RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad

RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad Official page of Rashtriya Samajsevi Parishad (RSP) / Indian Medicos Organization : IMO
Dr Niraj Kumar Yadav Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP

इस संगठन का प्रस्फुटन 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में डा नीरज कुमार यादव तथा उनकी टीम के सदस्यों द्वारा उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ। स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दिनों में यह लोग अपने जिले तथा आसपास के जनपदों में लोगों की मदद किया करते थे। जिसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना तथा यदि कोई आसपास बीमार व्यक्ति रहता था तो उसको अस्पताल पहुंचाने से लेकर दवाइयां इत्यादि की व्यवस्था भी किया

करते थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, नीरज यादव के साथ काम करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती गई तथा कार्यक्षेत्र भी बढ़ता गया। यह लोग समाज सेवा के अन्य क्षेत्रों में भी अपने आपको संलिप्त करने लगे। सन् 2003 में नीरज यादव का चयन एमबीबीएस में हो गया, उसके बाद यह अनेक डॉक्टरों के संपर्क में आए और इन्होंने अपने सामाजिक कार्यों को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद(RSP) नाम का एक सामाजिक संगठन बनाया। यह संगठन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में समय और आवश्यकता के अनुसार काम करने लगा। इस संगठन की प्रतिष्ठा जैसे-जैसे समाज में बढ़ने लगी संगठन ने अपना विस्तार भी प्रारंभ कर दिया। वर्तमान समय में परिषद का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में है। देश के लगभग सारे राज्यों में कार्यालय बन गए हैं या कुछ में बनने की प्रक्रिया चल रही है।

राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद(RSP) में एक मुख्य धड़ है तथा 11 शाखाएं हैं जो निम्नलिखित हैं।

1. इंडियन मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (IMO)
2. राष्ट्रीय समाजसेवी छात्र परिषद (RSCP)
3. नर्सिंग फार्मेसी पैरामेडिकल संगठन (NPPO)
4. राष्ट्रीय समाजसेवी महिला परिषद (RSMP)
5. राष्ट्रीय समाजसेवी किसान परिषद (RSKP)
6. राष्ट्रीय समाजसेवी अधिवक्ता परिषद (RSAP)
7. समाजसेवी प्रशासनिक अधिकारी परिषद (SPAP)
8. राष्ट्रीय समाजसेवी शिक्षक परिषद (RSSP)
9. समाजसेवी डिजिटल मीडिया परिषद (SDMP)
10. इंडियन इंजीनियर्स ऑर्गेनाइजेशन (IEO)
11. राष्ट्रीय समाजसेवी युवजन सभा (RSYS)


राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद(RSP) के लक्ष्य एवं उद्देश्य

1. महिलाओं के सर्वागीण विकास हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण लघु ग्राम उद्योग, गृह उद्योग की स्थापना करना एवं स्वयं सहायता समूह का गठन करना।

2. परिषद द्वारा गरीब अविवाहित युवतियों के विवाह सम्पन्न करने के लिए हर सम्भव प्रयास करना।

3. दहेज, छुआछुत, मद्यपान, दहेज प्रथा, निरक्षरता, बाल विवाह, बधुआ मजदूरी, वैश्यावृति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जनजागरण एवं निवारण करना।

4. बाल मजदूर को मजदूरी से छुटकारा दिलाना तथा उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए शिक्षण की व्यवस्था कर एक समृद्ध समाज बनाने का प्रयास करना तथा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा उनकी हर सम्भव मदद करना।

5. फिल्माकंन, निर्देशांकन, लेखांकन, नृत्यागंन का सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचार करना एवं करवाना।

6. बालक/बालिकाओं के विकास एवं उत्थान हेतु गायन, नृत्य तथा अभिनय का शिक्षण-प्रशिक्षण देना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।

7. कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु जनता को जागरुक करने का प्रयास करना।

8. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्य करना तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना।

9. समाज के विभिन्न वर्गो से निष्कासित तलाकशुदा, वृद्ध, विधवा, निराश्रित महिलाओं, बाल-बालिकाओं के रख-रखाव एवं देख-रेख निःशुल्क शिक्षण-प्रशिक्षण, पुनर्वास की व्यवस्था संबंधित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना।

10. राष्ट्रीय विकास एवं समाज सेवा कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग देना जैसे-परिवार कल्याण, महिला शिक्षा, वृक्षारोपण, साक्षरता मिशन, विकलांग कल्याण, पोलियों अभियान, परिवार नियोजन, जनसंख्या नियंत्रण, प्रौढ़ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।

