Shri Balaji Sewa Sangh Ludhiana

Shri Balaji Sewa Sangh Ludhiana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Balaji Sewa Sangh Ludhiana, Nonprofit Organization, Shastri Nagar, Ludhiana.

पुज्य गुरुदेव श्री संतराम जिंदल जी के पावन सानिध्य में श्री मेंहदीपुर बालाजी के दिव्य आलौकिक संकीर्तन एवं चौंकी दर्शन - श्री बालाजी नाम प्रचार - सनातन धर्म प्रचार एवं सेवा

https://youtu.be/M0a2ercKdMA?si=ZJ1no_u1fFg-jpea
23/05/2026

https://youtu.be/M0a2ercKdMA?si=ZJ1no_u1fFg-jpea

आप सभी भक्तों से अनुरोध है कि आप चैनल को सब्सक्राइब करें व भजनो का आनंद ले व अन्य भक्तों के साथ Share करें व Like...

गुरु का महत्वचींटी कितनी छोटी ! उसको यदि हरिद्वार से ऋषिकेश यात्रा करनी हो, तो लगभग 3-4 जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन यही चींट...
18/05/2026

गुरु का महत्व

चींटी कितनी छोटी ! उसको यदि हरिद्वार से ऋषिकेश यात्रा करनी हो, तो लगभग 3-4 जन्म लेना पड़ेगा। लेकिन यही चींटी हरिद्वार जाने वाले व्यक्ति के कपड़े पर चढ़ जाये, तो सहज ही 3-4 घंटे में ऋषिकेश पहुंच जाएगी कि नहीं। ठीक इसी प्रकार अपने प्रयास से भवसागर पार करना कितना कठिन ! पता नहीं कई जन्म लग सकते हैं। इसकी अपेक्षा यदि हम गुरु का हाथ पकड़ लें और उनके बताये सन्मार्ग पर श्रद्धापूर्वक चलें, तो वो आसानी से आपको भवसागर पार करा सकते है।

fans Sant Ram Jindal Sant Ram Jindal

श्री मेंहदीपुर बालाजी महाराज की आलौकिक चौंकी -16-05-2026 संध्या 6:00 बजे से श्री बालाजी महाराज जी की पावन कृपा एवंसदा वि...
16/05/2026

श्री मेंहदीपुर बालाजी महाराज की आलौकिक चौंकी -16-05-2026 संध्या 6:00 बजे से

श्री बालाजी महाराज जी की पावन कृपा एवं
सदा विराजमान गुरुवर श्री संत राम जिंदल जी के आशीर्वाद से

पूजनीय सुनील जिंदल जी के मार्गदर्शन में आयोजित

आप भी आए, अपने आसपास के संबंधियों, मित्रों एवं जानने वालों को भी लायें। श्री बालाजी महाराज सभी के दुख काटेंगे एवं सभी की झोली खुशियों से भरेंगे।

🙏श्री बालाजी महाराज की दरख्वास्त लगाने की विधि 🙏

1 : एक छोटे से काग़ज़ पर अपना नाम, आपने पिता/पति का नाम/ गोत्र/ स्थान लिखें।
2 : एक दस रुपये लेकर, लिखा हुआ काग़ज़ एवं दस रुपये दोनों छोटे पीले रंग के कपड़े में श्री बालाजी का नाम लेकर दो गांठ लगा कर बाँध लें।
3 : अपनी दरख्वास्त श्री बालाजी के समक्ष कहें एवं दरख्वास्त को माथे पर लगा के अपने घर मे पूजा के स्थान पर रख लें।
4 : जब भी आप मेंहदीपुर बालाजी जायें या चौंकी पर आयें, अपनी दरख्वास्त बालाजी को अर्पित कर दें।

श्री बालाजी महाराज आप सभी की दरख्वास्त स्वीकार करेंगे।

जय श्री राम
जय श्री बालाजी महाराज

Sant Ram Jindal Sant Ram Jindal Keshav Jindal Vivek Jindal

15/05/2026
जीवन की आपाधापी में जब मन अशांत हो और  #साहस साथ छोड़ने लगे, तो बस मेहंदीपुर की ओर मुख करके एक जयकारा लगा देना। मेहंदीपु...
11/05/2026

