Vasundhara Foundation

Vasundhara Foundation Vasundhara Foundation is an organization of like minded people who have faith in humanity and work towards alleviating the socially and economically weak.

आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
05/03/2026

आप सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के पावन अवसर पर, वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा जीजीआईसी गोमतीनगर में एक विश...
30/01/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) के पावन अवसर पर, वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा जीजीआईसी गोमतीनगर में एक विशेष कार्यक्रम *बापू को कार्यांजलि* आयोजित किया जा रहा है।
बापू को श्रद्धांजलि देते हुए ​इस कार्यक्रम के माध्यम से फाउंडेशन के '६ संकल्पों' (वृक्षारोपण, जल संरक्षण, अन्न सम्मान, स्वच्छता, शिक्षा और सत्यनिष्ठा) को गांधीवादी मूल्यों के साथ जोड़कर बच्चों को संस्कारित करने का प्रयास किया जाएगा।
​दिनांक: ३० जनवरी २०२६
​समय: प्रातः १०:३० बजे से ११.३० बजे

ईश्वर की कृपा से गत वर्षों की परम्परा मे इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को  रघुनाथ रामेश्वरम मंदि...
24/01/2026

ईश्वर की कृपा से गत वर्षों की परम्परा मे इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को रघुनाथ रामेश्वरम मंदिर
(निकट कामाख्या मंदिर),सरस्वती पुरम,
गोमतीनगर, लखनऊ पर भंडारा का आयोजन हुआ। सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष सरस्वती पूजन के उपरांत यह भण्डारा होता आ रहा है।आप सबके आशीर्वाद से बसंत पंचमी पर यह चौदहवां भंडारा है।मूर्ति स्थापना दिवस पर भी पिछले सोलह वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा।इस प्रकार अबकी उनतीसवां भंडारा था।आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज बहुत ही अच्छा संयोग है कि विद्या और तेज दोनो से परिपूर्ण नेता जी का जन्मदिन सरस्वती पूजन के दिन पड़ रहा है।इस अवसर पर सर्वश्री उमेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार शुक्ला, बृजेश शुक्ला, रमाकांत श्रीवास्तव,
शशिधर, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।

22/01/2026

ईश्वर की कृपा से गत वर्षों की परम्परा मे इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आप सबके आशीर्वाद से बसंत पंचमी पर यह चौदहवां भंडारा है।मूर्ति स्थापना दिवस पर भी पिछले सोलह वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा।इस प्रकार अबकी उनतीसवां भंडारा होगा।आप सबसे विनम्र निवेदन है कि कृपया आप सपरिवार कार्यक्रम मे सम्मलित होकर अपना स्नेह प्रदान करें।
स्थान *** रघुनाथ रामेश्वरम मंदिर
(निकट कामाख्या मंदिर),सरस्वती पुरम,
गोमतीनगर, लखनऊ
समय 3 बजे दोपहर से सायं 5 बजे तक।
मीनू श्रीवास्तव
राकेश श्रीवास्तव

12/01/2026
जनवरी माह मे होने वाले अपने कार्यक्रमों की श्रंखला मे वसुंधरा फाउंडेशन ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राज...
12/01/2026

जनवरी माह मे होने वाले अपने कार्यक्रमों की श्रंखला मे वसुंधरा फाउंडेशन ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कालेज मे *गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद: हमारे पथ प्रदर्शक* विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यानमाला का आयोजन किया। इस के विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इसके साथ ही सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत छात्राओं ने बहुत ही अच्छे चार नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किये। वसुंधरा फाउंडेशन के रमाकांत श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रशंसा करके उत्साहित किया। संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने स्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अवगत कराया कि वसुंधरा फाउंडेशन इस विद्यालय से पिछले सात साल से अधिक समय से जुड़ी है और लगातार कार्यक्रम करती आ रही है।उन्होंने कहा कि इस तरह की व्याख्यानमाला का उद्देश्य इन महापुरुषों के जीवन के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना तथा उनसे संबंधित तमाम भ्रांतियों को दूर करना है। विद्यालय की प्रधानाचार्याने आभार व्यक्त किया कि वसुंधरा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस प्रकार के अनेक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों की प्रतिभा निरंतर निखर रही है।

