परिचय
आशा उन्नयन संस्थान एक सामाजिक संस्था है, जिसका मुख्य कार्यालय लखनऊ (उत्तर प्रदेश ) में स्थापित किया गया है । यह संस्था कर्मठ , कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं परिपक्व सदस्यों द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे समाज का विकास एवं उन्नति है । वैसे तो अनेकों संस्थाएं एवं संगठन इस क्षेत्र में अपना योगदान कर रहे हैं परंतु हम एक नई सोच एवं उद्देश्य के साथ समाज की उन्नति एवं उत्था
न के लिए वचनबद्ध होकर आगे आएं हैं, जिसका प्रमाण हम कथनों से नहीं कर्मों से देंगे । आशा उन्नयन संस्थान बच्चों विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा , स्वास्थय ,रोज़गार एवं सुरक्षा को लेकर अग्रसर है । लखनऊ प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों के निरिक्षण के फलस्वरूप हमने ये निष्कर्ष निकाला है की महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा एवं विकास के लिए अभी भी लोगों की मानसिकताएं विकृत हैं जो की हमारे समाज की एक बहुत बड़ी विडम्बना है । आशा उन्नयन संस्थान का एक छोटा सा संकल्प समाज की इन विकृतियों को दूर कर पाने में प्रयासरत है।
उद्देश्य
आशा उन्नयन संस्थान कर्मठता के साथ इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है| हम आर्थिक सहयोग के साथ-साथ उनकी मानसिक विकृतियों को भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, एक स्त्री को जीवन भर किसी न किसी के संरक्षण में ही रहना पड़ता है जिससे वो चाह कर भी अपने विकास की दिशा में सोच नहीं पाती हैं । हम उनके जन्म से लेकर एक नयी संतति को जन्म देने तक उनकी सभी आवश्यकताओं में अपना पूर्ण योगदान करना चाहते हैं । उनका विवाह और संतानोत्पत्ति से सम्बंधित आवश्यकताएं भी हमारे चिंतन का विषय है, किन्तु प्रारंभिक स्तर पर हम उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर ही कार्यरत हैं । यदि आप सभी जनों का सहयोग मिला तो हम इन महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी सहायता करके महिलाओं के विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकेंगे एवं उनके जीवन से कष्टों को समूल नष्ट कर सकेंगे | निर्धनता से बड़ा जीवन में कोई अभिशाप नहीं होता । जीवन की तीन मूलभूत आवश्यकताएं होती है, ये सब जानते हैं फिर भी हम उसे इंगित करना चाहते हैं -रोटी ,कपडा और मकान और एक बड़ा वर्ग इस समस्या से पीड़ित है। हम बात करते है शिक्षा की, विकास की, स्वास्थ्य की, स्वच्छता की परंतु जब जीवन जीने की व्यवस्था ही नहीं जुट पा रही है तो क्या इन सब पहलुओं पर ध्यान जायेगा? हम गरीब वर्ग का ध्यान इस ओर केंद्रित कर सकते है लेकिन तब जब हम उनके सहयोग में आगे आएंगे। हर व्यक्ति इस संसार में किसी विशेष प्रयोजन के लिए जन्म लेता है लेकिन उसकी प्रतिभाएं उसकी योग्यताएं कहीं उसकी मजबूरियों के कारण दबी रह जाती हैं।
शिक्षा आज के समय की एक मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है क्यों की यदि व्यक्ति शिक्षित है और योग्य है तो वो अपने तथा अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है | इससे समाज में पिछड़ापन तो ख़त्म होगा ही साथ ही साथ अपराध में भी गिरावट आएगी। एक अच्छे समाज का सपना जो हम देखते हैं वो पूरा होगा। परिवार में स्त्रियों तथा लड़कियों की एक विशेष तथा अहम् भूमिका होती है , ये सिर्फ संतति का निर्माण में ही नहीं अपितु उसके चरित्र एवं भविष्य निर्माण में भी सहायक है। माँ शिक्षित है तो वो अपनी संतान की शिक्षा के लिए जागरूक रहेगी । वैसे तो बालक बालिकाएं दोनों का विकास और शिक्षा महत्वपूर्ण है और हम दोनों की शिक्षा और विकास पर केंद्रित है क्यों की ये बच्चे ही हमारे आने वाले कल के प्रणेता हैं। यदि हम शुरुआत से ही इनके मष्तिष्क में एक सुनहरे कल का बीज बो सकेंगे तो समाज और देश के विकास में एक अतुलनीय योगदान होगा फिर भी हम बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष रूप से केंद्रित हैं क्यों की समाज में इनकी शिक्षा को ले कर संकीर्णताएँ हैं ।
लक्ष्य
