24/09/2025
"नमस्कार सभी को,
आज हम आपके सामने एक ऐसे पहल के बारे में बात करने जा रहे हैं जो भारत में पहली बार शुरू किया गया है । जिसका उद्देश्य हर नागरिक तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना है।
हम सभी जानते हैं कि आज के समय में कई बीमा कंपनिया और सरकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत केवल अस्पताल में इलाज खर्च कवर करती हैं, यदि कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती होता है या इलाज करवाता है तो उसे आर्थिक मदद मिलती है, यह बहुत ही महत्वपूर्ण एवं लाभकारी है।
लेकिन क्या यही पर्याप्त है ?
कई बार लोग अपनी रूटीन जांच, प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग, लैब तथा डायग्नोस्टिक जांच कराने में हिचकिचाते हैं इसका मुख्य कारण है, उच्च खर्च और पहुंच की कठिनाई । बहुत से लोग अपने सेहत का जांच करवाना चाहते हैं लेकिन महंगे जांच, और पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर की दूरी उनके लिए बाधा बन जाती है।
" इसी समस्या को देखते हुए CITY FOUNDATION MCT (Non-profit organization) ने CITY HEALTH CARD योजना लॉन्च किया है- यह भारत की पहली ऐसी योजना है जिसके माध्यम से आम नागरिक अपना पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक चेकअप (जैसे - ब्लड जांच, शुगर, थायराइड, विटामिन स्तर, अल्ट्रासाउंड, सी टी स्कैन, एक्स रे, एम आर आई, इसीजी आदि) पर विशेष छूट प्राप्त कर सकता है जिससे हर व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य जांच और जरूरत के अनुसार समय पर इलाज करवा सके एवं आर्थिक बोझ से बचा रहे।
"सोचिए- अक्सर हम डॉक्टर के पास दवा या इलाज के लिए जाते हैं। तो डॉक्टर हमें कोई न कोई जांच कराने के लिए जरूर सलाह देते हैं, लेकिन उस समय हमारे पास ऐसा कोई सुविधा नहीं होता है जिसके द्वारा हमें पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक जांच में छूट मिल सके।
लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है अगर आपके पास CITY HEALTH CARD होगा तो आपको हर जांच में सीधे छूट मिलेगा। इसका मतलब है, आप अपनी जांच आसानी से गुणवत्तापूर्ण और कम दामों में करा सकते हैं।
सिटी फाउंडेशन का प्रयास है कि इस पहल को सरकारी सहयोग के साथ और भी व्यापक बनाया जाए जिससे आम नागरिक की सेहत सुरक्षित रहे एवं अनावश्यक मेडिकल खर्चों से बचाव हो सके ।
CITY HEALTH CARD योजना इस दिशा का पहला कदम है -
एक ऐसा कदम जो पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक टेस्ट में छूट के माध्यम से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और पैसों की बचत दोनों प्रदान करती है।
इसलिए आपसे आग्रह है कि -आज ही अपना CITY HEALTH CARD बनवाएं तथा हर प्रकार की जांच में विशेष छूट पाएं।
आइए हम सब मिलकर इस पहल को आगे बढ़ाए ताकि पैसों की कमी के वजह से कोई भी नागरिक जांच एवं इलाज से वंचित ना रहे।
धन्यवाद !
कार्ड बनवाने के लिए संपर्क करें
1. अपने नजदीकी स्वास्थ्य कैंप
2. सिटी फाउंडेशन कार्यालय ( महराजगंज, गोरखपुर)