Kurmi Kshatriya Sabha, Lucknow

Kurmi Kshatriya Sabha, Lucknow कुर्मी समाज

श्री डी.एम.कटियार ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात BajajDhirendra Mohan Katiyar Jyotiraditya M Sc...
14/08/2025

श्री डी.एम.कटियार ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात
BajajDhirendra Mohan Katiyar Jyotiraditya M Scindia
आज नई दिल्ली में कुर्मी महाराज श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई, जिसपर सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। श्री सिंधिया ने कुर्मी क्षत्रिय सभा और कुर्मी भवन पिकनिक स्पॉट रोड फरीदीनगर लखनऊ की गतिविधियों की जानकारी लेकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने दशहरे के विशेष अवसर पर ग्वालियर में समारोह में आने के लिए कुर्मी भवन को आमंत्रित भी किया। सभा के अध्यक्ष श्री डी.एम.कटियार की ओर से उन्हें पटेल जी लघु प्रतिमा व पुस्तक भेट की गई।

आज होली पर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव जी को मिलकर बधाई दी
14/03/2025

आज होली पर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव जी को मिलकर बधाई दी

Himanshu HB Dhirendra Mohan Katiyar
13/03/2025

Himanshu HB Dhirendra Mohan Katiyar

26/01/2025

Himanshu HB
प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे कैसे…?

अगर आप प्रयागराज आ रहे हैं तो कुछ स्थान जिनके नाम आपको पता होने चाहिए।

(1) चुंगी :- यह आखिरी स्थान है जहां तक ऑटो जा सकती है। मेला क्षेत्र यहां से लगभग 3 किलोमीटर है। शाही स्नान के दिन ऑटो यहां तक नहीं आती।

(2) बैंक रोड़ :- यह प्रयाग जंक्शन के सबसे पास की जगह है। यहां से आपको कानपुर, लखनऊ, बलिया, गोरखपुर आदि शहरों की बसें भी मिलेंगी। 'अमृत स्नान' के दिन यहां से आगे ऑटो जाने की अनुमति नहीं है।

(3) सिविल लाइंस :- यहां से आपको सभी स्थानों के लिए रोड़वेज बसें मिलेंगी।

(4) बालसन चौराहा :- इसके पास ही भरद्वाज पार्क और आश्रम है, सिविल लाइंस की तरफ से आपको यहां तक की ऑटो मिल सकती है।

📍 आपके लिए 5 मुख्य रेलवे स्टेशन हैं जहां आपको उतारा जाएगा।

प्रयागराज जंक्शन -
यहां उतरने के बाद आप सिविल लाइंस जा सकते हैं और वहां से आपको बालसन चौराहे तक की ऑटो मिल सकती है। आपको सरकारी बस भी मिल सकती है लेकिन फ्री होने के कारण उसमें भीड़ अधिक रहेगी।

प्रयागराज संगम -
यह मेला क्षेत्र के सबसे नजदीक का स्टेशन है, यहां से मेला क्षेत्र मात्र 1 किलोमीटर से थोड़ा अधिक पड़ेगा। ध्यान रहे, अमृत स्नान और कुछ विशेष दिनों पर यह स्टेशन बंद रहेगा।

प्रयाग जंक्शन -
यह स्टेशन लगभग 5 किलोमीटर है अगर आप यहां उतरते हैं तो यहां से आपको पैदल ही मेला क्षेत्र तक जाना पड़ेगा, रात्रि के समय आपको ऑटो मिल सकती है।

फाफामऊ -
यह स्टेशन प्रयाग जंक्शन से पहले पड़ता है, यहां से उतरकर आप बैंक रोड़ जा सकते हैं और फिर वहां से मेला क्षेत्र में पैदल जाना पड़ेगा।

प्रयागराज छिवकी -
यहां से आपको बालसन चौराहे की तरफ आना पड़ेगा। बाहर निकलते ही ऑटो मिल जाएगा।

आप बैंक रोड़ से सीधा पैदल जा सकते हैं या फिर सिविल लाइंस से ऑटो पकड़ कर चुंगी या बैंक रोड़ जा सकते हैं।

