18/06/2026
देश में अमन चैन रहे और दुनिया भर में खुशियाँ हो
लखनऊ मुहब्बत का शहर है और यह ऐसे ही आबाद रहे, बस इतनी सी दुवा है| बेगम आलिया द्वारा शुरू की गयी पाक माह जेठ के सातवे बड़े मंगल के अवसर पर हनुमान जी के भंडारे के लिए Youth for Equity and Social Change तथा साथी संगठन रेड ब्रिगेड, और डाबर इण्डिया के सहयोग से सौहार्द भंडारे का आयोजन किया गया| मेरे लिए यह पहला मौक़ा था जब मैंने इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया| दिल को बड़ा सुकून मिला कि कोई नफरत नहीं बल्कि सभी धर्मो के लोग आकर प्रसाद ले रहे थे| मेरे मजहब के कुछ लोग संकोच कर रहे थे कि क्या उन्हें भी मिलेगा तब हम स्वयं उनके पास जाकर खिदमत कर रहे थे| सबने खूब प्यार दुलार दिया और हमारा हौसला बढ़ाया|
इस चित्र में अजय सर नहीं है वह हम सबकी प्रेरणा है और हम सबके साथ खड़े रहते है| सुधांशु सर और मनीष सिंह सर का दिल से शुक्रिया जो पुरे दिन साथ खड़े रहे| मेरी टीम का विशेष शुक्रिया जो पुरे कार्यक्रम को सफल बनाया|