Corruption Intelligence Detective

Corruption Intelligence Detective A War Against Crime and Corruption Cotruth Corruption Intelligence Detective Foundation

09/08/2026

CC Limit: व्यापार की 'वैसाखी' या 'पैरों की बेड़ियाँ'? तय आपको करना है!

एक CA होने के नाते अक्सर देखता हूँ कि व्यापारी भाई Cash Credit (CC) लिमिट को 'सुविधा' समझकर शुरू करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी 'जरूरत' और फिर एक कभी न खत्म होने वाली 'आदत' बन जाती है।
ज़रा ठंडे दिमाग से इस गणित को समझिये:

1. ये 'अपना' पैसा नहीं, 'किराये' का है:
लोग भूल जाते हैं कि CC लिमिट पर लगा ब्याज आपके मुनाफे को दीमक की तरह चाट रहा है। अगर आपकी 1 करोड़ की लिमिट है और आप उसे हमेशा फुल रखते हैं, तो साल का ₹10-12 लाख तो आप सिर्फ बैंक को अमीर बनाने के लिए कमा रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आप बैंक के 'बिना पगार वाले कर्मचारी' बन चुके हैं?

2. 'Parking Slot' की तरह इस्तेमाल करें, 'Permanent Garage' नहीं:
CC का असली मकसद था—माल खरीदा तो पैसा निकाला, माल बिका तो पैसा वापस अंदर! लेकिन होता क्या है? पैसा एक बार बाहर निकला तो फिर वो कभी अंदर जाता ही नहीं। लोग इसे 'Term Loan' की तरह इस्तेमाल करने लगते हैं, जबकि इसका ब्याज उससे कहीं ज्यादा होता है।

3. हर साल बढ़ती लिमिट—तरक्की या जाल?
ज़्यादातर व्यापारी खुश होते हैं कि बैंक ने उनकी लिमिट बढ़ा दी। पर भाई साहब, लिमिट बढ़ना मतलब आपके सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ना है। अगर आपका धंधा 10 साल बाद भी बैंक की उधारी पर ही टिका है, तो असल में आपने कमाया क्या?

4. ब्याज का 'चक्रव्यूह':
CC पर ब्याज 'Daily Basis' पर लगता है। अगर आप प्लानिंग से चलें और ज़रूरत न होने पर पैसा खाते में वापस डाल दें, तो आप लाखों का ब्याज बचा सकते हैं। पर हम क्या करते हैं? फालतू पड़ा पैसा भी सेविंग अकाउंट में रखते हैं और CC को माइनस में चलने देते हैं। यह फाइनेंशियल सुसाइड है!

CA की सलाह
CC लिमिट को एक 'Safety Net' की तरह रखें, 'Oxygen Mask' की तरह नहीं। कोशिश कीजिये कि साल में कम से कम दो बार आपकी सीसी लिमिट 'Nil' या 'Credit Balance' में आए। अगर ऐसा नहीं हो पा रहा, तो समझ जाइये कि आपका बिजनेस मॉडल खतरे में है।

याद रखिये: बैंक का पैसा व्यापार को 'रफ़्तार' देने के लिए होना चाहिए, व्यापार को 'जिंदा' रखने के लिए नहीं।

अपनी बैलेंस शीट सुधारिये, बैंक की नहीं!

~ Corruption Intelligence Detective

With Allu Arjun – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
09/08/2026

With Allu Arjun – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

वकीलों की वेशभूषा में अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस सख्त!लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अधिवक्ता की...
26/07/2026

वकीलों की वेशभूषा में अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस सख्त!

लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अधिवक्ता की वेशभूषा पहनकर जमीन, मकान, प्लॉट कब्जाने, धमकी, मारपीट या किसी भी तरह की अवैध गतिविधि करता है, तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ या हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं।

कानून की आड़ में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक बिना डर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Corruption Intelligence Detective

12/07/2026

एक दौर था जब आम आदमी कानून की धाराओं से कम और वर्दी के अधिकार से ज़्यादा परिचित था। लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई थी कि यदि किसी के विरुद्ध नशीले पदार्थ की बरामदगी दिखा दी जाए, तो उसके लिए न्याय पाना बेहद कठिन हो जाएगा।

लेकिन समय बदल चुका है।

आज मोबाइल कैमरे हैं, सीसीटीवी हैं, डिजिटल रिकॉर्ड हैं, लोकेशन डेटा है, और सबसे महत्वपूर्ण – न्यायालयों द्वारा प्रक्रियागत अनुपालन की पहले से कहीं अधिक गहन समीक्षा है।

अब केवल इतना कहना पर्याप्त नहीं माना जाता कि "नशीला पदार्थ बरामद हुआ।"

सवाल यह भी उठता है –

"बरामदगी हुई तो कैसे हुई?"

