09/03/2026
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन द्वारिकामाई, मैनपुरी में हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के साथ फूलों की होली खेलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्र मोहन सक्सेना,
जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ,
जिला महामंत्री डॉ सूर्यमोहन सक्सेना
महिला अध्यक्ष कुसुम श्रीवास्तव,
महिला महामंत्री निहारिका सक्सेना
नगर युवा अध्यक्ष अमित जौहरी,
नगर युवा महामंत्री रजत सक्सेना
की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी उपस्थित साथियों ने समाज की एकता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।