Sadachar Foundation

Sadachar Foundation Sadachar Foundation is a Non-governmental Organisation (NGO) which is serve the social welfare in INDIA. Join to our NGO and help to someone who needs.

14/03/2026

इनके साथ Rajesh Rao – मुझे अभी-अभी इनका एक टॉप फ़ैन होने का दर्जा मिला है!

10/02/2026

72825 शिक्षक भर्ती में आज की सुनवाई में 2017 से पहले बने याचियों के लिए सकारात्मक रहा पिछले कई दिनों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में नियुक्त नोडल अधिवक्ता प्रशांत शुक्ला और उनकी टीम ने 16478 याचियों की लिस्ट बनाकर कोर्ट के समक्ष और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन SCBA के पटल के माध्यम से सरकार तक पहुंची जिस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को उसपर 10 दिनों के भीतर नियुक्ति हेतु रास्ते खोजने पर विचार व इंस्ट्रक्शन लाने हेतु कहा गया था पर विभाग ने गोल मोल जवाब लगाया जिससे कोर्ट असंतुष्ट दिखी और राज्य सरकार को पुनः निर्देश दिया कि उक्त बेरोजगारों के हक/रोजगार और अधिकारों को आप प्रदान करेंगे तो उक्त का श्रेय आप पाएंगे नहीं तो सुप्रीम कोर्ट उनके अधिकारों के रक्षा हेतु पहल करेगी अब अगले सप्ताह बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को कोर्ट के समक्ष पेश होने का निर्देश हुआ साथ ही साथ 16 दिसंबर 2025 के बाद के याचियों हेतु गूगल फॉर्म के माध्यम से उनके डेटा मांगा गया जिससे छूटे हुए याचियों की संख्या माननीय सर्वोच्च अदालत और जानना चाहती है क्योंकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत रिक्त पदो को भरने की नैतिक जिम्मेदारी देश की सर्वोच्च अदालत को भी है देश का सबसे अहम स्तंभ न्यायालय पालिका भी होती है यदि कार्यपालिका उक्त योजना को पूर्ण करने में असमर्थ रहती है तो मजबूरन कोर्ट करेगी। सभी का कल्याण हो और मंगल हो यही कामना है जय हो विजय हो🤝🙏✌️@टीम विवेकानंद

22/01/2026

सभी साथियों को नमस्कार....

#72825 शिक्षक भर्ती मैटर पर अचयनित साथियों हेतु महत्वपूर्ण जानकारी-
प्रथमतः- बात करते हैं ,न्यू कंटेंप्ट खारिज होने की स्थिति पर- तो स्पष्ट कर दूं कि , जिनलोगों का 16 दिसंबर के पूर्व प्रत्यावेदन नहीं गया था , उनलोगों ने कंटेंप्ट के माध्यम से आज कोर्ट में अपनी बात रखी , परन्तु दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से कुछ #कंटेम्प्ट खारिज हो गए , और ये वो कंटेम्प्ट थे जिनकी सुनवाई आज मेन केस के साथ टैग न कर अलग हुई , बल्कि जिनके कंटेम्प्ट इस मामले से टैग हुए वो अभी भी सुरक्षित हैं । उनमें एक कंटेम्प्ट #टीमइलाहाबाद का भी है।

2- कोर्ट ने यहां एक बात का खाश तौर पर जिक्र किया है कि- हम ऐसे लोग जो प्रत्यावेदन नहीं दे सके हैं उन्हें अपनी बात रखने का अवसर देंगे। और अगर वो वाकई में #फाइनलनिर्णय 25 /7/2017 के पूर्व कोर्ट में थे , तो हम उनको भी बाद में देखेंगे।
लेकिन आज हम , अबतक आये हुए प्रत्यवेदन पर बात करेंगे।
अतः अगर जो साथी अभी तक अपना प्रत्यवेदन नहीं भेज पाए हैं वो लोग आगे की संभावना के लिए #किसीभीAOR के माध्यम से अपना डिटेल फॉर्मेट में भरकर नोडल को मेल किया जा सकता है।
यहां ये बात स्पष्ट कर दूं कि- ऐसा मेरा विचार है न कि नोडल अधिकारी का । और मैं पूरा मैटर समझने के बाद ही कह पा रहा हूँ , क्योंकि कोर्ट उस स्थित में है और अपनी पावर का स्तेमाल कर वो 15 k हों या 30k सबको आदेशित कर सकती है । बशर्ते आप कोर्ट के मानकों पर खरे उतरे ।

