Shailendra Bharti

Call Directions Website Contact the organization

Shailendra  Bharti अध्यक्ष - दीपदान आन्दोलन
अध्यक्ष-मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश (2023-2025)
Website - www.deepdan.org

We need development based on social values, which will make the impact of educational, social, economic development and reforms in the country or the world look the same. Cooperate with us in bridging this gap of inequality. Let's do Deepdan

आजादी  को समझने के लिए शिक्षित होना पड़ेगा उसको धारण करने के लिए आर्थिक विकास करना होगा , आज  #फ़तेहपुर जनपद के युवा साथ...
29/09/2026

आजादी को समझने के लिए शिक्षित होना पड़ेगा उसको धारण करने के लिए आर्थिक विकास करना होगा , आज #फ़तेहपुर जनपद के युवा साथियों ने 4 नये उद्योग की शुरुआत की, हमारी नीतियों में स्पष्ट है विकास बाटने की विषयवस्तु नहीं उसे धारण करना होगा , लक्ष्य को निर्धारित कर #सामाजिक नीतियों के अन्तर्गत
उत्पादन और वितरण प्रणाली का संचालन होगा ।
इस #आर्थिक विकास काल में यदि आप विकास नहीं कर पा रहे हैं तो आप जिस #विचारधारा और नीतियो को #कोट बनाकर पहन कर पढ़े लिखे नज़र आ रहे हैं,वो कुडे के ढेर हैं जो #भाषण और #पोस्टर मे ऋंगार के काम आता है ।

इस व्यवस्था परिवर्तन से उस क्षेत्र के लगभग 2000 युवा और 1000 युवतियां #प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से #रोज़गार से जुड़ेंगी ।
मैं सभी साहसिक साथियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ ।

शिक्षित बनाओ संगठित रहो शासक बनो
धन्यवाद


04/09/2026

शादी, #जवानी की तृप्ति की तपन में वो पानी की वर्षा नहीं है जिससे अमृत ही निकले ,आपकी भूल एक मानसिक, और आर्थिक रुप से #विकृति #वंश का भी जन्म करती है ।
सावधान
#शादी
#समय
#सावधान

28/08/2026

दशकों से सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा बनकर देश का वंचित समुदाय सभ्यता और संस्कृति के नाम पर सिर्फ #जश्न मना रहा है,वहीं देश का एक भाग वंचित रह गया, जिसे अपनी व्यवस्था की #आज़ादी तक नहीं मिली , उसे पता ही नहीं है उसकी त्यौहार -संस्कृति,वो कहीं भी जाकर नाच लेता है,उसे नाचने से मतलब वो एक जोकर है ।
उसे अपनी सामाजिक व्यवस्था के अंडन-खंडन को करने में भी डर लगता है ,यह #कायर है , #दलित है ,  #शुद्र है , जो अपनी सभ्यता,परम्परा और संस्कृति से वंचित है ।

यह वीडियो #आपको डरा सकता है आपको #विचलित भी कर सकता है ।
धन्यवाद




हाँ, मैं विद्रोही हूँ, मैं  व्यवस्था को बदलना चाहता हूँ,व्यवस्था ने कई बार अपना रूप बदला,कभी शोषण के रूप में,कभी  #अत्या...
27/08/2026

हाँ, मैं विद्रोही हूँ, मैं व्यवस्था को बदलना चाहता हूँ,व्यवस्था ने कई बार अपना रूप बदला,कभी शोषण के रूप में,कभी #अत्याचार के रूप में,कभी #धर्म के रूप में ,हर बार मैंने लड़ने की परिधि तक सीमाओं को बढ़ाता रहा ,आज "संगम" में जिस सभ्यता , संस्कृति और परम्परा पर मैं अपने आवाज़ को बुलंद कर रहा था,मेरे #उम्र के #सीमा ख़त्म हो जाने के बाद उसके बदलाव की आवाज़ें आती रहेंगी। व्यवस्था परिवर्तन अनविरत अनिवार्य प्रकिया है |
देश का पहले राष्ट्रीय पर्व “ #एकतापर्व" जिसने हिन्दू-मुस्लिम-सिंख-ईसाई आदि सभी समुदायों को एक सूत्र में बाँधा है, “ #दीपदान “ जिसने सिर्फ आचरण ही नहीं ,पठय -पाठन सामग्री के दान की एक #प्रथा की शुरुआत #शिक्षितबनाओ एक अभियान की शुरुआत की,जिससे शिक्षा का प्रकाश कभी ख़त्म नहीं होगा, यह तस्वीरें जो आप अभी देखेंगे “संगम” —विज्ञान ,सभ्यता और संस्कृति के मिलन की है भविष्य में यह आचरण होगा , मेरे सभी साथियों के अथक प्रयासों का परिणाम है जिसने एक नई #व्यवस्था को #जन्म दिया है ।
मै सभी साथियों का आभार प्रकट करता हूँ ,साथ उन साथियों के भी #उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ जिन्होंने इस #व्यवस्थापरिवर्तन के “संगम “में #डुबकी लगाई ।
धन्यवाद




