07/06/2025
मध्य प्रदेश विधानसभा प्रमुख सचिव के करकमलों से हुआ "जंगल ज्वाय होमस्टे"बसाटा का शुभारम्भ
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से, दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर द्वारा निर्मित "जंगल ज्वाय होमस्टे" का उद्घाटन माननीय प्रमुख सचिव विधानसभा डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। यह होमस्टे परियोजना बसाटा ग्राम में स्थित है और इसका उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है, इस परियोजना के अंतर्गत इस क्षेत्र में कुल 10 होमस्टे का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण पर्यटन को मजबूती मिलेगी और पर्यटकों को बुंदेली संस्कृति तथा प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव प्राप्त होगा। यह पहल न केवल पर्यटकों के लिए एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित लोग: वरिष्ठ समाजसेवी)
श्री शंकरलाल सोनी जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं
श्री राजेश गुप्ता जी दर्शना महिला कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष उमाशंकर रिछारिया जी ग्राम के होम स्टे संचालक श्री हुकम सिंह परिहार जी श्री रामचरण पाल जी श्री राकेश सिंह परिहार जी श्री मोहन कुशवाहा जी एवं ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि मुकेश साहू उपस्थित रहे,
यह परियोजना मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और दर्शना महिला कल्याण समिति के संयुक्त प्रयास से संभव हुई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे और क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
इसके अलावा खजुराहो रेलवे स्टेशन पर वृक्षारोपण किया गया जहां प्रमुख सचिव के साथ श्री शंकर लाल सोनी जी नायब तहसीलदार प्रतिक रजक जी एवं रेलवे इंस्पेक्टर उपस्थित रहे