3- अब बात करते हैं मुख्य मैटर #पेटिशनर राहत पर आज क्या हुआ - साथियों जैसा कि- आप ने कोर्टकार्यवाही का video में हमने स्वयं प्रशांत सर जी से कई द्वारा बिंदुओं पर बात की और उन्होंने स्पष्ठ बताया भी फिर भी , बहुत लोगों ने इसका अलग ही अर्थ निकाल लिया ।

तो स्पष्ठ करदूँ _ आप का जो डाटा आज कोर्ट पर पेश हुआ वो कोर्ट के ही निर्देशानुसार 90 /105 के ऊपर और नीचे की संख्या पर प्राप्त प्रत्यवेदन का था , साथ ही रिजर्व और सामान्य कटेगरी का भी अलग अलग था । लेकिन जब आज की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने एक बार पुनः इसे सब कटेगरी में उपलब्ध कराने की बात की जो अगली डेट पर होना है।
Note-1
#सबसे_खास_बात ये कि - जिन लोगों को प्रशांत सर की बात चीत से ये लगा कि - कोर्ट 72825 की शेष बची सीटों पर बात कर रही है तो स्पष्ठ कर दूं , अभी ऐसा कुछ नहीं है , है क्या कि- अभी

15/01/2026
14/01/2026

मैहर माता का मंदिर (मां शारदा मंदिर) मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में त्रिकूट पर्वत की चोटी पर स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है, जहां माता सती का हार गिरा था, इसलिए इसका नाम 'मैहर' (मां + हर) पड़ा. यह 52 शक्तिपीठों में से एक है और विद्या की देवी मां शारदा को समर्पित है, जहाँ भक्त 1063 सीढ़ियां चढ़कर या रोपवे/गाड़ी से पहुंचते हैं; यह मंदिर अपने रहस्यमय 'आल्हा' भक्त की पूजा की किंवदंती के लिए भी जाना जाता है, जो रात में पूजा करते हैं और सुबह पूजा की हुई मिलती है




मुख्य बिंदु:

स्थान: त्रिकूट पर्वत, मैहर, सतना जिला, मध्य प्रदेश.

देवी: मां शारदा (विद्या और शक्ति की देवी).

महत्व: 52 शक्तिपीठों में से एक; माना जाता है कि यहां माता सती का हार गिरा था (मैहर = मां + हर).

पहुंचने के साधन: 1063 सीढ़ियां, रोपवे और मंदिर ट्रस्ट की गाड़ी.

रहस्य: रात में मंदिर बंद होने के बाद भी घंटी और पूजा की आवाजें आती हैं; माना जाता है कि भक्त आल्हा आज भी रात में पूजा करते हैं, जैसा कि सुबह की पूजा में दिखता है.

इतिहास: आदि शंकराचार्य ने 559 ईस्वी में मूर्ति स्थापित की थी; महाराजा दुर्जन सिंह ने 1820 में सीढ़ियां बनवाई थीं.

कैसे पहुंचें:

रेल: मैहर रेलवे स्टेशन प्रमुख ट्रेनों से जुड़ा है.

सड़क: यह सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है; बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं.

दर्शन:

नवरात्रि और त्योहारों के दौरान भारी भीड़ होती है, इसलिए दर्शन में 2-3 घंटे लग सकते हैं; सामान्य दिनों में लगभग एक घंटा लगता है.

मंदिर के रास्ते में पूजा सामग्री की दुकानें हैं.

