Up durasth btc shikshak sangh utter pradesh

Up durasth btc shikshak sangh utter pradesh our profile will help those shikshamitra who are now appointed as a assistent teacher through durasth btc .through the kind mercy of popular up gov.....

"पत्रिका" की खबर से भ्रमित ना हो।शिक्षामित्रो के मामले मे उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है।संघ लगातार पैरवी मैं लगा है।नई शिक...
20/06/2019

"पत्रिका" की खबर से भ्रमित ना हो।शिक्षामित्रो के मामले मे उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है।संघ लगातार पैरवी मैं लगा है।नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों के लिए सकारात्मक निर्णय होने की उम्मीद है।
आपका
रश्मिकान्त व्दिवेदी
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश

04/02/2019

*प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए स्थायी समाधान करे सरकार*

लखनऊ (एसएनबी)। सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करे तथा शिक्षामित्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान करे। यह मांग रविवार को दारुलशफा में आयोजित दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की।बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्चतम न्यायालय से समायोजन रद्द होने के बाद लाखों शिक्षामित्र लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है। इसके लिए कमेटी भी बनी लेकिन परिणाम शून्य रहा। उन्होंने कहा कि गत डेढ़ वर्ष से शिक्षामित्रों ने जिले से लेकर दिल्ली तक आन्दोलन किया। संघ के पदाधिकारियों ने कई बार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखा, इस दौरान जो आश्वासन मिला, वह हवाई ही रह गया। संघ ने जन्तर-मंतर पर धरना दिया, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार ने कमेटी भी बनाई लेकिन परिणाम शून्य रहा। इसी तरह संघ ने लखनऊ में धरना दिया तथा उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनी, उसका भी नतीजा शून्य है। संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकान्त द्विवेदी ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के लिए नया संवर्ग बनाकर उनका स्थायी समाधान करे या शिक्षामित्र पद को ही स्थायी करके सम्मानजनक वेतन देते हुए 62 वर्ष तक शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करे।संघ के प्रदेश महामंत्री धम्रेन्द्र कुमार व प्रदेश ुपाध्यक्ष संदीप दत्त ने कहा कि समायोजन निरस्त होने से सैकड़ों शिक्षामित्र मौत को गले लगा चुके हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि केन्द्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है, यथाशीघ्र शिक्षामित्रों के लिए केन्द्र सरकार अध्यादेश लाए तथा अनुसूची नौ में शिक्षामित्रों को शामिल करे। मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी दे ताकि परिवार का जीविकोपार्जन हो सके। इस अवसर पर संघ के संरक्षक दक्ष यादव, दीपाली निगम, भूमिका सिंह, उबैद अहमद सिद्दीकी, विकास कुमार, महेश संघर्षी, अरुण तोमर, विनय कुमार यादव, विद्या निवास, बृजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

25/04/2018

विनम्र अपील 🙏🙏🙏🙏-
उत्तर प्रदेश के आदरणीय शिक्षामित्र भाइयों और बहनों आप सब को प्रणाम और नमन करते हुए मै विनम्रता पूर्वक आप सभी को अवगत करवाना चाहता हूँ कि मै उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षामित्रो की आवाज को जनता, शासन और विभाग तक पहुचाने के लिए आगामी 10 मई के बाद "शिक्षामित्र संकल्प संदेश यात्रा" आरंभ करने जा रहा हूँ जिसका लक्ष्य -
1- हमारी यात्रा दिवंगत हुए शिक्षामित्रो के परिवारों तक पहुचने का प्रयास करेगी और उनको श्रद्धांजलि देगी जिससे दिवंगत शिक्षामित्र के परिवारों और उनकी दयनीयस्थिति और दर्द की स्थिति से समाज और सरकार को अवगत करवाया जाएगा
2-" शिक्षामित्र संकल्प संदेश यात्रा" सिर्फ एक यात्रा ही नहीं बल्कि एक प्रतीकात्मक "अहिंसा आंदोलन" भी होगा जिसका लक्ष्य होगा कि अपनी यात्रा के द्वारा शांति पूर्ण तरीके से अपने शिक्षामित्र समाज की योग्यता, योगदान और आवाज से सरकार और समाज को अवगत करवाया जाएगा
3-संकल्प संदेश यात्रा द्वारा सभी शिक्षामित्रो और संगठनो को संगठन गत भावना से ऊपर उठकर शिक्षामित्र हित मे काम करने, एक साथ आने और एक ही एजेंडे पर काम करने हेतु निवेदन किया जायेगा
इसलिए आप सब से कर बद्ध निवेदन करता हूँ कि आप सभी मित्र "शिक्षामित्र संकल्प संदेश यात्रा" के प्रस्ताव को अपना आशीर्वाद और अनुमति देकर हमे उत्साहित करने का काम करें जिससे आप सब के हित की लड़ायी हम मजबूती से लड़ सकें ध्यान रहें मित्रों हम आपसे किसी भी प्रकार का कोई धन संपत्ति नहीं मांग रहे बल्कि संकल्प यात्रा सफल हो इसके लिए आप सब का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मांग रहें हैं आशा है आप सब लोग हमारे अनुरोध को स्वीकार करते हुए संकल्प संदेश यात्रा को एक नयी दिशा देकर शिक्षामित्र संघर्ष को एक नयी दिशा देने का काम करेंगे
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
" मै त्रप्त बादलों की हूँ अंतरव्यथा,
मत मुझे मरुश्थलों का पता दीजिए,
है सहारा वही जो सहारा बने,
मेरे चिन्तन को भी एक दिशा दीजिए"
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
आप सबको क्रांति कारी अभिवादन के साथ आपका अपना -
दक्ष यादव
प्रांतीय संरक्षक
उत्तर प्रदेश दूरस्थ BTC. शिक्षक संघ
उत्तर प्रदेश

