Yaduvanshi History

Yaduvanshi History अहीरों को एक मंच पर लाना हमारा लक्ष्य हैं...

अहीरवाल नांगल चौधरी के गांव खटौटी कला के पूर्व सरपंच श्रद्धानंद यादव जी के सुपुत्र नितीश कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग...
10/03/2026

अहीरवाल नांगल चौधरी के गांव खटौटी कला के पूर्व सरपंच श्रद्धानंद यादव जी के सुपुत्र नितीश कुमार यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 847वीं रैंक हासिल कर संघर्ष और हौसले की मिसाल पेश की है।

सिर्फ 3 फुट कद और 21 किलो वजन के नितीश बचपन से ही गंभीर दर्द और बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने यह तक कह दिया था कि अब पूरी जिंदगी दवाइयों के सहारे ही चलना पड़ेगा। इसी कारण वे 12-13 साल की उम्र तक स्कूल भी नहीं जा पाए

इसी दौरान गांव के लोगों ने परिवार को सजाड़ा धाम में बाबा त्रिलोक भारती जी महाराज के शिव मंदिर जाने की सलाह दी। वहां जाने के बाद नितीश के जीवन में नया आत्मविश्वास आया। धीरे-धीरे दर्द कम हुआ और उन्होंने पढ़ाई की शुरुआत की। और उनकी मां उन्हें गोद में लेकर स्कूल तक ले जाती थीं।

आर्थिक रूप से साधारण परिवार, शारीरिक कठिनाइयाँ और बार-बार असफलताएँ... लेकिन नितीश ने हार नहीं मानी। लगातार 7 प्रयासों के बाद उन्होंने UPSC में सफलता हासिल कर ली।

नितीश की कहानी यह साबित करती है कि अगर हौसला और विश्वास मजबूत हो तो कोई भी मुश्किल इंसान को मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

नितीश कुमार यादव को इस प्रेरणादायक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।


बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के निवासी डीएसपी महेश प्रसाद यादव के पुत्र सिद्धार्थ कृष्णा ने (UPSC) की परीक्षा में 431वीं रैं...
10/03/2026

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के निवासी डीएसपी महेश प्रसाद यादव के पुत्र सिद्धार्थ कृष्णा ने (UPSC) की परीक्षा में 431वीं रैंक हासिल किया है।

बिहार (गया) जिले के रहने वाले श्री कपिल यादव के पुत्र कौशल किशोर ने (UPSC) की परीक्षा में 670वीं रैंक हासिल किया है।    ...
10/03/2026

बिहार (गया) जिले के रहने वाले श्री कपिल यादव के पुत्र कौशल किशोर ने (UPSC) की परीक्षा में 670वीं रैंक हासिल किया है।

शेर-ए-बिहार' के नाम से विख्यात, शिक्षा के क्षेत्र में अखंड अलख जगाने वाले शिक्षाविद, महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिन...
09/03/2026

शेर-ए-बिहार' के नाम से विख्यात, शिक्षा के क्षेत्र में अखंड अलख जगाने वाले शिक्षाविद, महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री, 1952 से 1991 तक विधायक रहे बाबू रामलखन यादव जी ने बिहार व झारखंड में उच्य शिक्षा हेतु 95 कॉलेज एवं करीब 450 स्कूल खुलवाया था।

बाबू रामलखन जी द्वारा ज्यादातर संस्थान सुदूर ग्रामीण इलाकों में खोले गए थे जिसका लाभ समाज के वंचित वर्ग को ज्यादा मिला।

आजीवन King maker की भूमिका में रहे बाबू रामलखन जी ने 28 जुलाई 1993 को नरसिम्हा राव सरकार को बचाने में मदद की थी।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के एक प्रमुख व्यक्ति रहे, पेशे से कृषक, बाबू रामलखन जी एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने छात्रों, श्रमिक संघों, पिछड़े वर्गों, स्वतंत्रता सेनानियों और किसान सभा को संगठित करने में योगदान दिया।

इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था, "मेरे लिए किसान पहले है और मैं उसके लिए कुछ भी त्याग करने को तैयार हूं। किसान के लिए, मुझे जो कुछ भी करना होगा, मैं करूंगा।"

1990 के दशक के दौरान, बाबू राम लखन सिंह यादव जी बिहार में यादवों के निर्विवाद नेता थे। उन्हें आज तक बिहार के सबसे बड़े पिछड़े नेताओं में से एक और एक यादव आइकन के रूप में माना जाता है।

आज 9 मार्च को उनकी जयंती पर यदुवंशी हिस्ट्री की ओर से बाबू रामलखन सिंह यादव जी को शत शत नमन।



बिहार शेखपुरा जिला के ग्राम फतेहपुर निवासी श्री अर्जुन यादव के पुत्र रंजीत कुमार ने (UPSC) की परीक्षा में 440वीं रैंक प्...
09/03/2026

बिहार शेखपुरा जिला के ग्राम फतेहपुर निवासी श्री अर्जुन यादव के पुत्र रंजीत कुमार ने (UPSC) की परीक्षा में 440वीं रैंक प्राप्त किया है।

बिहार नवादा जिला के मेसकौर प्रखंड के रंका जलालपुर गांव के निवासी श्री लखन प्रसाद यादव के भतीजे गौरव कुमार ने संघ लोक सेव...
09/03/2026

बिहार नवादा जिला के मेसकौर प्रखंड के रंका जलालपुर गांव के निवासी श्री लखन प्रसाद यादव के भतीजे गौरव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 338वीं रैंक प्राप्त किया है।

मैं झुक जाऊँ तो मसला हल हो जाएगा, मगर इससे मेरे किरदार का क़त्ल हो जाएगा!!
08/03/2026

मैं झुक जाऊँ तो मसला हल हो जाएगा, मगर इससे मेरे किरदार का क़त्ल हो जाएगा!!

पटना यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास !'रेलवे मैन' श्री लालू प्रसाद यादव के बाद मनीष यादव और अब भाई शांतनु शेखर (यादव), पटना यू...
08/03/2026

पटना यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास !

'रेलवे मैन' श्री लालू प्रसाद यादव के बाद मनीष यादव और अब भाई शांतनु शेखर (यादव), पटना यूनिवर्सिटी के बने अध्यक्ष ।

यह सफर आसान नहीं था, लेकिन सभी की मेहनत रंग लाई और अंततः जीत मली। अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है, भाई शांतनु इसे पूरी निष्ठा से निभाएँ!!

7 बार के विधायक रहे बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और ईमानदार छवि के पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव जी को नागालैंड का...
07/03/2026

7 बार के विधायक रहे बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और ईमानदार छवि के पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव जी को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यूपीएससी सीएसई 2025: (44) यादव चयन ⚜️
07/03/2026

यूपीएससी सीएसई 2025: (44) यादव चयन ⚜️

बिहार बांका जिला के जयपुर पंचायत अंतर्गत देव नारायण यादव के पुत्र चिरंजीवी कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा ...
07/03/2026

बिहार बांका जिला के जयपुर पंचायत अंतर्गत देव नारायण यादव के पुत्र चिरंजीवी कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 755वीं रैंक हासिल किया है।

Address

Allipur Hatta
Mahnar
844506

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yaduvanshi History posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share