11. संयुक्त राष्ट्रसंघ विकास योजना, केन्द्र एवं राज्य कौशल विकास प्रशिक्षण, विश्व स्वास्थ्य संगठन, डिजिटल इण्डिया, यूनिसेफ द्वारा चलाई जा रही योजना का क्रियान्वयन करना तथा पंचायत राज प्रशिक्षण कार्यक्रमों को करने में सहयोग प्रदान करना।

12. समाज में व्याप्त बीमारियों जैसे-कैंसर, एड्स, टी0बी0, पोलियों, कुपोषण, मलेरिया, हृदय एवं मधुमेय रोग, तपेदिक, कुष्ठ रोग हैपीटाइटिस बी व संक्रामक बिमारियों से बचाने हेतु प्रचार-प्रसार करना।

13. विज्ञान, चिकित्सा एवं कृषि के क्षेत्र में शोध करना, गौ रक्षा, तथा चैरिटेबल स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना एवं टीकाकरण, मातृ एवं शिशु कल्याण हेतु कार्य करना।

14. लोगों को अंगदान तथा रक्तदान के लिए समाज को प्रोत्साहित करना।

15. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार प्रसार, परिवार नियोजन, एवं परिवार कल्याण का प्रचार-प्रसार करना तथा निःशुल्क चिकित्सालयों, मेडिकल शिक्षण-प्रशिक्षण से संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रो की स्थापना, पुनर्वास केन्द्र, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों, नशा मुक्ति अभियान, नशा उन्मूलन व नेत्र जॉच शिविरों तथा आपरेशन शिविरों का आयोजन व एम्बुलेन्स की व्यवस्था करना।

16. बालक/बालिकाओं के शैक्षिक विकास के लिए हिन्दी तथा अंग्रेजी माध्यम से प्ले ग्रुप, नर्सरी, एल0के0जी0, यू0के0जी0, प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट विद्यालय और स्नातक-स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना तथा उसका संचालन करना।

17. समुदाय में पर्यावर्णीय-संस्कृति को आदर्श मानते हुए समाज का संवेदीकरण करना।

18. पर्यावरण प्रदूषण एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं वृक्षारोपड़ कार्यक्रमों को बढ़ावा देना।

19. नवीन शिक्षा प्रणाली के अनुसार सभी विषयों एवं भाषाओं की समुचित व्यवस्था करना।

20. बालिकाओं, युवतियों एवं महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए सिलाई, बुनाई, कढ़ाई, कताई व माडलिंग, फैशन, डिजायनिंग, ब्यूटी पार्लर, खिलौना बनाना,मेंहदी, हाथ की कढ़ाई, फ्लावर मेंकिंग, गुलदस्ता डिजाइनिंग, जरदोजी, हैण्डीक्राफ्ट,एप्लीक एवं पैंच, मशीन से कढ़ाई, ज्वेलरी मेंकिंग, फैब्रिक पेंण्टिंग, ग्लास पेंण्टिंग, साफ्ट ट्वायज का निःशुल्क शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।

21. बालक/बालिकाओं के लिए तकनीकी, प्रबंधन, योग, कृषि, व व्यवसायिक शिक्षा औद्योगिक शिक्षा एवं ग्रामोद्योगिक, प्रोद्योगिक शिक्षा का निःशुल्क शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना व उसका संचालन करना।

22. बालक/बालिकाओं के लिए कम्प्यूटर हार्डवेयर साफ्टवेयर प्रशिक्षण, इलेक्ट्रानिक संबंधी प्रशिक्षण केन्द्रो की स्थापना, हिन्दी अंग्रेजी टंकण, आशुलिपि, मोबाईल की जानकारी प्रदान करना व निःशुल्क शिक्षण/प्रशिक्षण की व्यवस्था करना एवं नये साफ्टवेयर का विकास करना तथा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कराना।

23. निर्धन, असहाय तथा मेधावी छात्र छात्राओं को पुस्तकीय सहायता तथा छात्रवृत्ति की सुविधायें उपलब्ध कराना।

24. बेरोजगार शिक्षित एवं दिव्यागों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना।

25. कृषि पैदावार को बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के शिविर, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण कार्यशाला एवं आयोजन तथा उच्च कोटि के बीजों का प्रदर्शन करना।

