12/08/2026
श्री मनोज अर्कवंशी के भाजपा तिरंगा यात्रा प्रकरण पर जो नैरेटिव फैलाया जा रहा है वह नैरेटिव व्यक्ति केंद्रित क्यों है! मिश्रिख सांसद के साथ जब भाजपा की विधायक बैठती है तब कोई समस्या नहीं! जिस भाजपा ने समाज के सम्मान और समाज के नेताओं को ताक पर रख दिया हो उसके खिलाफ़ एक शब्द भी न लिख पाने वाले मजबूर समाज के राजनीतिक नेताओं को तब यह नैरेटिव क्यों नहीं दिखा! सवाल ये है मनोज अर्कवंशी समाज के ही व्यक्ति हैं और ये जो बहिष्कार का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं तब कहां थे ये सर्टिफिकेट जब भाजपा शासन की संस्तुति पर मलिहाबाद घटना हुई। महाराज सल्लीह और मल्लीह अरख कबीले के नायक हैं लेकिन भाजपा ने संडीला जो अरख बाहुल्य विधानसभा है वहाँ महाराज सल्लीह को अर्कवंशी और मलिहाबाद जो कि पासी बाहुल्य विधानसभा है में महाराज मल्लीह पासी किया है। महापुरुषों का राजनीतिकरण और उसके पीछे छुपा जो जाति समीकरण भाजपा तैयार कर रही है पूरे प्रदेश में इसको समझना ज़रूरी है। भाजपा की कोर ऑडियॉलजी हिंदुत्व है जिस पर सरकार बनी हैं लेकिन प्रदेश में PDA आंदोलन और लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा जाति का ग्राउंड बनाकर मैच खेलने जा रही है, इसलिए मुद्दे और विषय को गुमराह मत करें समाज के लोगों पर टीका टिप्पणी करना बंद करें।
#तिरंगायात्रा