रूबरू एक्सप्रेस

रूबरू एक्सप्रेस आप सभी महानुभाव जो हमसे जुड़े हैं ,आप सभी की सद्भावना और सहयोग से ही हम यह सेवा कार्य कर रहे हैं।

12/06/2026

#रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था
ैंप
आज बच्चों के मध्य समूह में *एक कहानी अभिनय के साथ* का आयोजन प्रतिस्पर्धा के साथ किया। बच्चों ने नियत समय में जो तैयारी की वह सराहनीय रही।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले समूहों को शुभकामनाएं 💐

 #रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था ैम्प 21 वां दिनआज कैम्प में *अनुशासन की परीक्षा* तथा *समूह गतिविधियां* कराई गई...
11/06/2026

#रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था
ैम्प 21 वां दिन
आज कैम्प में *अनुशासन की परीक्षा* तथा *समूह गतिविधियां* कराई गई। उम्र के अनुसार सभी के समूह बना दिये गए उन्हे अपनी तैयारी के लिए 30 मिनिट दिये गए तत्पश्चात सभी बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
सभी बच्चों ने अपना श्रेष्ठ देने का प्रयास किया।
सभी समूहों में से प्रथम, द्वितीय , तृतीय व प्रोत्साहन का निर्णय किया गया। जीते गए समूहों को बधाई💐

 #रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था ैम्प नियमित योग अभ्यास के बादआज 3 दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला का समापन हुआ। बच्च...
10/06/2026

#रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था
ैम्प नियमित योग अभ्यास के बाद
आज 3 दिवसीय पर्यावरण कार्यशाला का समापन हुआ। बच्चों के द्वारा बनाये गए पोस्टर , कविता और प्रश्नोत्तरी के लिए उपहार में पौधे प्रदान किये गए।
पौधे किस प्रकार से लगाना चाहिए इसकी पूरी प्रक्रिया को बच्चों के द्वारा कराया गया।
बच्चों ने पूरे उत्साह से यह कार्य किया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अरुणेद्र श्रीवास्तव जी का सम्मान संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
संस्था के बच्चों को यह सब सिखाने के लिए अरुणेद्र जी को साधुवाद🙏

 #रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था #समर कैम्पआज नियमित योग अभ्यास के बाद पर्यावरण संरक्षक अरुणेद्र श्रीवास्तव जी ...
09/06/2026

#रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था
#समर कैम्प
आज नियमित योग अभ्यास के बाद पर्यावरण संरक्षक अरुणेद्र श्रीवास्तव जी ने भंडारा कैसे स्वछता पूर्वक किया जाए, धरती की प्यास को प्रायोगिक तरीके से समझाया।
प्रकृति में माँ के स्वरूप _नदियाँ, तुलसी, गौ और धरती को कैसे स्वस्थ व स्वच्छ रख सकते हैं यह समझाया।
बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

 #रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था #समर कैम्प तीसरा सप्ताह शुरू हो गया और हमारे आज के अतिथि रहे पर्यावरण संरक्षक ...
08/06/2026

#रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था
#समर कैम्प तीसरा सप्ताह शुरू हो गया और हमारे आज के अतिथि रहे पर्यावरण संरक्षक श्री अरुणेद्र श्रीवास्तव एवं भारतीय योग संस्थान की शीला सिंह व मानती देवी।
सर्व प्रथम सभी अतिथियों का चन्दन वंदन स्वागत किया गया उसके बाद आज की गतिवधि _
प्रथम सत्र _प्रतिदिन के अनुसार योग अभ्यास
द्वितीय सत्र _अरुणेद्र जी द्वारा बच्चों को वर्षा चक्र, धरती का जल स्तर, जल दोहन व पर्यावरण क्या है यह समझाया , तत्पश्चात प्रार्थना हुई।
अंत में शीला जी और मानती देवी जी ने बच्चों को लस्सी और फ्रूटी वितरित की।
आप सभी सहयोगी जनों को साधुवाद🙏