22/11/2025

✨ SIR फॉर्म—आपकी पहचान और मताधिकार का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ✨

आज कुछ लोगों में SIR फॉर्म को लेकर लापरवाही देखी जा रही है, जबकि यह फॉर्म आपके मताधिकार, सरकारी रेकॉर्ड, और पहचान की निरंतरता से सीधे जुड़ा हुआ है।
थोड़ी-सी भी ढिलाई भविष्य में आपको अनावश्यक परेशानी और कानूनी जटिलताओं में डाल सकती है।

🔹 SIR फॉर्म क्यों जरूरी है?

✔ SIR फॉर्म मतदाता सूची की शुद्धता और आपके नाम की निरंतरता सुनिश्चित करता है।
✔ भारत निर्वाचन आयोग हर नाम की डिजिटल वेरिफिकेशन कर रहा है—इसलिए एक गलती भी आपको ड्राफ्ट सूची से बाहर कर सकती है।
✔ आपका नाम मतदाता सूची से हटना भविष्य में पहचान, पता प्रमाण, परिवार रजिस्टर, सरकारी योजनाओं आदि में समस्याएँ खड़ी कर सकता है।

🔹 9 दिसंबर 2025 — सबसे महत्वपूर्ण दिन

इस दिन ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
अगर उस सूची में आपका नाम न मिले, तो चिंतित न हों, बल्कि तुरंत यह प्रक्रिया अपनाएँ:

1. चरण – SDM स्तर पर दस्तावेज़ जांच

यदि SDM आपके दस्तावेज़ से संतुष्ट हैं—आपका नाम आगे बढ़ जाएगा।
संतुष्ट न होने पर मामला DM को जाता है।

2. चरण – DM स्तर पर जांच

DM संतुष्ट—आपका नाम सुरक्षित।
DM असंतुष्ट—मामला राज्य स्तर पर जाएगा।

3. चरण – मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) स्तर

यह अंतिम जांच है।
संतुष्ट हुए—नाम जोड़ा जा सकता है।
संतुष्ट न हुए—अंतिम सूची में नाम नहीं आएगा, जिससे भविष्य में पहचान संबंधी कठिनाई बढ़ सकती है।

🔹 लापरवाही क्यों खतरनाक है?

आज हजारों लोग शिकायत कर रहे हैं कि
“हमारे माता-पिता या दादा का नाम 2003 की सूची में नहीं था, इसलिए आज पहचान साबित करने में दिक्कत हो रही है।”

इसीलिए कहा गया है—

“लम्हों ने खता की, सदियों ने सज़ा पाई।”

आज की आपकी लापरवाही
कल आपके बच्चों और पूरी पीढ़ी को परेशान कर सकती है।

🔹 ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भारी भीड़ — समय बहुत कम

✔ वेबसाइट कभी भी ओवरलोड हो सकती है।
✔ फॉर्म सबमिट होने में दिक्कत आ सकती है।
✔ BLO अपने नियमित कार्यों के साथ SIR की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

इसीलिए वे बार-बार कह रहे हैं—
“कृपया 4 दिसंबर से पहले अपना SIR फॉर्म जमा करा दें।”

🔹 अंतिम और आवश्यक अपील

अपनी तथा अपने परिवार के हर सदस्य का SIR फॉर्म तुरंत भरें—ऑनलाइन या ऑफलाइन।
यह आपके मत का अधिकार, आपकी पहचान और आपके भविष्य की सुरक्षा का

28/10/2025

🩺 सीपीआर सबको आना चाहिए! रक्तचाप जागरूकता पर संदेश 💓
https://www.facebook.com/sadacharfoundation/videos/1447069396517404/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v

हर व्यक्ति को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) आना चाहिए क्योंकि यह किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर की जागरूकता बहुत ज़रूरी है ताकि हृदय रोग और स्ट्रोक से बचाव किया जा सके।
यह संदेश हर घर तक पहुँचना चाहिए। ❤️
#

09/10/2025
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 9 साल बाद लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंचीं और समर्थकों का अभिवादन...
09/10/2025

बसपा सुप्रीमो मायावती ने 9 साल बाद लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन किया। भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंचीं और समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने मंच से सीएम योगी की तारीफ की।
# BSPRally #

Address

763 New Bazar
Mahroni
284405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sadachar Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share