Air Force Association Lucknow

Air Force Association Lucknow Air Veterans Organisation recognised by ministry of Defence Lucknow Branch

Strengthening bonds through the universal language of music.The Indian Air Force Band interacted with the US Navy Sevent...
29/05/2026

Strengthening bonds through the universal language of music.

The Indian Air Force Band interacted with the US Navy Seventh Fleet Band at the US Embassy, New Delhi on 25 May 2026. The engagement provided a platform for exchange of musical ideas, collaborative learning and exploration of fusion in military band performances.

The event beautifully reflected the harmony of Indian classical and western musical traditions through captivating performances by both Bands.





INA POP ~ The real victory is seeing pride in your mother’s eyes.
29/05/2026

INA POP ~ The real victory is seeing pride in your mother’s eyes.




नीट-यूजी री-एग्जाम को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस बार सेना से लेकर डाक विभाग तक को मैदान में उतार...
29/05/2026

नीट-यूजी री-एग्जाम को पूरी तरह लीक-प्रूफ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इस बार सेना से लेकर डाक विभाग तक को मैदान में उतारने का फैसला किया है. 21 जून को देश के 550 शहरों के 5,400 से ज्यादा सेंटर्स पर नीट-यूजी का री-एग्जाम होने जा रहा है. आमतौर पर इस परीक्षा की तैयारी में कम से कम 6 महीने लगते हैं, लेकिन इस बार एनटीए इसे सिर्फ 38 दिनों के बेहद कम समय में पूरी तैयार कर रहा है. वहीं, इस परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर हाई-लेवल मीटिंग आयोजित की गई. इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और एनटीए डीजी अभिषेक सिंह समेत सेना के आला अधिकारी और डाक विभाग के अफसर शामिल हुए.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार सिर्फ एनटीए ही नहीं, बल्कि पूरा सरकारी तंत्र मिलकर परीक्षा को सफल बनाने के महामिशन में जुटा हुआ है. थलसेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों, राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों और डाक विभाग के संयुक्त सहयोग से सुरक्षा का एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया जा रहा है. मानसून के मौसम को देखते हुए सरकार इस बार एयरफोर्स (IAF) और थलसेना की लॉजिस्टिक्स मदद लेने पर विचार कर रही है. 21 जून तक देश में मानसून आ चुका होगा, जिससे संवेदनशील परीक्षा केंद्रों और दूरदराज के इलाकों तक समय से एग्जाम मटेरियल पहुंचाने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

|

✈️🇮🇳 Hindustan Aeronautics Limited has confirmed that deliveries of the indigenous HTT-40 to the Indian Air Force will b...
29/05/2026

✈️🇮🇳 Hindustan Aeronautics Limited has confirmed that deliveries of the indigenous HTT-40 to the Indian Air Force will begin in FY 2027. Under the ₹6,838 crore contract signed in 2023, 70 trainer aircraft will be produced, supported by stabilized engine supplies and serial production lines in Bengaluru and Nashik.

Indian Army: Air India has signed a pact with the Indian Army to provide jobs and vocational training for Veer Naris and...
29/05/2026

Indian Army: Air India has signed a pact with the Indian Army to provide jobs and vocational training for Veer Naris and their children. The programme will support airport roles, skill development and ASHA schools for specially abled children. in hubs

Indian Army: Air India has signed a pact with the Indian Army to provide jobs and vocational training for Veer Naris and their children. The programme will support airport roles, skill development and ASHA schools for specially abled children. in hubs

"परेड ग्राउंड की जंग , पार्लर के संग"जूते भी चमके न थे, और हेयरकट भी था अधूरा,पर सीने में वायुसैनिक का हौसला और कॉन्फिडे...
29/05/2026

"परेड ग्राउंड की जंग , पार्लर के संग"

जूते भी चमके न थे, और हेयरकट भी था अधूरा,
पर सीने में वायुसैनिक का हौसला और कॉन्फिडेंस था पूरा!❤️❤️

बहुत पहले की बात है जब नई नई शादी हुई थी फैमिली के साथ बाहर रह रहे थे । आप सभी को पता है जब शादी नई हो, तो दिमाग के सिग्नल थोड़े 'डाइवर्ट' हो ही जाते हैं! 😅

ठंडी का सुहावना मौसम था ​मंडे सुबह आराम से वाइफ को बाय बाय करके ओवरहाल ऊपर से जैकेट डालकर शान से ऑफिस के लिए निकला। रास्ते में लोग मुस्कराकर हाथ से कुछ इशारा कर रहे थे , मुझे लगा नई शादी की बधाइयां दे रहे हैं। तभी एक दोस्त ने पास आकर मुस्कराकर बोला क्या हुआ भाई एडजस्ट कर लिया मैने कहा क्या एडजस्ट कर लिया बोला आज मंडे परेड है!' 😱