30/06/2017
30/06/2017
आज दिनांक 16.03.2017 को दूरस्थ बी.टी. सी.शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अगुवाई मे प्र...
16/03/2017

आज दिनांक 16.03.2017 को दूरस्थ बी.टी. सी.शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अगुवाई मे प्रमुख सचिव उ.प्र.शासन एंव बेसिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देकर निम्न मांग की.।
1. सुप्रीम कोर्ट मे शिक्षामित्र समायोजन की बिशेष एस.एल.पी पर 7अप्रैल को सुनवाई होना , सुयोग्य वकीलो का पैनल सरकार की तरफ से खडा कर शिक्षामित्रो के पक्ष मे मजबूत पक्ष रखकर पैरवी करने की कृपा करे।
2. प्रदेश के लगभग 5 लाख शिक्षको को शासन के आदेश अनुसार जनवरी 2017 से सातवे वेतन आयोग के अनुसार वेतन भुगतान किया जाना था लेकिन बजट के अभाव मे होली का पर्व गुजर जाने बाद भी फरवरी का वेतन भुगतान नही किया गया है ,
अतिशीघृ बजट जारी कर वेतन भुगतान करवाने की कृपा करे

वही आज ही प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के आबाहन पर समस्त जिलो के प्राथमिक विधालयो मे चाक डाउन कर सांकेतिक बिरोध दर्ज कराया गया ,एंव कार्यकृम की सफलता के लिये संगठन की तरफ से समस्त जिला कार्यकारिणी को आभार , एकता ही शक्ति
शिक्षक हित ही हमारा एक लक्ष्य है

प्रवक्ता ,updbss

16/11/2016

Supreme court update...

सुप्रीम कोर्ट में कल १७ नवम्बर को कोर्ट नं०-४ में आइटम नं० २ पर ७२८२५ व शिक्षामित्र मामले की सुनवाई की डेट लगी है,
परन्तु सुनवाई की सम्भावना बहुत कम हैं 72825 भर्ती लगभग पूर्ण हो चुकी है , अब इस.सम्बनध मे कुछ भी.बाकी नही रहा हैं चूकि टेट मोर्चा अब अपने भले के नही बल्कि शिक्षामित्रो के बुरे के लिये कोर्ट मे लड रहा है इसलिए सावधानी जरुरी है , साथियो सत्य को परेशान किया जा सकता है परास्त नही ..।
दूरस्थ बी.टी.सी.शिक्षक संघ की एडवोकेट टीम कोर्ट मे अपना पक्ष रखने के लिये तैयार है ,आपसे सहयोग की आशा करते है ......

अनिल कुमार यादव अध्यक्ष updbss

जिला मे  तबादलो का बुरा हाल
11/10/2016

जिला मे तबादलो का बुरा हाल

14/06/2016

Home » interdistrict transfer » अंतरजनपदीय स्थानांतरण » परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,अंतरजनपदीय तबादलों को शासन ने दी मंजूरी : 1लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के होंगे तबादले, प्रदेश में सभी शिक्षकों के होंगे ऑनलाइन तबादले,

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,अंतरजनपदीय तबादलों को शासन ने दी मंजूरी

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,इलाहाबाद,परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,1लाख से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के होंगे तबादले

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,प्रदेश में सभी शिक्षकों के होंगे ऑनलाइन तबादले,

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय तबादले जल्द,अंतरजनपदीय तबादलों को शासन ने दी मंजूरी,बेसिक शिक्षा परिषद बनवा रहा वेबसाइट

इलाहाबाद-परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के तैयार होंगे कोड,पीएफ,प्रमोशन,तबादले की लिस्ट तैयार करने में होगी सहायक

Address

Third Floor 144, Darulsafa Lucknow
Lucknow
212601

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up durasth btc shikshak sangh utter pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share