यहीं से एनडीपीएस एक्ट की सबसे महत्वपूर्ण कसौटी शुरू होती है।

धारा 50 : अधिकारों की जानकारी

जब किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत तलाशी ली जाती है, तो कानून कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय प्रदान करता है। न्यायालय अक्सर यह देखती है कि संबंधित व्यक्ति को उसके अधिकारों की जानकारी दी गई थी या नहीं, और यदि दी गई थी तो उसका रिकॉर्ड क्या है।

कानूनी प्रक्रिया में केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि उस कार्रवाई का प्रमाण भी महत्व रखता है।

धारा 42 : सूचना का दस्तावेजी आधार

जहाँ कानून पूर्व प्राप्त सूचना के रिकॉर्ड की अपेक्षा करता है, वहाँ न्यायालय यह भी देख सकती है कि उस सूचना को विधि अनुसार दर्ज किया गया था या नहीं।

आज केवल "सूचना प्राप्त हुई थी" कहना पर्याप्त नहीं माना जाता; यह भी महत्वपूर्ण है कि उसका दस्तावेजी आधार उपलब्ध हो।

धारा 52 और 57 : जब्ती से प्रयोगशाला तक

किसी भी बरामद पदार्थ के संबंध में कई प्रश्न महत्वपूर्ण हो जाते हैं—

- उसे किसने जब्त किया?
- सील किसने लगाई?
- उसे कहाँ सुरक्षित रखा गया?
- प्रयोगशाला तक कब और कैसे भेजा गया?

इसी क्रम को "चेन ऑफ कस्टडी" कहा जाता है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जांच के दौरान साक्ष्य की शुचिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

स्वतंत्र गवाह और अन्य साक्ष्य

आज न्यायिक परीक्षण केवल कागज़ी औपचारिकताओं तक सीमित नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, स्वतंत्र गवाह, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य परिस्थितिजन्य तथ्य भी जांच की विश्वसनीयता का हिस्सा बन चुके हैं।

अदालतें अब उपलब्ध साक्ष्यों की पूरी श्रृंखला को एक साथ देखकर निष्कर्ष निकालती हैं।

बदलता हुआ समय, बदलती अपेक्षाएँ

तकनीक ने केवल जीवन नहीं बदला, न्यायिक जांच की प्रकृति भी बदल दी है।

कानून की किताबें अब पुस्तकालयों तक सीमित नहीं हैं। न्यायालयों के निर्णय सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। प्रक्रियागत अधिकारों के प्रति जागरूकता पहले से अधिक है।

इसीलिए आज किसी भी एनडीपीएस मामले में केवल बरामदगी का दावा पर्याप्त नहीं माना जाता; यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि जांच और कार्रवाई कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हुई हो।

क्योंकि विधि का एक मूल सिद्धांत है –
न्याय केवल परिणाम से नहीं, प्रक्रिया से भी सुनिश्चित होता है।

और अदालत का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न अक्सर यही होता है –
"जो किया गया, क्या वह कानून के अनुसार किया गया?"नोट: यह एक सामान्य कानूनी विमर्श है। किसी भी मामले का परिणाम उसके विशिष्ट तथ्यों, साक्ष्यों और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत सामग्री पर निर्भर करता है।
Corruption Intelligence Detective

एक लड़की घबराते हुए अपने भाई के पास दौड़कर आई और बोली,"भैया, पिछले 10 मिनट से मेरे फोन में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं आ रहे...
23/06/2026

एक लड़की घबराते हुए अपने भाई के पास दौड़कर आई और बोली,

"भैया, पिछले 10 मिनट से मेरे फोन में बिल्कुल भी नेटवर्क नहीं आ रहे।"

भाई ने आराम से जवाब दिया,
"अरे, कभी-कभी टावर का इश्यू हो जाता है। थोड़ी देर रुक जाओ, अपने आप ठीक हो जाएगा।"

लेकिन आधा घंटा बीत गया…
फोन अब भी No Signal दिखा रहा था। एक घंटा हो गया, फिर भी कोई नेटवर्क नहीं आया।

अब लड़की सच में परेशान हो गई।

उसने कहा,
"भैया, तुम्हारी भी तो इसी कंपनी की SIM है। तुम्हारे फोन में सब ठीक चल रहा है, फिर मेरे फोन में ही नेटवर्क क्यों नहीं हैं?"

