29/07/2026
अयोध्या का कच्चा घाट बना बाल भिक्षावृत्ति मुक्त
अयोध्या को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्माइल परियोजना के अंतर्गत उम्मीद संस्था की टीम ने कच्चा घाट को एक प्राथमिक हस्तक्षेप क्षेत्र (पॉकेट) के रूप में चुना। पिछले तीन महीनों से जिला प्रशासन अयोध्या, समाज कल्याण विभाग,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं एएचटीयू (AHTU) के सहयोग से यहाँ लगातार रेस्क्यू अभियान, काउंसलिंग, पुनर्वास एवं फॉलो-अप की कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान बाल एवं वयस्क—दोनों प्रकार की भिक्षावृत्ति के उन्मूलन की दिशा में निरंतर संचालित है।
इन्हीं सतत प्रयासों का एक उत्साहजनक परिणाम सामने आया है। 28 जुलाई 2026 को एएचटीयू द्वारा किए गए क्षेत्रीय निरीक्षण में कच्चा घाट क्षेत्र में कोई भी बाल भिक्षुक नहीं पाया गया।
यह हमारे सामूहिक प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इस बात का संकेत है कि निरंतर रेस्क्यू, पुनर्वास एवं जन-जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। हमारा अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक अयोध्या को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता।
जय हिन्द : उम्मीद संस्था