शाद, सोनू बजाज, सुखविंद्र चंदी, प्रणव ग्रोवर पर आधारित क्लब की 5 सदस्यीय टीम राहत सामग्री लेकर पहुंची। अभियान के पहले चरण में फाजिल्का के गांव सुरेश वाला, आलम शाह, मियानी, अमरपुरा, घटियावली, मंडी हजूर, और बक्कु शाह में राहत सामग्री पहुंचाई गई। गांवों के सरपंचों - सुधीर कुमार, अशोक सिंह, सुरेन्द्र कुमार, जसवंत सिंह, जसप्रीत सिंह भोला, सुखदेव सिंह, और संजय साबूदाना - को ये बिस्तर सौंपे गए। सरपंचों ने यह सुनिश्चित किया कि ये बिस्तर जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुंच सकें। वहीं, पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक डेरा बाबा नानक के गांवों साधां वाली, पखोवाल में राहत सामग्री बिस्तर सेवा पहुंचाई गई।
इस दौरान ग्रामीण विनोद कुमार, सुरेश कुमार, सुमित, कर्ण कुमार, सूर्यजीत, और रोहित ने वरच्युस टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और डबवाली निवासियों का आभार व्यक्त किया। अभियान के दूसरे चरण में, टीम ने गुरदासपुर में पंजाब फोक आर्ट सेंटर के प्रधान अर्शदीप सिंह और उनकी टीम से मुलाकात की। पंजाब फोक आर्ट सेंटर ने वरच्युस टीम का स्वागत किया और गुरदासपुर के ग्रामीण इलाकों में बिस्तरों के वितरण में सहयोग किया। इस मौके पर संजीव शाद और प्रणव ग्रोवर भी मौजूद थे।
क्लब के प्रधान हरदेव गोरखी ने बताया कि यह सेवा कार्य केवल डबवाली वासियों के सहयोग से ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय कार्य समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान वरच्युस क्लब इंडिया की टीम ने मानवता के कल्याण के लिए अरदास भी की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने क्लब की ओर से इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानवीरों और सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर हरमन सिंह, गुरशरण प्रीत, रविन्द्र, अजमेर सिंह, हरपाल सिंह, और दिलसहिब सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Virtuous Club India
Keshav Sharma Paramjeet Kocher Jasdeep Gill Lovley Sharma Sonu Bajaj Ramesh Sethi Hardev Gorkhi Sukhvinder Chandi Ramesh Kumar Sethi Naresh Sharma Jatinder Jeetu Sethi Rahul Dhamija Harish Sethi

पत्रकार साथियों का आभार
14/09/2025

पत्रकार साथियों का आभार

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर बीएड कॉलेज में 'साहित्य संचय' कार्यक्रम का आयोजन-हिन्दी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर...
13/09/2025

हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर बीएड कॉलेज में 'साहित्य संचय' कार्यक्रम का आयोजन
-हिन्दी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर है: आरती बांसल
डबवाली
नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब एवं भगवान श्री कृष्ण बीएड कॉलेज के साहित्यिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर 'साहित्य संचय' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा कविताओं व गीतों के माध्यम से हिन्दी की गरिमा को उजागर किया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ पूनम गुप्ता ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इसके बाद कविता पाठ ,भाषण व गीत-संगीत प्रस्तुत किए गए। बाल मंदिर की छात्रा हिफाजत ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता प्रस्तुत की। एमपी कॉलेज की छात्रा दीपिका ने कविता सुना की हिंदी भाषा का महत्व समझाया। स्थानीय कलाकारों जसदीप और रसदीप ने मिलकर 'है प्रीत जहां की रीत सदा' गीत गा कर हिंदी के प्रति प्रेम प्रकट किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीएमके कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर आरती बंसल ने विचार रखते हुए कहा कि हिन्दी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर है, इसे आगे बढ़ाना हर भारतीय का कर्तव्य है। हिंदी हमारी जड़ों से जुड़ी हुई है, जब हम अपनी भाषा को छोड़ते हैं तब हम अपनी विरासत को खोने लगतेे हैं। क्योंकि हिंदी भाषा अपने आप में संस्कृति और इतिहास समेटे हुए हैं। हिन्दी भाषा के अस्तित्व को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि हमे अपनी राजभाषा का सम्मान करते हुए हिन्दी मे बातचीत करने में शर्म करने की बजाय गर्व महसूस करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्ष एमपी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अंजू बाला ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता के इस द्वौर में विश्व भर के विभिन्न भाषाओं को व्यक्ति सीख व बोल सकता हैं किन्तु हिंदी भाषा को अपने अंदर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कॉलेज विद्यार्थियों को हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने और अपनी मातृभाषा पर गर्व करने का संदेश दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर शन्नो आर्य ने हिंदी को भाव की भाषा ,साहित्य की भाषा एवं करुणा की भाषा कहा, जिस पर हम गौरवान्वित हो सकते हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला और हिन्दी को जन-जन की भाषा बनाने पर बल दिया।
वरच्युस क्लब के पीआरओ सोनू बजाज ने 'भारत की आत्मा हिन्दी..Ó कविता सुना कर हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान प्रकट कर अपने भाव प्रस्तुत किए। क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर, प्रसिद्ध एंकर संजीव शाद ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। मंच संचालन की भूमिका साहित्यिक क्लब प्रभारी डॉ . सुमन छाबड़ा ने निभाई। क्लब प्रबंधक समिति के सदस्य परमजीत कोचर ने सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में सुलेख लेखन, निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बी.एड प्रथम की छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सुलेख लेखन मे वर्षा रानी ने प्रथम ,मनप्रीत कौर ने द्वितीय व रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में रेखा ने प्रथम, प्रभजोत कौर ने द्वितीय व कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,वही नारा लेखन प्रतियोगिता में वर्षा रानी ने प्रथम ,कंचन ने द्वितीय,प्रोमिला ने तृतीय व रेखा ने सतावना स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को वरच्युस क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. बीआर अंबेड़कर राजकीय कॉलेज के प्रिंसिपल डा. विक्रम बांसल, वरच्युस क्लब प्रधान हरदेव गोरखी, मनोज शर्मा, सुखविंदर चंदी, डॉ. निर्मल नागपल, महाविद्यालय में साहित्यिक क्लब सह प्रभारी डॉ. अंजू बाला व सरोज बाला, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. स्मिता सेतिया, ममता गर्ग, संतोष गुप्ता व अनुषा सचदेवा सहित सभी स्टाफ़ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंजू बाला, व कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही।

वरच्युस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, क्लब के प्रधान हरदेव गोरखी ने ध्वजारोहण  कियावरच्युस क्लब ने दे...
15/08/2025

वरच्युस क्लब ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, क्लब के प्रधान हरदेव गोरखी ने ध्वजारोहण किया
वरच्युस क्लब ने देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस वरच्युस भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने ध्वजारोहण किया ।
इस मौके पर अपने संबोधन में प्रधान हरदेव गोरखी ने कहा कि हमारे देश को वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत जो आजादी मिली है। उन्हें हमे सम्भाल कर रखना है। जो सपने हमारे शहीदों ने देश के लिए संजोए थे उन्हें हमे पूरा करना है। सभी देशभक्तों के बलिदानों को हमे सदैव याद रखना है और देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर क्लब प्रबंधक समिति के सदस्य डा. बीर चंंद गुप्ता ने स्वरचित कविता 'ऐह धरती गुरुआं-पीरां दी' के माध्यम से आपसी मेलजोल व भाईचारे का संदेश दिया। क्लब सचिव नरेश शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी को बनाए रखने व शहीदों के सपनों का भारत बनाने में हम सब को अग्रणी भूमिका निभानी होगी।
क्लब पीआरओ सोनू बजाज ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमारे देश के उन रक्षको को समर्पित जिन्होंने देश की आन बान शान बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अब हमें कोई कुर्बानी नही देनी बल्कि इस आजादी को बनाये रख कर भविष्य सुरक्षित करना है। बाद में सभी क्लब पदाधिकारियों ने राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर वहां स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर रमेश सेठी मनोज शर्मा, भारत भूषण वधवा, सुखविंद्र चंदी, प्रणव ग्रोवर, प्रवीण कुमार, परमजीत कोचर, पवन दुरेजा आदि मौजूद थे।