​बस फिर क्या था... दिमाग ने तो काम करना ही बंद किया धड़कने बढ़ गई और पैर सीधे घर की तरफ मुड़ गए। अब क्या होगा तरह तरह के नेगेटिव विचार मन में आने लगे डिटेंशन और CC जैसे बुरे सपने आने लगे । घर पहुंचते ही वाइफ बोली क्या हुआ वापस आ गए आज छुट्टी है क्या मैने कहा अरे यार पंगा हो गया आज परेड है मै भूल गया।❤️❤️

जल्दी जल्दी से विंटर यूनिफार्म ट्यूनिक अलमारी से निकाला तब तक टाई का वो तांडव शुरू हो गया बड़ी मुश्किल से मिली । एंकलेट और एंकलेट शूज ढूंढने की अपनी एक नयी जंग शुरू हो गई शूज मिल गए एंकलेट नहीं मिल रहे जल्दी के चक्कर में दिमाग भी काम करना बंद कर देता है क्योंकि दिमाग में एकस्ट्रा परेड और CC घूम रही थी।😄😄

किसी तरह तैयार हुए तब तक याद आया हेयर कट भी थोड़ा गड़बड़ है अब क्या करे मन में सोचा कानों के पास थोड़ा काट लेता हूं ऊपर वाले बाल तो कैप 🎓 में तेल पानी लगाकर छुप जाएंगे क्योंकि टाइम नहीं था और दूसरा कोई चारा नहीं था । जल्दी के चक्कर में कैची भी ठीक से नहीं चल रही हाथ और कांपने लगे बाल ऐसे कटे जैसे धान के खेत से बीच बीच में धान के पौधे उखाड़ लिए हो । कही बाल तो कही खाल नजर आने लगी।
😄😄😄

वाइफ ने जैसे मेरा चेहरा देखा हंसने लगी मैने गुस्से में कहा क्या हुआ एक तो मै परेड के लिए लेट हो गया और तुम हंस रही हो। हंसते हुए बोली ये बालों का क्या कर दिया ।
हंसते-हंसते बोलीं— 'ये क्या किया है पूरे बालों का ? ऐसा हेयरकट तो हिटलर का भी नहीं था! तुमने तो कहीं-कहीं से बाल काटने के बजाय जड़ से ही साफ कर दिए हैं!' 🫣😂

फिर वाइफ ने रौब से कहा— 'लाओ कैंची इधर दो, भूल गए मैंने पार्लर का कोर्स किया है!' और भाई साहब, उस दिन पहली बार मुझे बीवी के पार्लर कोर्स की असली कीमत समझ में आई! उन्होंने जो हाथ चलाया, तो डूबती नैया पार लगा दी और परेड ग्राउंड पर कोर्ट मार्शल होने से बचा लिया।❤️❤️😄

किसी तरह भागदौड़ कर परेड ग्राउंड पहुंच गए चुपचाप चोरों की तरह दबे पैर फ्लाइट में ज्वॉइन कर गए।
खुली लाइन के निरीक्षण (Inspection) के वक्त जब सांसे थम जाएं, जब कमांडिंग ऑफिसर और परेड कमांडर के साथ मेरे पीछे खड़े होकर कुछ बात करने लगे। क्योंकि जल्दी के चक्कर में शू पोलिस भी ठीक से नहीं हो पाई थी। ❤️❤️

दिल की धड़कन बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज हो गई। मन में सोचा लगता है मेरा ही इंस्पेक्शन हो रहा है आज तो कहीं न कहीं फंसना है। ऐसा लगा लगा थोड़ी देर और रुके तो मुझे चक्कर आ जाएगा।😄😄
लेकिन अंदर ही अंदर मन को मजबूत करते हुए पूरे कॉन्फिडेंस से सीधे सीना तानकर एक मजबूत वायु सैनिक की तरह खड़े रहे। जब सब आगे निकल गए एक लंबी सांस ली और पूरी एनर्जी से मन खुशी से भर गया ।
❤️❤️

दोस्तों ​जिंदगी आपको कभी भी बिना तैयारी के 'परेड ग्राउंड' पर खड़ा कर सकती है। तैयारी अधूरी हो तो भी 'कॉन्फिडेंस' पूरा रखिए। क्योंकि कभी-कभी आपका डरपोक चेहरा नहीं, आपका हौसला आपको बचा ले जाता है! 😉
​आपके साथ भी कभी ऐसी 'परेड की घटना ' हुई है? कमेंट में बताना।

स्काई वॉरियर की कलम से
कापीराइट @
एल बी सिंह भदौरिया

MondayMotivation

29/05/2026
Chief of the Air Staff Air Chief Marshal AP Singh and Air Marshal S Shrinivas, AOC-in-C, Training Command visited Air Fo...
29/05/2026

Chief of the Air Staff Air Chief Marshal AP Singh and Air Marshal S Shrinivas, AOC-in-C, Training Command visited Air Force Station Bidar to commemorate the 30th anniversary of the Suryakiran Aerobatic Team.