 #रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था #समर कैम्प 16 वां दिनहमारे आज के अतिथि थे सिविल डिफेंस टीम। सभी अतिथियों के चन...
06/06/2026

#रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था
#समर कैम्प 16 वां दिन
हमारे आज के अतिथि थे सिविल डिफेंस टीम। सभी अतिथियों के चन्दन वंदन के पश्चात _
प्रथम सत्र _ भारतीय योग संस्थान के सुरेश दुबे जी द्वारा योग अभ्यास कराया गया।
द्वितीय सत्र _ सिविल डिफेंस टीम द्वारा बच्चों को बेहद सरल अंदाज में आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण दिया जिसे आप संलग्न वीडियो में देख सकते हैं।
चीफ वार्डन सिविल डिफेन्स लखनऊ श्री अमरनाथ मिश्रा जी का आभार जो उन्होंने अपनी टीम को हमारे यहाँ भेजा, साथ ही स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन & मास्टर ट्रेनर श्री ऋतुराज रस्तोगी जी को धन्यवाद कि उनके द्वारा प्रशिक्षित बेहतरीन टीम आज हमें मिली।
यह शानदार टीम रही _ज्योति खरे सेक्टर वार्डन, नेहा सिद्धिकी डिप्टी पोस्ट वार्डन, सुमित साहू SO to DW, रजत द्विवेदी सेक्टर वार्डन वज़ीरगंज डिवीज़न, लखनऊ
आप सभी के द्वारा बच्चों के त्वरित उत्तर देने पर इनाम भी दिये।
आप सभी साधुवाद🙏

06/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस

 #रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था #समर कैम्प 15 वां दिन #विश्व पर्यावरण दिवसहमारी अतिथी संस्थाएँ भारतीय योग संस्...
05/06/2026

#रूबरू एक्स्प्रेस सामाजिक सेवार्थ संस्था
#समर कैम्प 15 वां दिन
#विश्व पर्यावरण दिवस
हमारी अतिथी संस्थाएँ भारतीय योग संस्थान और भारत विकास परिषद वैदेही शाखा लखनऊ ने _
प्रथम सत्र _ श्री सुरेश दुबे जी द्वारा योग अभ्यास कराया गया।
द्वितीय सत्र _ भा. वि. प. वैदेही शाखा ने पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई जो दो वर्गों में थी। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पर तीन तीन बच्चों का चयन किया गया।
सीनियर ग्रुप में प्रथम लक्ष्मी, द्वितीय रहे।
जूनियर ग्रुप में प्रथम सक्षम, द्वितीय प्रिंस रहे।
इस अवसर पर तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कल सिविल डिफेंस द्वारा आपदा में बचाव का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

 #रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था  ैंप 14 वां दिनआज भी हमारी मेहमान संस्था रहीं *भारत विकास परिषद* और *भारतीय यो...
04/06/2026

#रूबरू_एक्स्प्रेस_सामाजिक_सेवार्थ_संस्था
ैंप 14 वां दिन
आज भी हमारी मेहमान संस्था रहीं *भारत विकास परिषद* और *भारतीय योग संस्थान*
प्रथम सत्र_योग अभ्यास भारतीय योग संस्थान के सुरेश दुबे जी द्वारा कराया गया।
द्वितीय सत्र _ भारत विकास परिषद वैदेही शाखा की संयोजिका पल्लवी सक्सेना के निर्देशन में कहानी सुनाना व कविता पाठ का आयोजन रहा।
तृतीय सत्र _ भारत विकास परिषद की वैदेही शाखा द्वारा #रूबरू _शिक्षा _संस्कार _ केंद्र की बालिका पढ़ाई के लिए 1 वर्ष की शुल्क व किताब कॉपी के लिए सहायता राशि दी गई, साथ ही संस्था के लिए 1 मेज कुर्सी सेट भेंट की गई।
भा. वि. प. की वैदेही शाखा को अनेकानेक साधुवाद🙏

Address

101, A-1/5, Sector/F, Jankipuram
Lucknow
226021

Telephone

+919452505250

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रूबरू एक्सप्रेस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share