आशा उन्नयन संस्थान बच्चों विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार एवं सुरक्षा को लेकर अग्रसर है । लखनऊ प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं मलिन बस्तियों के निरीक्षण के फलस्वरूप हमने ये निष्कर्ष निकाला है की महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा एवं विकास के लिए अभी भी लोगों की मानसिकताएं विकृत हैं जो की हमारे समाज की एक बहुत बड़ी विडम्बना है । आशा उन्नयन संसथान कर्मठता के साथ इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है हम आर्थिक सहयोग के साथ साथ उनकी मानसिक विकृतियों को भी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं एक स्त्री को जीवन भर किसी न किसी के संरक्षण में ही रहना पड़ता है जिससे वो चाह कर भी अपने विकास की दिशा में सोच नहीं पाती हैं हम उनके जन्म से लेकर एक नयी संतति को जन्म देने तक उनकी सभी आवश्यकताओं में अपना पूर्ण योगदान करना चाहते हैं । उनका विवाह और संतानोत्पत्ति भी हमारे चिंतन का विषय है किन्तु प्रारंभिक स्तर पर हम उनके स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर ही कार्यरत हैं । यदि आप सभी जनों का सहयोग मिला तो हम इन महत्त्वपूर्ण विषयों पर भी सहायता करके महिलाओं के विकास और सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकेंगे एवं उनके जीवन से कष्टों को समूल नष्ट कर सकेंगे ।
कार्य पद्दति
आशा उन्नयन संस्थान द्वारा संरक्षित किसी भी बालिका की शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रति वर्ष व्यय की जाने वाली धनराशि का विवरण निम्नवत है
1. निकटतम विद्यालय में प्रवेश
2. पुस्तक एवं यूनिफार्म की व्यवस्था
3. परिवार के लोगों की स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर
4. सलाह एवं परामर्श ( प्रत्येक माह )
5. विद्यालय प्रबंधन से बच्चे की प्रगति रिपोर्ट लेना
6. स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सम्बंधित व्यवस्था (दवाइयां, सप्लिमेंट,सेनेटरी नैपकिन आदि )
7. तकनीकी ज्ञान की व्यवस्था (कंप्यूटर आदि )
ट्यूशन, कोचिंग्स , इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स का भी प्रबंध करना
अपील
आशा उन्नयन संस्थान द्वारा बालिकायों के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सुरक्षा को लेकर एक छोटा सा प्रयास किया गया है, जिसमे सभी लोगों का रुझान हमे देखने को मिल रहा है किन्तु एक छोटा सा आर्थिक सहयोग यदि समाज के सभी लोगों से हमे मिल सका तो आशा उन्नयन संस्थान समाज की दशा एवं दिशा बदलने में अपनी पूर्ण सामर्थ्य लगा देंगा। आपका एक छोटा सा सहयोग हमारे इस लक्ष्य को पूरा करने में एक बड़ी भूमिका निभाएगा। इस अथक प्रयास में सहयोग करके आप भी गौरवांवित महसूस करेंगे इस लिए आपसे आशा एवं अनुरोध है की हमारे इस लक्ष्य में आगे आकर सहयोग करें तथा एक विकसित समाज एवं राष्ट्र के निर्माण के इस पावन एवं आदर्श कार्य में अपनी भूमिका दर्ज करवाएं । हमारी आप सभी बंधुओ से यह अपील है कि इस आदर्श कार्य में अपना यथोचित योगदान कर हमारे सामाजिक उत्थान के संकल्प को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें क्योंकि समाज हमसे कुछ विलग नहीं हमसे मिलकर ही बना है जिसका उत्थान हम सब का दायित्व है ।
आशा उन्नयन संस्थान द्वारा किये गए सर्वे के अनुसार उपरोक्त विवरण के आधार पर प्रत्येक बच्चे के शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संरक्षण पर प्रतिवर्ष 8,000 –10,000 रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है
अतः दानकर्ताओं से आशा उन्नयन संस्थान निवेदन करता है की किसी भी बच्चे को वार्षिक संरक्षण ही प्रदान करने की कृपा करें जिससे उसके शैक्षिक एवं स्वास्थ्य के सन्दर्भ में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो। दानकर्ता द्वारा उनकी इच्छा पर संरक्षित बालक या बालिका का विवरण संस्था द्वारा प्रदान किया जा सकता है । संस्था द्वारा हमारे सम्माननीय दानकर्ता को प्रसंशा-पत्र प्रदान किया जायेगा एवं संस्था द्वारा आयोजित किसी सम्मेलन में सम्मानित भी किया जायेगा ।
हमारे बैंक एंड अकाउंट की डिटेल्स इस प्रकार है | आशा उन्नयन संस्थान, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, एल.डी.ए. कॉलोनी, एल.पी.एस. ब्रांच, सेक्टर-जी, कानपुर रोड, लखनऊ – 226012. बैंक एकाउंट नंबर : 536502010014863 & IFSC Code : UBIN0553654
साभार –
अंजली श्रीवास्तव, अध्यक्ष
आशा उन्नयन संस्थान,लखनऊ
साभार -
आशा उन्नयन संस्थान,
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया,
एल. डी. ए. कॉलोनी, एल. पी. एस. ब्रांच,
सेक्टर - जी, कानपुर रोड, लखनऊ - 12.,
एकाउंट नंबर : 536502010014863
IFSC Code : UBIN0553654