22/09/2026
https://youtu.be/9rsZkpwyCo0?si=VRAzAzeXFlFzX_Bv
हिंदी दिवस 2026 | Hindi Diwas | 1 मिनट हिंदी के नाम – छोटी सी पहल, हिंदी के प्रति बड़ा संकल्प
लखनऊ, 19.09.2026 | हिंदी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा रविंद्र नाथ टैगोर हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविंद्र नाथ टैगोर हाई स्कूल, सेक्टर-17, इंदिरा नगर, लखनऊ में ‘1 मिनट हिंदी के नाम – छोटी सी पहल, हिंदी के प्रति बड़ा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के 89 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की । विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने विचारों एवं भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते हुए हिंदी के महत्व को रेखांकित किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए । प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अनूप गुप्ता एवं कक्षा 9 की काजल कश्यप ने प्रथम पुरस्कार, कक्षा 7 के नमन यादव एवं कक्षा 6 की खुशी यादव ने द्वितीय पुरस्कार, कक्षा 10 की अनन्या पांडे एवं कक्षा 9 के प्रेम कश्यप ने तृतीय पुरस्कार, कक्षा 10 की काजल कनौजिया एवं कक्षा 6 की प्रज्ञा सिंह ने चतुर्थ पुरस्कार तथा कक्षा 10 के अजमान पाल एवं कक्षा 7 के आलोक कश्यप ने पंचम स्थान प्राप्त किया । सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए | प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना विकसित करना, हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना तथा नई पीढ़ी को हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति से जोड़ना रहा । ‘1 मिनट हिंदी के नाम’ जैसी छोटी-सी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बात हिंदी में आत्मविश्वास के साथ रखने का अवसर प्रदान किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिंदी भाषा के सम्मान, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हिंदी हमारी समृद्ध संस्कृति, साहित्य और भावनात्मक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है । नई पीढ़ी को हिंदी की सुंदरता, सरलता एवं महत्व से परिचित कराने तथा दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना ऐसे आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य है ।
इस अवसर पर रविंद्र नाथ टैगोर हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा, शिक्षिकाएं श्रीमती पूनम पांडे, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती चंपा रावत एवं श्रीमती अर्चना शर्मा, एमिटी विश्वविद्यालय के शिवम शुक्ला, निशांत शर्मा, अमन यादव, श्रेया सिंह, राजश्री, आयम्मा अतहर, चंद्रांशु द्विवेदी, जाह्नवी, कौशिकी रैना, लक्ष्य जया मिश्रा, मोहम्मद जारी हसन रिजवी, पल्लव एवं रोहन बनर्जी, विद्यालय के उत्साही छात्र-छात्राओं तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के समर्पित स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
www.helputrust.org