26. जनमानस को ग्रामोद्योग से संबंधित सभी कार्यो को करने के लिए प्रोत्साहित करना।

27. समाज कल्याण विभाग तथा केन्द्रीय एवं राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड, सिप्सा, कपार्ट, नावार्ड, नरेगा, सिडवी, सूडा, डूडा, खेल मंत्रालय, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, ऑगनवाड़ी, बालवाड़ी, द्वारा संचालित बाल एवं महिला कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना। ग्रामीण एवं कृषि उद्योग (कृषक से उद्यमी) प्रोद्योगिकी के अन्तर्गत उन्नत खेती, पशुपालन, पक्षी पालन, मशरूम की खेती, हैचरिंग, मुर्गीपालन, सुअर पालन, किचन गोर्डेनिंग, दुग्ध उत्पादन, डेरी, मत्स्य पालन, मौन पालन, रेशम कीट पालन, जलागम, जैविक खेती, जैविक खाद निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, कृषि अभियन्त्रण, ऊर्जा के विकेन्द्रित संसाधनों का प्रबंधन, प्रचार-प्रसार व निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।

28. हस्तशिल्प, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग से संबंधित कार्यों को करना।

29. ग्रामीण रोजगार एवं विकास कार्य हेतु कृषि, पशुपालन, बागवानी, रेशम कीट पालन, दरी कालीन, मत्स्य पालन, कुटकुट पालन, मशरूम खेती जेस्टोफा पौधे, पुष्प, मधु मक्खी पालन, फलसंरक्षण, पिसा मसाला व विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देना व पापड़ अचार बनाने का प्रशिक्षण देना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना।

30. सभी प्रकार के शैक्षिक एवं मानसिक प्रतियोगिता कराने का प्रयास करना।

31. सभी प्रकार के खेलो को प्रोत्साहित करना और प्रतिभावान खिलाड़ियो को सही दिशा दिखलाने का प्रयास करना।

32. जल संरक्षण, गंगा प्रदूषण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा गंगा प्रदूषण रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास करना, भ्रष्टाचार के के विरूद्ध लोगों में जागरूकता पैदा करना।

33. प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की हर सम्भव मदद करना।

34. आयुर्वेदिक, एलोपैथिक दन्त चिकित्सा तथा होमियापैथिक का निःशुल्क तथा जनहित का कल्याण करना तथा खाद्य प्रसंस्करण हेतु निःशुल्क हर्बल शतरीठा, सत शैम्पू, जैसे अचार, मुरब्बा, बेकरी, स्नेक फूड आदि का प्रशिक्षण देना एवं समस्त कार्य का संचालन करना।

35. कैशलेश इण्डिया, डिजिटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया, किसान क्लब, महिला उद्यमिता विकास परियोजना आदि के तहत कार्य करना तथा इनके कार्यो को लेकर संस्था के माध्यम से कराना।

36. केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन करना तथा प्रचार प्रसार करना।

37. प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत-स्वच्छ भारत, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, सुकन्या समद्धि योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, नमामी गंगे योजना, स्मार्ट सिटी योजना, श्रमेव जयते योजना, मद्रा बैंक योजना, विश्व योग दिवस, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कषि बीमा योजना, इन्द्रधनुष, सेफ्टी टैंक लगवाना, गॉव गॉव शौचालय आदि कार्यक्रमो को करना तथा प्रचार-प्रसार करना।

38. भक्तो व जायरीन आदि को रहने एवं भोजन की उत्तम ब्यवस्था और हमारी संस्था के वाहन द्वारा प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन एवं भ्रमण।

39. देश के किसी हिस्से में आई आपदा पर सहायता प्रदान करना तथा चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया कराना।

40. देश के शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम करना तथा उनके परिवारों को आर्थिक तथा हर प्रकार की सहायता प्रदान करना।

41. आपदा और युद्ध के समय देश की सेवा में चिकित्सा और खाद्य सामग्री की व्यवस्था करना ताकि देश मजबूती के साथ संकट का सामना कर सके।

42. देश की तथा विश्व की जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों और मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना।

43. विश्व के किसी भी हिस्से में शरणार्थी शिविर आयोजित करना ताकि वंचितों और पीड़ितों को सहायता मिल सके।

44. ऐसे सभी जरूरी कार्य जिससे देश और विश्व के हर मानव जीव-जंतु तथा तथा पर्यावरण का संरक्षण हो उसे करना।



राष्ट्र सर्वोपरि
राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद
Rashtriya Samajsevi Parishad
Contact for Membership:-
91 96900 00203
www.rspimo.org
[email protected]

माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह जी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला पहुचें -आज राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंड...
18/05/2026

माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह जी डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला पहुचें -
आज राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार यादव के संरक्षण में परिषद की शाखा डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला, सैफई परिवार की ओर से पुस्तक एवं मिठाई वितरण समारोह का आयोजन दिनांक 18.05.2026 को सायं 5:00 बजे क्लॉक टावर, सैफई पर किया गया। इस अवसर पर , कुलपति, प्रोफ़ेसर डॉ अजय सिंह मुख्य अतिथि एवं , संकायाध्यक्ष मेडिकल संकाय प्रोफेसर डॉ आदेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह जी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निःशुल्क पाठशाला में अपना अमूल्य समय देकर बच्चों को पुस्तक वितरण एवं मिष्ठान वितरण किया। उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं प्रेरणादायी शब्दों से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनमें शिक्षा के प्रति नया उत्साह जागृत हुआ।
इस अवसर पर डॉ विजय किशोर चक्रवर्ती — प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव, डॉ अरुण कुमार राजपूत — राष्ट्रीय महासचिव, डॉ के. बी. अग्रवाल — राष्ट्रीय सलाहकार, डॉ के. बी. रंजीत सिंह चौधरी — समाजसेवी, डॉ गोविंद कुमार — समाजसेवी, डॉ ए. एन. जी. हैदर — समाजसेवी तथा पाठशाला के समस्त शिक्षक सुजीत रावत, फरहान खान, समीरा खान, शिखा गुप्ता, सुप्रिया यादव,गोविंद मालवीय, विशाल पाठक, अलका यादव, अभिजीत, अंकुश, गुरुदत, प्रिंस, अभिषेक, शिवम यादव, प्रत्यूष यादव,सत्यम,सूरज गोंड, विकाश, रजिया खातून, किरन, हिना फातमा, कपिल, आयुष्मान, साहिल सोनकर, उपस्थित रहे।
“जब समाज के शिक्षित एवं संवेदनशील लोग बच्चों के भविष्य के लिए आगे आते हैं, तब शिक्षा केवल ज्ञान नहीं बल्कि संस्कार और प्रेरणा का माध्यम बन जाती है। बच्चों की मुस्कान ही समाजसेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है तथा यही एक उज्ज्वल और सशक्त राष्ट्र निर्माण की नींव है।”

12/05/2026

माननीय प्रदेशअध्यक्ष (NPPO) श्री राहुल यादव जी ने अन्तरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर KGMU में दिया अपना संबोधन I
सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति 'नर्सें' स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है।
Niraj Kumar Yadav
Dr Niraj Kumar Yadav
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Dr.Sant Bahadur Yadav
DrArun Kumar Rajput Samajsevi
Indian Medicos Organization : IMO

माननीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा, प्रोफेसर डॉ अजय सिंह सर के कुशल, दूरदर्शी एवं प्...
04/03/2026

माननीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा, प्रोफेसर डॉ अजय सिंह सर के कुशल, दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उनके आगमन के पश्चात विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, चिकित्सा सेवाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करते हुए देश के पटल पर अपना नाम रोशन कर रहा है।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय में होली का पावन आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, सौहार्द एवं एकता के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन विश्वविद्यालय परिवार की एकजुटता, सकारात्मक कार्य-संस्कृति एवं आपसी सद्भाव का प्रतीक रहा।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन हृदय से हार्दिक बधाई प्रेषित करता है तथा माननीय कुलपति महोदय सर एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति सादर आभार व्यक्त करता है। परिषद विश्वविद्यालय की निरंतर उन्नति, उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय गौरव की कामना करती है।
धन्यवाद-
डॉ.अरुण कुमार राजपूत
राष्ट्रीय महासचिव

राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन), भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को पावन पर्व होली की हार्दिक शुभ...
03/03/2026

राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन), भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आनंद के नवीन रंग भर दे। आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का यह पावन संदेश पूरे राष्ट्र में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। आइए, हम सभी मिलकर समाज सेवा, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं। मेरी व्यक्तिगत ओर से भी आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन)

आज माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर (डॉ.) Ajai Singh सर को RSP के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय डॉ. वीके चक्रवर्ती जी ने स...
26/02/2026

आज माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर (डॉ.) Ajai Singh सर को RSP के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय डॉ. वीके चक्रवर्ती जी ने स्थापना दिवस के सफलता पूर्वक एतिहासिक आयोजन की बधाई दी साथ ही आदरणीय कुलपति महोदय का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया I

धन्यवाद-
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad

परम आदरणीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आपके कुशल नेतृत्व में पहली बा...
25/02/2026

परम आदरणीय कुलपति महोदय उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आपके कुशल नेतृत्व में पहली बार इतना विशाल, सुव्यवस्थित एवं अनुशासनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक था, बल्कि विश्वविद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध हुआ।
इस उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हम हृदय से आपका आभार व्यक्त करते हैं । आपके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन क्षमता एवं समर्पण ने हम सभी को गर्व का अनुभव कराया है।
सादर धन्यवाद ।