19/08/2026

कुर्सी से बँधा गधा अपनी शारीरिक सीमाओं के कारण विवश है, जबकि सभ्यता, संस्कृति और नीति के अभाव में जीने वाला #समुदाय अपनी #वैचारिक और सामाजिक चेतना की कमी के कारण ग़ुलाम है। दोनों ही स्थितियों में स्वयं के निर्णय लेने की क्षमता पूरी तरह खत्म हो जाती है।

“जन्म होता है एक ग़ुलाम का “
———————————————————-
“एक वंचित समुदाय का “
———————————————————-
“आपका #पुरोहित आपकी #सभ्यता आपका #भविष्य “

चुनिये एक नये भारत
धन्यवाद





कागजों पर दम तोड़ती योजनाएं: 79 बैठकों के बाद भी SC/ST उद्यमियों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद—————————————————————लखनऊ के ...
16/08/2026

कागजों पर दम तोड़ती योजनाएं: 79 बैठकों के बाद भी SC/ST उद्यमियों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद
—————————————————————
लखनऊ के बोर्ड रूम में 13 अगस्त 2026 को MSME की 79वीं सशक्त समिति की बैठक तो संपन्न हो गई, लेकिन इस ‘सशक्त’ समिति की बैठकों के पीछे की हकीकत बेहद कमजोर और निराश करने वाली है। 79 बैठकों का लंबा सफर तय करने के बावजूद, जमीनी हकीकत यह है कि #अनुसूचितजाति/ #अनुसूचितजनजाति (SC/ST) के #उद्यमियों के लिए सरकारी योजनाएं आज भी महज कागजी पुलिंदा बनकर रह गई हैं।

इस दिखावटी समीक्षा बैठक में रिज़र्व बैंक (RBI), नाबार्ड, सिडबी और विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे। लेकिन बैठक में डिक्की (DICCI) के प्रतिनिधि देव मणि सरोज और नीतू जी ने जो कड़वी सच्चाई बयान की, उसने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैसे बैंक और वित्तीय संस्थान SC/ST उद्यमियों को कर्ज देने में आनाकानी करते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचने ही नहीं देते।

बैठक में उजागर हुई सिस्टम की नाकामी:
————————————————-

योजनाएं सिर्फ फाइलों में: विभागों के पास योजनाओं के बड़े-बड़े नाम हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उद्यमियों को इनकी कोई जानकारी ही नहीं दी जाती। जागरूकता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।

भ्रष्टाचार और #लालफीताशाही: आवेदन करने वाले उद्यमियों को बिना किसी व्यावहारिक मदद (हैंडहोल्डिंग) के कागजी कार्रवाई के मकड़जाल में उलझा दिया जाता है, जिससे थक-हार कर वे पीछे हट जाते हैं।

#बैंकों की घोर लापरवाही: विभागों और बैंकों के बीच तालमेल का पूरी तरह अभाव है। महीनों तक फाइलें धूल फांकती रहती हैं, लेकिन पात्र SC/ST उद्यमियों के ऋण समय पर न तो स्वीकृत होते हैं और न ही वितरित किए जाते हैं।

अधिकारियों ने हर बार की तरह इस बार भी “सकारात्मक आश्वासन” देकर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन सवाल यह है कि जब 78 बैठकों में कोई ठोस बदलाव नहीं आया, तो 79वीं बैठक से क्या चमत्कार हो जाएगा? यह बैठक इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि वित्तीय समावेशन के नाम पर सरकार और बैंक सिर्फ खोखले वादे कर रहे हैं, जबकि असल में /ST उद्यमियों को व्यवस्था के चक्रव्यूह में घुटने टेकने पर मजबूर किया जा रह है ।
———

व्यवस्था को सृदढ करने के लिए इस संस्था (Dicci) ने अथक प्रयास किये हैं इन विषयों पे सभी पदाधिकारियों से मेरी वार्ता होती रहती है ,यह बड़ी निराशाजनक उपलब्धि है कि सहयोग सिर्फ कागज़ों पर दिख रहा है ।
:- हज़ारों युवाओं को #स्वरोज़गार का सपना दिखाकर उनके सपने और विकसित भारत की कल्पना को बर्बाद कर दिया है (~~~~~~~>
इस अथक प्रयास के सभी पदाधिकारियों का आभार आप प्रयास जारी रक्खे,यदि जरुरत पड़ी तो मैं स्वयं उच्चस्तरीय बैठक कर किसी अन्य विकल्प की तलाश करुगा ।
धन्यवाद
Dicci Uttar Pradesh



12/08/2026

क्यों ज़रूरत पड़ी देश में एक नये #पर्व को लाने की ?



01/08/2026

#आरक्षण सिर्फ एक व्यवस्था है विकास का सुनिश्चित आधार नही |



Address

Lucknow
Lucknow
226301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shailendra Bharti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shailendra Bharti:

Shortcuts

Share