यहीं से भाई को शक हुआ।
उसे याद आया कि आजकल SIM Swap Scam नाम की एक धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है।

इस Scam में ठग किसी Data Leak या दूसरी जगहों से आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता जैसी जानकारी जुटा लेते हैं।

फिर वे Telecom Company से संपर्क करके खुद को असली ग्राहक बताने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि "मेरी SIM खो गई है, कृपया नई SIM जारी कर दीजिए।"

अगर उनकी चाल काम कर जाए, तो आपकी पुरानी SIM बंद हो सकती है और आपके फोन से अचानक नेटवर्क गायब हो सकते हैं।

यहीं से असली खतरा शुरू होता है।

क्योंकि आपके Bank OTP, UPI Verification Codes और कई ज़रूरी Security Alerts उसी मोबाइल नंबर पर आते हैं।

अगर वह नंबर किसी और के कंट्रोल में चला जाए, तो आपके Accounts भी खतरे में पड़ सकते हैं।

भाई ने तुरंत लड़की से कहा,
"अगर बिना किसी वजह के अचानक नेटवर्क गायब हो जाएं, तो इसे सिर्फ टावर की समस्या समझकर नजरअंदाज मत करना।"

उसने तुरंत ये तीन कदम उठाने को कहा:
1. सबसे पहले अपनी Telecom Company के Customer Care से संपर्क करके SIM का Status चेक कराओ।
2. अपने Bank से बात करके Account की Security सुनिश्चित करो और जरूरत पड़े तो Transactions पर निगरानी रखो।
3. अगर Fraud का ज़रा भी शक हो, तो तुरंत Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत दर्ज कराओ।

बहुत से लोग घंटों तक सिर्फ नेटवर्क वापस आने का इंतज़ार करते रहते हैं।

लेकिन अगर मामला SIM Fraud का हो, तो हर मिनट की देरी भारी पड़ सकती है।

इसलिए अगर आपके फोन में अचानक नेटवर्क गायब हो जाएं और उसी कंपनी की दूसरी SIM सामान्य रूप से काम कर रही हो, तो सिर्फ "Tower Problem" मानकर न बैठें।

एक बार वजह ज़रूर पता करें।

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक आपकी SIM के नेटवर्क चले गए हों?
Corruption Intelligence Detective

02/06/2026

एक दौर था जब आम आदमी कानून की धाराओं से कम और वर्दी के अधिकार से ज़्यादा परिचित था। लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई थी कि यदि किसी के विरुद्ध नशीले पदार्थ की बरामदगी दिखा दी जाए, तो उसके लिए न्याय पाना बेहद कठिन हो जाएगा।

लेकिन समय बदल चुका है।

आज मोबाइल कैमरे हैं, सीसीटीवी हैं, डिजिटल रिकॉर्ड हैं, लोकेशन डेटा है, और सबसे महत्वपूर्ण – न्यायालयों द्वारा प्रक्रियागत अनुपालन की पहले से कहीं अधिक गहन समीक्षा है।

अब केवल इतना कहना पर्याप्त नहीं माना जाता कि "नशीला पदार्थ बरामद हुआ।"

सवाल यह भी उठता है –

"बरामदगी हुई तो कैसे हुई?"

यहीं से एनडीपीएस एक्ट की सबसे महत्वपूर्ण कसौटी शुरू होती है।

धारा 50 : अधिकारों की जानकारी

जब किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत तलाशी ली जाती है, तो कानून कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय प्रदान करता है। न्यायालय अक्सर यह देखती है कि संबंधित व्यक्ति को उसके अधिकारों की जानकारी दी गई थी या नहीं, और यदि दी गई थी तो उसका रिकॉर्ड क्या है।

कानूनी प्रक्रिया में केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि उस कार्रवाई का प्रमाण भी महत्व रखता है।

धारा 42 : सूचना का दस्तावेजी आधार

जहाँ कानून पूर्व प्राप्त सूचना के रिकॉर्ड की अपेक्षा करता है, वहाँ न्यायालय यह भी देख सकती है कि उस सूचना को विधि अनुसार दर्ज किया गया था या नहीं।

आज केवल "सूचना प्राप्त हुई थी" कहना पर्याप्त नहीं माना जाता; यह भी महत्वपूर्ण है कि उसका दस्तावेजी आधार उपलब्ध हो।

धारा 52 और 57 : जब्ती से प्रयोगशाला तक

किसी भी बरामद पदार्थ के संबंध में कई प्रश्न महत्वपूर्ण हो जाते हैं—

- उसे किसने जब्त किया?
- सील किसने लगाई?
- उसे कहाँ सुरक्षित रखा गया?
- प्रयोगशाला तक कब और कैसे भेजा गया?

