राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ,अवध प्रान्त,लखनऊ दक्षिण

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ,अवध प्रान्त,लखनऊ दक्षिण

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ,अवध प्रान्त,लखनऊ दक्षिण Rashtriya Swayamsevak Sangh. A unique social organisation dedicated to India's resurgence and global peace.

 #महाकुंभ  #महाकुंभ2025
31/01/2025

#महाकुंभ #महाकुंभ2025

विजयादशमी उत्सव पर नागपुर में संघप्रमुख एवं मुख्य अतिथि पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।🚩
12/10/2024

विजयादशमी उत्सव पर नागपुर में संघप्रमुख एवं मुख्य अतिथि पूर्व इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन द्वारा शस्त्र पूजन किया गया।🚩

अभी अभी बांग्लादेश में जो हिंसक तख्तापलट हुआ उसके तात्कालिक व स्थानीय कारण उस घटनाक्रम का एक पहलू है । परन्तु तद्देशीय ह...
12/10/2024

अभी अभी बांग्लादेश में जो हिंसक तख्तापलट हुआ उसके तात्कालिक व स्थानीय कारण उस घटनाक्रम का एक पहलू है । परन्तु तद्देशीय हिंदु समाज पर अकारण नृशंस अत्याचारों की परंपरा‌ को फिर से दोहराया गया । उन अत्याचारों के विरोध में वहां का हिंदु समाज इस बार संगठित होकर स्वयं के बचाव में घर के बाहर आया इसलिए थोड़ा बचाव हुआ । परन्तु यह अत्याचारी कट्टरपंथी स्वभाव जब तक वहां विद्यमान है तब तक वहां के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यक समुदायों के सिर पर खतरे की तलवार लटकी रहेगी । इसीलिए उस देश से भारत में होनेवाली अवैध घुसपैठ व उसके कारण उत्पन्न जनसंख्या असंतुलन देश में सामान्य जनों में भी गंभीर चिंता का विषय बना है । देश में आपसी सद्भाव व देश की सुरक्षा पर भी इस अवैध घुसपैठ के कारण प्रश्न चिन्ह लगते है । उदारता, मानवता, तथा सद्भावना के पक्षधर सभी के, विशेष कर भारत सरकार तथा विश्वभर के हिंदुओं के सहायता की बांग्लादेश में अल्पसंख्यक बने हिंदु समाज को आवश्यकता रहेगी । असंगठित रहना व दुर्बल रहना यह दुष्टों के द्वारा अत्याचारों को निमंत्रण देना है यह पाठ भी विश्व भर के हिंदु समाज को ग्रहण करना चाहिए । परन्तु बात यहां रुकती नहीं । अब वहां भारत से बचने के लिए पाकिस्तान से मिलने की बात हो रही है । ऐसे विमर्श खड़े कर व स्थापित कर कौनसे देश भारत पर दबाव बनाना चाहते हैं इसको बताने की आवश्यकता नहीं है । इसके उपाय यह शासन का विषय है । परंतु समाज के लिए सर्वाधिक चिन्ता की बात यह है कि समाज में विद्यमान भद्रता व संस्कार को नष्ट-भ्रष्ट करने के, विविधता को अलगाव में बदलने के, समस्याओं से पीड़ित समूहों में व्यवस्था के प्रति अश्रद्धा उत्पन्न करने के तथा असन्तोष को अराजकता में रूपांतरित करने के प्रयास बढ़े हैं । - सरसंघचालक
#आरएसएस

देश के महान उद्योगपति एवं एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी श्री रतन नवल टाटा जी के निधन पर संपूर्ण उद्योग जगत के साथ साथ संपू...
10/10/2024

देश के महान उद्योगपति एवं एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी श्री रतन नवल टाटा जी के निधन पर संपूर्ण उद्योग जगत के साथ साथ संपूर्ण भारतवर्ष शोक संतप्त है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति 🙏🏻

30/05/2024

आठ लाख अस्सी हजार एक सौ वर्ष पूर्व ठीक इसी स्थान पर जगत के पालनहार,सृजनहार,कृपालु,दयालु हमारे हम सब के सम्पूर्ण विश्व के...
16/04/2024

आठ लाख अस्सी हजार एक सौ वर्ष पूर्व ठीक इसी स्थान पर जगत के पालनहार,सृजनहार,कृपालु,दयालु हमारे हम सब के सम्पूर्ण विश्व के प्रभु श्री राम भगवान ने जन्म लिया था।आज वर्षों की तपस्या और संघर्ष के पश्चात हम सभी पुनः उसी स्थान पर अपने आराध्य का जन्मोत्सव करेंगे।
#जयश्रीराम #अयोध्याधाम #अयोध्या #राम #राममंदिर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननी सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी और माननीय सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी ने आदरणीय लाल क...
16/04/2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननी सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी और माननीय सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी ने आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी के आवास पर जाकर भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर उनको शुभकामनाएं प्रदान करी एवं गौरव अर्पण किया।

श्री चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर प्रभु श्री राम  #रामलला के अद्भुत दर्शन। #जयश्रीराम आप सभी को  #हिंदू_नववर्ष की ...
09/04/2024

श्री चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष पर प्रभु श्री राम #रामलला के अद्भुत दर्शन।
#जयश्रीराम आप सभी को #हिंदू_नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
#अयोध्या #अयोध्या_नगरी #रामराम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक का आयोजन 15-17 मार्च को रेशिम बाग,स्मृति मंदिर परिसर,नागपुर मे...
15/03/2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक का आयोजन 15-17 मार्च को रेशिम बाग,स्मृति मंदिर परिसर,नागपुर में किया गया।बैठक का शुभारंभ पूज्यनीय सरसंघ चालक डॉ मोहनजी भागवत एवं माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्जन करके किया।
#नागपूर #संघ #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ

भस्म अंग, मर्दन अनंग, संतत असंग हर।सीस गंग, गिरिजा अर्धंग भुजंगबर।।मुंडमाल , बिधु बाल भाल, डमरू कपालु कर।बिबुधबृंद-नवककु...
08/03/2024

भस्म अंग, मर्दन अनंग, संतत असंग हर।
सीस गंग, गिरिजा अर्धंग भुजंगबर।।
मुंडमाल , बिधु बाल भाल, डमरू कपालु कर।
बिबुधबृंद-नवककुमुद-चंद, सुखकंद सूलधर।
त्रिपुरारि त्रिलेाचन, दिग्बसन, बिषभोजन, भवभयहरन।
कह तुलसिदासु सेवत सुलभ सिव सिव संकर सरन।।

#हरहरमहादेव #ॐ ः_शिवाय #काशी #काशीविश्वनाथ #नमः_पार्वती_पते_हर_हर_महादेव #शिवाय

परमपूजनीय गुरु जी , द्वितीय सरसंघ चालक  #आरएसएस
07/03/2024

परमपूजनीय गुरु जी , द्वितीय सरसंघ चालक
#आरएसएस

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।। #श्रीराम  #राम  #प्रेम  #प्रभु  #भक्ति  #मोक्ष  ...
29/02/2024

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।
#श्रीराम #राम #प्रेम #प्रभु #भक्ति #मोक्ष #कर्म #अयोध्या #रामलला #अवध #लखनऊ #हरि #ॐ

Address

Lucknow
226004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ,अवध प्रान्त,लखनऊ दक्षिण posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share