02/04/2026
स्थान रघुवर मैरिज लान, दिनांक 29.4.2026,चारों तरफ उत्साहित, उल्लासित मुस्कुराते चेहरे,वातावरण में चहल-पहल, चहलकदमी करते वालंटियर्स... एकाएक कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के समय से पूर्व आ जाने से सरगर्मी बढ़ गई, आज के भौतिकवादी और चकाचौंध वाले युग में इतनी विदुषी व सुप्रसिद्ध समाजसेवी आदरणीया हेमलता शर्मा जी के समय पूर्व आने से हम सभी अचंभित व उत्साहित हो दौड़ पड़े उनके स्वागत को.... उनकी वचनबद्धता, सादगी, सरलता व आत्मीयता ह्दय के अन्तस को भिगो गई...
अवसर था "द गोल्डन एज ग्रुप" के चौदहवें (14th) वार्षिक समारोह का, कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ संस्थापिका श्रीमती सुधा खोसला आंटी एवं वालंटियर्स के सहयोग से मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन से, उसके बाद वरिष्ठ जनों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों ने मुख्य अतिथि सहित सभी दर्शकों को तालियां बजाने के लिए जोश से भर दिया, एक माह से लगातार ग्रुप डांस, नाटक व गायन की तैयारी कर रहे वरिष्ठों के चेहरे प्रशंसा पाकर दमक उठे थे.... हमारे वरिष्ठों ने अपनी प्रस्तुतियों से ये साबित कर दिया कि बुढापा थकान नहीं है ये तो अनुभव का वो खजाना है जो बांटने पर विस्तार लेता है..... ह्रदयतल से आभार हमारी जनप्रिय पार्षद श्रीमती कल्पना वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति का एंव श्री राम कुमार वर्मा जी के सहयोग का हमेशा की तरह आपने हमारे संगठन के कार्यक्रम के लिए अपना स्थान रघुवर मैरिज हाल निःशुल्क उपलब्ध कराया, आप दोनों को हार्दिक साधुवाद....स्वादिष्ट अल्पाहार व हमारी मुख्य अतिथि महोदया हेमलता शर्मा जी के मधुर वात्सल्य पूर्ण आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, शब्दों से ज्यादा चित्र अपनी कहानी मूक भाषा में कह देते हैं आप सभी इसे देखें और वरिष्ठों का उत्साहवर्धन करें! ....
अगले पड़ाव की तैयारी में -
अनुपमा, बबीता, मधु, मृदुल एवं शालिनी
🙏🙏🙏🙏🙏