15/08/2026
आज लखनऊ में स्थित विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर देश के अग्रणी संस्थान #चेतना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। संस्था के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर चेतना के बच्चों द्वारा अंगदान पर बनाए गए चित्रों के प्रदर्शनी भी लगाई गई और उन्हें पुरस्कृत किया गया। चेतना परिवार के इस कार्यक्रम में #इनरव्हील_क्लब और #भारत_विकास_परिषद के पदाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
अंगदान पर जागरूकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।