मकराना विकास समिति Makrana

मकराना विकास  समिति  Makrana मकराना के सर्वांगीण विकास हेतु प्रया?

10/06/2026
09/06/2026

श्री कपिल जी तोषनीवाल मकराना द्वारा...

पुलिस चौकी क्षेत्र से निकलने वाला सीवरेज का पानी शेरे पंजाब होटल की ओर से आगे निकासी हेतु जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह लाइन लगभग 35–40 वर्ष पुरानी होने के कारण अपनी क्षमता खो चुकी है। परिणामस्वरूप सीवरेज का पानी आगे जाने के बजाय चौहान गली होते हुए वापस अस्पताल क्षेत्र तक पहुंच जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के कारण क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी बार-बार अवरुद्ध लाइन की सफाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मकराना विकास समिति नगर परिषद मकराना एवं उपखंड प्रशासन से मांग करती है कि पुलिस चौकी से शेरे पंजाब होटल तक लगभग 500 फीट नई सीवरेज लाइन शीघ्र डलवाई जाए, ताकि इस वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो सके और आमजन के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों को भी राहत मिल सके।
जनहित में जारी
मकराना विकास समिति, मकराना
#जनहित_की_मांग

28/05/2026

आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद!

अमन, त्याग, भाईचारे और खुशियों से भरे इस पावन पर्व पर मैं आप सभी की सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। यह पवित्र पर्व हमें आपसी मोहब्बत, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है।

आइये, इस खास मौके पर हम सब मिलकर एक बेहतर, खुशहाल और तरक्की करता हुआ समाज बनाने का संकल्प लें।

Address

मकराना
Makrana
341505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मकराना विकास समिति Makrana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share