The celebrations witnessed a spectacular 9-aircraft aerobatic display by SKAT, with both the CAS and AOC-in-C flying as part of the formation, showcasing precision, professionalism and the spirit of the Indian Air Force.

Hats off to this Test Pilot, Air Chief, who still flies.

The Aerobatic team was formed by another Sikh Fighter Pilot- Ben Brady with his another bro- Count Brar,a TACDE Instructor.

29/05/2026

veteran view

हमारा एयर फोर्स का जमाना !
न हीट वेव का डर
न धूप का था फ़साना!!

आज का संस्मरण मेरी सिर्फ एक याद नहीं, बल्कि भारतीय वायु सेना के उन जांबाज और फौलादी मिजाज का आईना है, जिसे आज की 'एसी और वर्क-फ्रॉम-होम' वाली पीढ़ी शायद ही समझ पाए! आज जहां लोग 42 डिग्री में ही "हाय गर्मी, ओए गर्मी" के स्टेटस डालने लगते हैं, वहां हमारे वायु सैनिक तपते टारमैक पर देश की आसमानी सुरक्षा का ताना-बाना बुनते थे।💪

आजकल सोशल मीडिया खोलो या चार लोगों में बैठो, हर तरफ सिर्फ 'हीट वेव', 'लू', 'ग्लोबल वार्मिंग' और 'भीषण गर्मी' का रोना चल रहा है। लोग पारा देखते ही ऐसे पिघल रहे हैं जैसे फ्रीज से निकली आइसक्रीम!

लेकिन मुझे याद आता है अपना एयरफोर्स का वो ज़माना, जब हमारी पोस्टिंग राजस्थान सेक्टर में हुआ करती थी। सच मानिए, ये 'हीट वेव' जैसे फैंसी शब्द तब हमारी डिक्शनरी में थे ही नहीं। तापमान कितना है? थर्मामीटर क्या कह रहा है? इस पर कभी ध्यान ही नहीं गया। क्योंकि जब बदन पर एयरफोर्स की नीली वर्दी/ओवरऑल और दिल में देश का जज्बा हो, तो मौसम का मिजाज खुद-ब-खुद सरेंडर कर देता है!

एक वायु सैनिक (Air Warrior) की जिंदगी का 90% हिस्सा तो सिर्फ आसमान की तरफ ऊपर देखने में ही निकल जाता है। गर्दन हमेशा आसमान की तरफ उठी रहती है—"ये जा रहा है फाइटर... वो आ रहा है ट्रांसपोर्ट... ये मिग है, वो सुखोई है!" हमारा तो नाता ही आसमान और बादलों से था।

मई-जून की उस चिलचिलाती और कड़कड़ाती धूप में, जब टारमैक (Tarmac) भट्टी की तरह तप रहा होता था, तब वहां कोई पीपल या बरगद के पेड़ नहीं होते थे। हमारे लिए तो वो खड़े हुए फाइटर और ट्रांसपोर्ट जहाज ही हमारे 'पेड़' थे! "दुनिया के लिए वो लोहे के परिंदे थे, पर तपती दुपहरी में हमारे लिए वही सबसे ठंडी छांव थे।"

उस जहाज के पंखों (Wings) की छांव में जब हम सब एयर वॉरियर्स एक साथ खड़े होते थे, तो बस एक-दूसरे से हंसकर बातें करते हुए, चुटकुले शेयर करते हुए पूरा दिन कब निकल जाता था, पता ही नहीं चलता था। नीचे से टारमैक तप रहा है, ऊपर से सूरज आग उगल रहा है, लेकिन मजाल है कि चेहरे की मुस्कान और हौसले में एक प्रतिशत की भी कमी आ जाए! आज के लोग जो एसी रूम में बैठकर गर्मी से परेशान हैं, उन्हें क्या पता कि तपते हुए लोहे के साये में हंसने का असली मजा क्या होता है।

दोस्तों मौसम चाहे बाहर का गर्म हो या जिंदगी के हालातों का, अगर हमारे अंदर का 'कूल' (Cool) बरक़रार है और साथ में अच्छे दोस्त हैं, तो हर 'हीट वेव' बेअसर है!

एअर वॉरियर की कलम से..

Address

Beside Army Veterans Cell MUPSA Army Command Canteen Lucknow
Lucknow

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Air Force Association Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share