Saathiya Foundation: साथिया फाउंडेशन

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • Saathiya Foundation: साथिया फाउंडेशन

Saathiya Foundation:   साथिया फाउंडेशन Saathiya Foundation, a NGO, formed in 2014 by a group of young, enthusiastic and dedicated social workers.

12/10/2025
महिलाओं ने महिलाओं के लिए सजाया मंच 💐साथिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में काम...
12/10/2025

महिलाओं ने महिलाओं के लिए सजाया मंच 💐
साथिया फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में काम कर रही आत्मनिर्भर एवं सशक्त महिलाओं को एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया साथ ही नगर व जनपद का नाम रोशन करने वाली विभिन्न पदों पर चयनित बेटियों को भी सम्मानित किया गया।
“सशक्त नारी – सशक्त समाज” अभियान के अंतर्गत साथिया फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स (UPCEG) के सहयोग से “सशक्त नारी, सशक्त समाज” अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का भव्य आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती सुजीता कुमारी, सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “बालिकाएं समाज की शक्ति हैं, उन्हें समान अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना हर परिवार का कर्तव्य है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मधू त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज ने की।
संस्था द्वारा निरंतर बालिकाओं के अधिकारों और उनके शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। लगभग 25,000 से अधिक किशोरियों तक पहुंच बनाई जाएगी ताकि वे सरकारी योजनाओं और अवसरों की जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन को सशक्त बना सकें।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती गरिमा अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन हॉस्पिटल ने हैल्थ कैम्प लगाकर बालिकाओं के स्वास्थ्य की जाँच की तथा उनके भविष्य के सपनों के विषय में जानकारी कर मार्गदर्शन भी किया।
विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती मंजुलता (अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा लखीमपुर), अपूर्वा शर्मा (सब-इंस्पेक्टर, प्रभारी मिशन शक्ति), श्रीमती मोना भसीन (सफल महिला व्यवसायी), डॉ. सौरभ वर्मा (डेंटल सर्जन),श्रीमती खदीजा जमाल वरिष्ठ अधिवक्ता), आरती भदौरिया भाजपा जिला मंत्री( म. मो.)ने बालिकाओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन पूजा पांडे ने किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया —

मल्लिका गुप्ता, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा के माध्यम से भारतीय सांख्यिकी सर्वेक्षण विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर चयनित।

अनुष्का वर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण।

प्रज्ञा वर्मा, तान्या पटेल एवं अनुष्का वर्मा — NEET परीक्षा में सफल रहीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संवाद सत्र, और सरकारी योजनाओं पर आधारित जानकारी सत्र भी आयोजित किए गए।
बच्चियों ने सशक्त नारी सशक्त समाज विषय पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया और मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथिया फाउंडेशन से कीर्ति शुक्ला, रचना तिवारी, दुर्गा भारद्वाज, शुचि पटेल, धनदेवी वर्मा, श्रीमती अवंतिका, समीरा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

Address

2/167, Vishal Khand, Gomti Nagar
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saathiya Foundation: साथिया फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Saathiya Foundation: साथिया फाउंडेशन:

Share