13/09/2026
🙏 जय बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज! 🙏
🌺 जय माता खेमा सती! 🌺
मध्यदेशीय हलवाई कानू वैश्य समाज, मधुबनी के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का पावन जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम, भव्यता, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
यह पावन आयोजन हमारी कल्पना से भी बढ़कर भव्य, शानदार और यादगार रहा। समाज के स्वजातीय बंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों एवं उनके परिवारजनों तथा सगे-संबंधियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ इस पावन अवसर का आनंद लिया।
इस सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हम समाज के सभी सम्मानित सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय, सहयोग और योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
🙏 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज एवं माता खेमा सती की कृपा और आशीर्वाद समस्त मधेशिया समाज तथा प्रत्येक परिवार पर सदैव बना रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे समाज में सदैव एकता, प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और समृद्धि बनी रहे तथा हम सभी इसी प्रकार मिल-जुलकर समाज की उन्नति और विकास में अपना योगदान देते रहें।
🌺 जय बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज! 🙏🙏
🌺 जय माता खेमा सती! 🙏🙏
🌺 जय मधेशिया हलवाई कानू वैश्य समाज! 🙏🙏
❤️ जय समाज • जय एकता • जय भाईचारा! ❤️
#बाबागणिनाथजीमहाराज #गणिनाथजयंती #माताखेमासती #मधेशियासमाज #हलवाईसमाज #कानूवैश्यसमाज #मधुबनी #समाजएकता #समाजसेवा #जयसमाज