डॉ विजय किशोर चक्रवर्ती
(राष्ट्रीय महासचिव RSP)
👏👏👏👏👏👏👏

Dear Dr.Abhas Kumar Singh( MBBS,MS)You would be Delighted to know that after reckoning your Devotion, Perseverance and P...
19/02/2026

Dear Dr.Abhas Kumar Singh( MBBS,MS)
You would be Delighted to know that after reckoning your Devotion, Perseverance and Persistence for Indian Medicos Organization (IMO). The Organization bestows you with a responsibility of "District President" IMO Patna, IMO Bihar. Indian Medicos Organization Anticipates that by abiding the Ideals and Protocols of the Organization, you would keep yourself firmly resolved to take the Parishad to its new horizons with your acumen and fine leadership traits.
Copy to-
1. Chief National General Secretary RSP
- Dr.VK Chakravarty
2. National General Secretary RSP
- DrArun Kumar Rajput Samajsevi
3. National General Secretary IMO
- Dean Prof. (Dr.) Adesh Kumar
4. State President IMO, all state
5. Dr.Abhas Kumar Singh IMO (Bihar )





Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
Niraj Kumar Yadav
Indian Medicos Organization : IMO
IMO Bihar राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद

05/02/2026

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम निशुल्क पाठशाला, सैफई, इटावा (उत्तर प्रदेश) में हीलिंग बैली फिजियोथेरेपी के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों से आए मरीजों द्वारा पाठशाला के बच्चों को अध्ययन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सेवा, सहयोग और मानवता की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण रहा। इस अवसर पर प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. वीके चक्रवर्ती जी, हीलिंग बैली फिजियोथेरेपी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरुण कुमार राजपूत जी, डॉ. राहुल कुमार जी (जिला अध्यक्ष, शाहजहांपुर), डॉ. आयुष यादव जी, श्री आयुष्मान यादव जी तथा विभिन्न प्रदेशों से आए सम्मिलित समाजसेवी श्री मोहम्मद सजीब जी ( मुंबई ), श्री संदीप कुमार जी ( हरियाणा ), राहुल नेगी जी ( दिल्ली ), श्री लिशांत जी ( कर्नाटक ), श्री रंजन कुमार जी ( बिहार ), श्री चांदेश जी ( मध्य प्रदेश ) श्री संजय कुमार जी ( रायबरेली), श्री महंतेश जी ( कर्नाटक ), श्री सावन कुमार जी ( उत्तराखंड ), श्री विशाल गौतम जी ( इटावा ), श्री अनुभव कुमार जी ( इटावा ) एवं पाठशाला के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।

धन्यवाद-
डॉ.नीरज कुमार यादव
(वरिष्ठ ऑकुलोप्लास्टिक सर्जन)
(राष्ट्रीय अध्यक्ष )
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad

02/02/2026

प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा श्रीमती पद्मावती जी द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ बीके चक्रवर्ती जी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ अरुण कुमार जी के नेत्रत्व में संपूर्ण भारत में संगठन द्वारा चलाए जा रहे कपड़ा, रोटी और निशुल्क शिक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर संपूर्ण ओडिशा में उतारने का काम किया है I
केंद्रीय कार्यकारिणी और ओडिशा प्रदेश,जनपद एवं ग्राम कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं I आप लोगों की दृढ़ निष्ठा, परम समर्पण सराहनीय है I
आपका प्रयास मानवतावादी कार्यक्रम और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा श्रीमती पद्मावती जी निस्वार्थ सेवा, संवेदनशील हृदय और समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए समर्पण ही उनकी पहचान है। ऐसी सच्ची समाजसेविका को मेरा कोटि-कोटि सलाम धन्यवाद I

- Dr.Niraj Kumar Yadav
(National President )
Indian Medicos Organization : IMO
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad

31/01/2026

#राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद (इंडियन मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पद्मावती देहरी जी अपनी कड़ी मेहनत, निष्ठा और अथक लगन से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके कुशल नेतृत्व और समर्पित टीम के प्रयास निश्चित रूप से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। समाज के प्रति उनके योगदान के लिए हम उनका हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन करते हैं।
धन्यवाद-
Dr Arun Kumar rajput samajsevi Etawah UP
(Rashtriya Samajsevi Parishad RSP)
RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad
Indian Medicos Organization : IMO

Address

Address. B2/115, Gangotri Vihar Colony-2, Khargapur, Gomti Nagar Extension
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to RSP : Rashtriya Samajsevi Parishad:

Share