तीज उत्सव 2025आभार पत्रकार साथियो
05/08/2025

तीज उत्सव 2025
आभार पत्रकार साथियो

भव्य 'तीज उत्सव-25' में पंजाबी लोक विरासत का शानदार प्रदर्शन- पंजाबी गायकों गलोरी बावा व जितेंद्र जीतू के गीतों पर नाच उ...
04/08/2025

भव्य 'तीज उत्सव-25' में पंजाबी लोक विरासत का शानदार प्रदर्शन
- पंजाबी गायकों गलोरी बावा व जितेंद्र जीतू के गीतों पर नाच उठा पंडाल
-तीज जैसे त्योहार हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज को एक साथ जोड़ते हैं: रविंद्र शर्मा
डबवाली
पंजाबी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, उत्तरी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला, वरच्युस क्लब और बाल मंदिर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में बाल मंदिर स्कूल के प्रांगण में एक शानदार 'तीज उत्सव-25' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था। इस उत्सव में स्कूल की छात्राओं के साथ-साथ उनकी माताओं और डबवाली क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अतिथि आरती सोनी, किरण सिंगला, वंदना चुघ के साथ वरच्युस क्लब के संस्थापक केशव शर्मा बाल मंदिर स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान नीरज जिंदल एवं ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने ज्योति प्रज्जवलित करते हुए की। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से नीरज जिंदल ने सभी अतिथियों, कलाकारों और मेहमानों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में, उन्होंने तीज को परंपराओं, संस्कारों और लोक संस्कृति को सहेजने का एक सुंदर माध्यम बताया।
इस अवसर पर बाल मंदिर स्कूल की छात्राओं ने पारंपरिक गिद्दा और पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छठी से आठवीं कक्षा की छात्राओं ने भी पंजाबी डांस प्रस्तुत किए, जबकि दसवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने लोकगीतों से समां बांध दिया।
इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-अशोक सदन, द्वितीय स्थान-शिवाजी सदन, तृतीय स्थान प्रताप सदन, सांत्वना पुरस्कार-टैगोर सदन ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान-समीत, द्वितीय स्थान-आराध्या, तृतीय स्थान-हसरत ने पाया। मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान-अदिति, द्वितीय स्थान-अमृता, तृतीय स्थान- खुशी ने प्राप्त किया। इसके अलावा, पहेलियां, किकली मुकाबला और पंजाबी विरासत पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसी अन्य प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं। महिलाओं के लिए पारंपरिक झूलों की व्यवस्था की गई और एक विशेष प्रदर्शनी में पंजाबी विरासत की झलक पेश की गई।
कार्यक्रम में पद्मश्री स्वर्गीय गुरमीत बाबा की बेटी गलोरी बावा और लोक गायक जितेंद्र जीतू ने अपनी मधुर आवाज में पंजाबी लोकगीत और बोलियां प्रस्तुत कर दर्शकों को नाचने व झूमने पर मजबूर कर दिया। जितेंद्र जीतू ने पंजाबी टप्पे, बोलियां और पंजाबी लोक संस्कृति की निशानी छल्ला गाकर कार्यक्रम को खूब रंग जमाया। वहीं, गलोरी बावा ने आजा भाभी झूट लै.., हुले हुलारे हुल्ले-हुल्ले, अमृतसरे दे पापड़.., बल्ले नी पंजाब दीए शेर बच्चिए.., लठ्ठे दी चादर उत्ते..., काला डोरिया आदि परंपरागत गीत गाकर व बोलिया सुनाकर कार्यक्रम को एक अलग ही मुकाम पर खड़ा कर दिया। इस दौरान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद ने प्रभावशाली मंच संचालन किया।
इस अवसर पर, पंजाब के प्रसिद्ध नाटककार स्व. अजमेर सिंह औलख की धर्मपत्नी और फिल्म कलाकार श्रीमती मनजीत औलख को कला के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 'वरच्युस अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। संबोधन में मनजीत औलख ने तीज के सामाजिक और पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला और अपने नाटकों के कुछ डायलॉग्स भी सुनाए। डा. बीर चंद गुप्ता ने मनजीत कौर औलख के सम्मान में सम्मान पत्र पढ़ा। क्लब प्रवक्ता सोनू बजाज ने बताया कि वरच्युस क्लब की ओर से पुष्पा जिंदल, डॉ. प्रेमकांता, डॉ. मानविंद्र कौर गुलाटी, शशि प्रभा अग्रवाल और विजय लक्ष्मी कौशिक को भी 'विरासत-ए-सम्मान अवार्ड' से नवाजा गया।
उत्तरी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के असिस्टेंट डायरेक्टर रविंद्र शर्मा ने कहा कि तीज जैसे त्योहार हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज को एक साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी शहर डबवाली में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से आगामी समय में बड़े सांस्कृतिक करवाए जाएंगे। क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने सभी को तीज पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वरच्युस क्लब कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करता है। इससे कलाकारों को मंच मिलता है व आम जन को भी अपनी पारंपरिक विरासत से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के साथ मिलकर डबवाली इलाके में बड़े आयोजन कर कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन बाल मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार कौशिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि तीज सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी मेलजोल का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है।
इस अवसर पर बाल वाटिका प्रबंधन समिति के अरुण जिंदल, प्रेम सेठी, कंचन हरचंद, सुरेंद्र बंसल, कुलदीप गोरीवाला, क्लब की प्रबंधन समिति के सदस्य परमजीत कोचर, वेद कालड़ा, संतोष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हरदेव गोरखी, बिट्टू मानसा, जगराज धोला, गुरमान सिंह सिद्धू, जितेंद्र जीतू, लवली नागपाल, मनोज शर्मा, सुखविंदर चंदी, प्रणव ग्रोवर, भारत भूषण वधवा, डॉ निर्मल नागपाल, रेखा गुप्ता, सर्वजीत कौर, मनजीत कौर, गुरप्रीत कौर, मधु कोचर, स्वर्ण लता व रिपुदमन शर्मा उपस्थित थे।

वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा ने शहीद उद्यम सिंह को दी श्रद्धांजलि, किया नमनडबवालीवीरवार को डबवाली की प्रमुख सामाजिक संस...
31/07/2025

वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा ने शहीद उद्यम सिंह को दी श्रद्धांजलि, किया नमन
डबवाली
वीरवार को डबवाली की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा ने मिलकर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी वैद्य रामदयाल मेमोरियल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया, जहां स्थापित शहीद उद्यम सिंह और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर वरच्युस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुखविंद्र चंदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, फांसी तो सिर्फ तन को लगती है, सपनों को फांसी कौन लगा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह एक ऐसा विचार है जिसका देश की युवा पीढ़ी अनुसरण करती है। उन्होंने शहीद उद्यम सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस श्रद्धांजलि सभा में वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रह जिनमें प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य परमजीत कोचर, डॉ. बीर चंद गुप्ता, पीआरओ सोनू बजाज, चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद, रमेश सेठी, पवन दुरेजा, कुलदीप सिंह, हरकिशन कंबोज, नंबरदार संजीव कंबोज, विजय पठान, विजय कुमार और भीम राय शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हाल ही में गांव नया राजपुरा में हुई शहीद उद्यम सिंह की प्रतिमा खंडित करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

Address

Mandi Dabwali
125104

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virtuous Club India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share