सादर नमन  अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर शत शत नमनधन्यवाद Lok Sadan तीन दिनों मे भारत की आज़ादी के दो स्तंभों पर विशिष्ट ...
28/09/2025

सादर नमन

अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर शत शत नमन
धन्यवाद Lok Sadan तीन दिनों मे भारत की आज़ादी के दो स्तंभों पर विशिष्ट अग्रलेख प्रकाशित करने के लिए।
लेख की सॉफ्ट कॉपी
भगत सिंह - एक दिव्य चरित्र

राकेश श्रीवास्तव
💐💐💐💐💐
बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।'
भगत सिंह
जो लोग भगत सिंह की तस्वीर को केवल पिस्तौल से जोडकर देखते हैं उनके लिये यह मानना बहुत मुश्किल है कि ये पंक्तियां भगत सिंह की हैं।भगतसिंह बौद्धिकता के साथ ही विचारात्मक एवं क्रियात्मक ऊर्जा के उल्कापिंड थे।चौबीस वर्ष से भी कम उम्र मे उन्होने जितना अध्ययन कर लिया था उतना अधिकांश राजनैतिक व्यक्ति पूरे जीवन मे नही कर पाते हैं। वह अपने ज्ञान को निरंतर परिष्कृत करते रहे।उनका चिंतन तालाब का ठहराव न होकर समुद्र का उदात्त प्रवाह था।वास्तव मे भगत सिंह एक दिव्य चरित्र थे।
असेंबली मे बम फेंक कर उनका इरादा किसी को मारना नहीं वरन अंग्रेजी हुकूमत को जगाना था।वह हुकूमत को जगा कर ही माने, भले ही इसके लिए वह शहीद हो गए। उन्होंने किसी भी तरह की माफी मांगने से इंकार कर दिया। यहां तक कि जब अनन्य देशभक्त, उनके पिता सरदार किशन सिंह ने एक अर्जी देकर बचाव पेश करने के लिए अवसर की माँग की तो उसके जवाब में भगत सिंह ने अपने पिता को एक पत्र लिखा।उसका एक छोटा सा हिस्सा नीचे नीचे उद्धत है "अन्त में मैं आपसे, आपके अन्य मित्रों एवं मेरे मुकदमे में दिलचस्पी लेनेवालों से यह कहना चाहता हूँ कि मैं आपके इस कदम को नापसन्द करता हूँ। मैं आज भी अदालत में अपना कोई बचाव प्रस्तुत करने के पक्ष में नहीं हूँ।" आज आवश्यकता है कि भगत सिंह जैसे दिव्य चरित्र के बहुआयामी पहलुओं को जन जन के मानस मे उतारने की।

भगत सिंह कहते हैं कि" सांप्रदायिकता समाज की उतनी ही बड़ी दुश्मन है, जितना साम्राज्यवाद।" उनकी 'नौजवान भारत सभा' का कोई भी सदस्य किसी भी रूप मे किसी भी साम्प्रदायिक गुट से किसी तरह का संबंध नहीं रखेगा। उनकी सोच थी कि सांप्रदायिक नेता दंगे करवाते हैं।अखबार वालों और साम्प्रदायिक नेताओं को वह दंगे भड़काने के उत्प्रेरक तत्व मानते थे।धर्म को वह निजी मामला मानते थे। भगत सिंह की पुस्तक "मै नास्तिक क्यों हूं" का व्यापक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है।
इसके साथ ही भगत सिंह साम्राज्यवाद को मानवता का दुश्मन मानते थे।मात्र तेईस वर्ष की आयु मे ही मार्क्स,लेनिन गोर्की,तुर्गनेव, डिकेंस, सिंक्लेयर जैसे लेखकों को पढने वाला नवयुवक पूंजीवाद के खतरों को देख पा रहा था।भगत सिंह का संक्षिप्त जीवनकाल मानव जिजीविषा के उत्कर्ष का समय था।स्वामी विवेकानंद,गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर,महात्मा गांधी,नेताजी सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह, मुंशी प्रेमचंद,सीमांत गांधी,जयप्रकाश,डाक्टर राम मनोहर लोहिया जैसे लोगों की सदी थी।इन सब के मार्ग भले ही अलग-अलग हो परंतु उनका व्यक्तित्व और कृतित्व का फलक बहुत ही विस्तृत था।सबका लक्ष्य अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति के साथ ही एक ऐसे समाज की स्थापना था जिसमें सबके लिए बराबर संसाधन एवं अवसर उपलब्ध हों,जहां मानवता शीर्ष पर हो,जहां किसी का शोषण न हो,जहां भूख और दरिद्रता का स्थान न हो।यह सभी महान दूरदृष्टि के स्वामी थे।इनका लक्ष्य अंग्रेजी शासन को समाप्त करना के साथ ही साथ समाज में बराबरी एवं मानव की गरिमा बनाए रखना भी था।आज भगत सिंह जैसे दिव्य चरित्र को किताबों से बाहर निकाल कर जनमानस मे पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे आम जनता इस "क्रियाशील चिंतक" के बौद्धिक पक्ष से भी रूबरू हो सके।
रिपोस्ट
28/9/2021
Rakesh Srivastava

वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न विद्यालयों मे  *गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद: हमारे पथ प्रदर्शक* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का...
10/09/2025

वसुंधरा फाउंडेशन द्वारा विभिन्न विद्यालयों मे *गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद: हमारे पथ प्रदर्शक* विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. संस्था की सचिव मीनू श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि इसके विजेताओं को 11 सितंबर को वसुन्धरा फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित विचार गोष्ठी मे राष्ट्रीय पुस्तक मेला मे पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम मे प्रिंसिपल सहित सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा.

संंयोजक राकेश श्रीवास्तव ने सदैव की भांति बच्चों को जीवन मे पालन के लिए छ: सूत्री शपथ दिलाई.
1)पेड़ लगायेंगे। हरियाली बढ़ायेंगे।
2)जल बचायेंगे। पानी बरबाद नहीं करेंगे।
3)अन्न बचायेंगे। जूठा नहीं फेंकेंगे।
4)साफ सफाई रखेंगे। गंदगी नहीं फैलायेंगे।
5)पढाई करेंगे। आगे बढ़ेंगे।
6) सत्य बोलेंगे। असत्य से दूर रहेंगे।

आप सभी का हार्दिक स्वागत है
01/10/2024

आप सभी का हार्दिक स्वागत है

*साहित्य सम्राट मुन्शी प्रेमचंद का जन्म दिवस*आज *वसुन्धरा फांउडेशन* के तत्वावधान में  *मुन्शी प्रेमचंद का जन्म दिवस*  जी...
31/07/2024

*साहित्य सम्राट मुन्शी प्रेमचंद का जन्म दिवस*

आज *वसुन्धरा फांउडेशन* के तत्वावधान में *मुन्शी प्रेमचंद का जन्म दिवस* जीजीआईसी, विनय खंड 4, गोमती नगर, लखनऊ मे मनाया गया।संस्था की सचिव श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि इस अवसर पर बच्चों के बीच निबंध लेखन, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिताएं करा कर बच्चों को साहित्य सम्राट प्रेमचंद के लेखन से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

अध्यक्ष उमेश सिंह ने अवगत कराया कि वसुंधरा फाउंडेशन अपने उद्देश्यों के अनुरूप ही सरकारी विद्यालयों मे महापुरुषों से संबंधित कार्यक्रम समय-समय पर कराती रहती है जिससे वंचित वर्ग के बच्चों को भी प्रोत्साहित कर उन्हें अच्छे नागरिक बनने के लिए तैयार किया जा सके।कार्यक्रम मे प्रधानाचार्या शशि राय एवं शिक्षिकाओं निताशा सिन्हा,मंजरी द्विवेदी,ज्योत्सना सिंह तथा वसुंधरा फाउंडेशन के रमाकांत श्रीवास्तव,अशोक कुमार श्रीवास्तव,अवधेश शुक्ला,आलोक सिन्हा,वी के श्रीवास्तव,आर आर मौर्य आदि का सहयोग रहा।

संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता मे काजल, माही,आरती,मोनी और नेहा को, कविता पाठ मे अपूर्वा,अवनी और माही को तथा भाषण प्रतियोगिता मे आरती,सना,और गुड़िया को पुरस्कार प्रदान किए गए । इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो भाषण की प्रतियां भेंट की गईं।

Address

Lucknow

Telephone

+919839628250

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vasundhara Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share