14/12/2025
प्रायः देखा गया है कि भारतीय पहाड़ी राज्यों में अनुशासित व सुगम यातायात के लिए धैर्य व विनम्रता की बहुत सारी मिसालें हैं। यहां पर पीक आवर्स पर लम्बा जाम भी लगता है लेकिन मजाल है कि कोई गाड़ी वाला ग़लत ओवरटेक या राऺग साईड इऺट्री कर ले| यदि ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो उसे प्लेन एरिया का ड्राइवर होने की सऺज्ञा दी जाती है और ऐसा सार्वजनिक निरादर किया जाता है कि अर्थ दंड उसके सामने कोई मायने नही रखता है। क्या ऐसे सामान्य यातायात नियमो का अनुपालन हम भारतीय नागरिक गैर पहाड़ी राज्यों में भी कर सकते हैं ? जरा विचार करिए एक ही राष्ट्र में यातायात बोध में उभय मानसिकता क्यों हावी है और पहाड़ी राज्यों जैसा यातायात अनुपालन अन्य प्लेन एरिया में सख्त यातायात नियमों के होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस क्यों अमल में नहीं ला पाती। आपके विचार सादर आमंत्रित हैं जिसे कि कमेंट बॉक्स में साझा करिए, फलस्वरूप जन-मानस अत्यंत जागरूक हो सके। सौजन्य से -सब्ज फाउंडेशन