जीवन की आपाधापी में जब मन अशांत हो और #साहस साथ छोड़ने लगे, तो बस मेहंदीपुर की ओर मुख करके एक जयकारा लगा देना। मेहंदीपुर वाले की एक हुंकार मात्र से हृदय में वो तेज जागता है, जिससे जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं भी #नतमस्तक हो जाती हैं..
#मेहंदीपुरबालाजी का #जयकारा केवल कुछ शब्दों का समूह नहीं है, बल्कि यह एक 'संकल्प' है। जब हम पुकारते हैं, तो हम #ब्रह्मांड की उस सर्वोच्च शक्ति से जुड़ जाते हैं जो हमें भीतर से मजबूत बनाती है।
भारत की संस्कृति में जयकारे का अर्थ है अपने भीतर के 'डर' को बाहर निकालना। मेहंदीपुर धाम में बालाजी का सौम्य और सिद्ध स्वरूप हमें यह सिखाता है कि संकट बाहर नहीं, हमारे मन के भीतर होता है। जैसे ही हम श्रद्धा के साथ उनका नाम लेते हैं, हमारा आत्मविश्वास (Confidence) लौट आता है और बाधाएं अपने आप रास्ता दे देती हैं। यही सच्चा विज्ञान और यही सच्ची भक्ति है।

"मेरे नाम का गुजारा है तेरे साथ, मेरे बालाजी महाराज। ज़िन्दगी की हर मुश्किल आसान हो जाती है जब मेरे संकटमोचन का हाथ मेरे ...
05/05/2026

"मेरे नाम का गुजारा है तेरे साथ, मेरे बालाजी महाराज।

ज़िन्दगी की हर मुश्किल आसान हो जाती है जब मेरे संकटमोचन का हाथ मेरे सिर पर होता है। मेरा विश्वास, मेरी ताकत और मेरी पहचान सिर्फ आप ही हो प्रभु।

आपकी भक्ति ही मेरे जीवन का असली आधार है। चरणों में सदा जगह देना। जय श्री बालाजी!

#मेहंदीपुरबालाजी
ालाजी #हनुमान_जी #सालासर_धाम #मेहंदीपुर

बस इतना जानता हूं आप साथ हैं तो भटकूंगा नहीं,बालाजी की शरण में हूं तो कभी झुकूंगा नहीं 🙏हर कदम पर थारा नाम ही मेरा सहारा...
02/05/2026

बस इतना जानता हूं आप साथ हैं तो भटकूंगा नहीं,
बालाजी की शरण में हूं तो कभी झुकूंगा नहीं 🙏
हर कदम पर थारा नाम ही मेरा सहारा बन जाता है,
मुश्किलों का हर अंधेरा भी उजाला बन जाता है ✨
जब भी दिल घबराए, बस तेरा नाम याद आता है,
थारी कृपा से ही जीवन मुस्कुराता जाता है ❤️

Balaji 🙌 #मेहंदीपुरबालाजी

02/05/2026
आखिर क्या है मेहंदीपुर बालाजी की मूर्ति के सीने से बहती जलधारा का रहस्य?
30/04/2026

आखिर क्या है मेहंदीपुर बालाजी की मूर्ति के सीने से बहती जलधारा का रहस्य?

मेरे प्यारे भक्तजनों, जीवन में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। पर याद रखिये, जहाँ हम...
29/04/2026

मेरे प्यारे भक्तजनों, जीवन में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जब हमें लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। पर याद रखिये, जहाँ हमारी सोच खत्म होती है, वहाँ से बालाजी की कृपा शुरू होती है।यह नियम कोई किताबी बात नहीं, बल्कि लाखों #भक्तों का अनुभव है।

जब आप अपनी #परेशानी उन्हें सौंप देते हैं, तो आप अकेले नहीं रह जाते। हनुमान जी 'अतुलित बलशाली' होने के साथ-साथ अत्यंत #दयालु भी हैं। बस शर्त एक ही है आपका भरोसा अडिग होना चाहिए। जैसे एक बच्चा पिता की उंगली पकड़कर #बेखौफ चलता है, वैसे ही आप अपनी चिंता उनके चरणों में रख कर बेफिक्र हो जाइये। वो 'असंभव' को 'संभव' करने में देर नहीं लगाते।

#मेहंदीपुरबालाजी

Address

Shastri Nagar
Ludhiana
141008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Balaji Sewa Sangh Ludhiana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share