इसी क्रम को "चेन ऑफ कस्टडी" कहा जाता है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जांच के दौरान साक्ष्य की शुचिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

स्वतंत्र गवाह और अन्य साक्ष्य

आज न्यायिक परीक्षण केवल कागज़ी औपचारिकताओं तक सीमित नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, स्वतंत्र गवाह, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य परिस्थितिजन्य तथ्य भी जांच की विश्वसनीयता का हिस्सा बन चुके हैं।

अदालतें अब उपलब्ध साक्ष्यों की पूरी श्रृंखला को एक साथ देखकर निष्कर्ष निकालती हैं।

बदलता हुआ समय, बदलती अपेक्षाएँ

तकनीक ने केवल जीवन नहीं बदला, न्यायिक जांच की प्रकृति भी बदल दी है।

कानून की किताबें अब पुस्तकालयों तक सीमित नहीं हैं। न्यायालयों के निर्णय सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। प्रक्रियागत अधिकारों के प्रति जागरूकता पहले से अधिक है।

इसीलिए आज किसी भी एनडीपीएस मामले में केवल बरामदगी का दावा पर्याप्त नहीं माना जाता; यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि जांच और कार्रवाई कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप हुई हो।

क्योंकि विधि का एक मूल सिद्धांत है –
न्याय केवल परिणाम से नहीं, प्रक्रिया से भी सुनिश्चित होता है।

और अदालत का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न अक्सर यही होता है –
"जो किया गया, क्या वह कानून के अनुसार किया गया?"नोट: यह एक सामान्य कानूनी विमर्श है। किसी भी मामले का परिणाम उसके विशिष्ट तथ्यों, साक्ष्यों और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत सामग्री पर निर्भर करता है।

वाह रे भ्रष्टाचार....यूपी पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने बड़े उत्साह से देश से भ्रष्टाचार मिटाने की कसम खाई। पुलि...
28/05/2026

वाह रे भ्रष्टाचार....

यूपी पुलिस के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने बड़े उत्साह से देश से भ्रष्टाचार मिटाने की कसम खाई। पुलिस कमिश्नरेट के अंदर के भ्रष्टाचार पर वीडियो बनाए, सबूत जुटाए, और सीधे मुख्यमंत्री जी तक शिकायत पहुँचा दी।

पर सिस्टम भी बड़ा संवेदनशील निकला –
भ्रष्टाचारियों की भावनाएँ आहत हो गईं। नतीजा यह हुआ कि जिन पर आरोप थे, वे कुर्सी पर आराम से बैठे रहे, और शिकायत करने वाले शुक्ला जी सस्पेंड हो गए।

अब पंडित जी समझ चुके हैं कि,
इस देश में भ्रष्टाचार से लड़ने के जगह उसे सम्मानपूर्वक “सर” कहकर सलाम करना चाहिए।
Corruption Intelligence Detective

28/05/2026

ईद की मुबारकबाद
━━━━━━━━━━
मेरे एवं सीआईडी मुख्यालय की ओर से समस्त मुस्लिम भाइयों को त्याग, समर्पण, भाईचारे और इंसानियत के प्रतीक पावन पर्व “ईद-उल-अजहा” की हार्दिक मुबारकबाद।

यह पावन पर्व हमें पैगंबर इब्राहिम अलैहिस्सलाम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था एवं उनके पुत्र इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की भावना की याद दिलाता है। ईद-उल-अजहा हमें त्याग, प्रेम, करुणा, आपसी सद्भाव और मानव सेवा का संदेश देती है।

यह त्योहार हमारे देश में भाईचारे, सामाजिक एकता और पारस्परिक सम्मान को और अधिक मजबूत बनाए। हम सभी मिलकर शांति, सौहार्द एवं मानवता की भावना को आगे बढ़ाएँ, यही इस पावन अवसर का सच्चा संदेश है।

मैं दुआ करता हूँ कि अल्लाह तआला आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, अमन और बरकत प्रदान करें तथा हर घर खुशियों से आबाद रहे।

ईद का यह मुबारक अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियाँ और सफलता लेकर आए।

ईद मुबारक!

सादर,
मुन्ना कुमार पासवान
अध्यक्ष/ निदेशक
करप्शन इंटेलिजेंस डिटेक्टिव फाउंडेशन
Corruption Intelligence Detective

Address

Madhubani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Corruption Intelligence Detective posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share