📍 ठहरने की व्यवस्था

आपको स्टेशन के बाहर बहुत सारे होटल और लॉज मिल जाएंगे, इनका किराया थोड़ा अधिक होगा। अगर आपका बजट कम है तो आपको डोरमेट्री मिल जाएगी, जिसका किराया आपको ₹300-1000 रुपये तक रहेगा। कई सारे रैन बसेरा भी हैं जो अलग-अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए हैं। मगर ये सब आपको मेला क्षेत्र में ही मिलेंगे।

📍 खाने की व्यवस्था

प्रयाग आने के बाद आपको खाने के लिए नहीं सोचना पड़ेगा, आप बैंक रोड़ से या बालसन चौराहे से आगे निकलेंगे तो हर 500 मीटर पर एक भंडारा मिलेगा। कई जगह कचौड़ी-सब्जी, छोला-चावल, खिचड़ी आदि आपको मिलेंगी।

इसके अतिरिक्त आप और से भी ऑर्डर कर सकते हैं। (No Paid Promotion) लेकिन इनकी डिलिवरी चुंगी क्षेत्र के उस तरफ नहीं होगी।

अगर आप फाफामऊ उतरते हैं तो आप गंगा जी के किनारे बनी रोड़ से भी मेले में जा सकते हैं। इस पर भीड़ कम रहेगी लेकिन ये रास्ता थोड़ा लंबा पड़ेगा। इसके किनारे तीन प्रमुख मंदिर हैं। इसी रास्ते पर आपको नारायणी आश्रम और नागवासुकी मंदिर भी मिलेंगे।

📍 इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

1- बहुत छोटे बच्चों को लेकर न आएं।
2- आपको पैदल चलना पड़ेगा इसलिए बहुत अधिक सामान लेकर भी न आएं।
3- अपने फोन और पर्स का विशेष ध्यान रखें।
4- सभी लोगों को पर्ची बनाकर एक फोन नंबर लिखकर अवश्य दें।
5- आपके आसपास कई पुलिस वाले रहेंगे। अगर कोई खो जाता है तो जाकर तत्काल अनाउंसमेंट करवाएं। इसमें पुलिस वाले आपकी सहायता अवश्य करेंगे।
6- मेला क्षेत्र में एक हॉस्पिटल भी बनाया गया है, यदि आवश्यकता हो तो किसी पुलिस वाले से संपर्क करें।
7- कृपया नहाते समय अपने फोन तथा सामान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उस समय संगम नदी के किनारे भीड़ अधिक हो जाती है और इसलिए दिक्कत हो सकती है।

यहां आप रास्ता नहीं भटकेंगे बस भीड़ जिस तरफ जा रही हो आप भी उसी तरफ चलते रहें। बाकी भगवान पर भरोसा रखें, प्रयागराज आयें, कुंभ के स्नान करें और इस दिव्य एवं अलौकिक महाकुंभ को आध्यात्मिकता का अविस्मरणीय अनुभव कीजिए।।🙏

17/12/2024

शोक सूचना
कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ के सदस्य अलीगंज के पदाधिकारी श्री राम सिंह वर्मा का निधन विगत बीती रात निधन हो गया है, वे मूलतः ग्राम बिलखिया, पोस्ट सुधियामऊ,जिला बाराबंकी के थे। लखनऊ में केकेसी कॉलेज में प्रवक्त थे, काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनकी एक बेटी हैं और दो लड़के हैं। उनकी मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं व कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है। Himanshu HB

15/12/2024

आज लखनऊ कार्यक्रम में Himanshu HB

महान क्रांतिकारी, फ्रीडम फाइटर, डॉ गया प्रसाद कटियार की प्रतिमा लखनऊ कुर्मी भवन में स्थापित करने के लिए श्री बृजेश पाठक ...
02/11/2024

महान क्रांतिकारी, फ्रीडम फाइटर, डॉ गया प्रसाद कटियार की प्रतिमा लखनऊ कुर्मी भवन में स्थापित करने के लिए श्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री जी ने 121000 एक लाख इक्कीस हजार रुपए की चेक प्रदान की है । क्रांतिकारी को सम्मान देने केलिए श्री पाठक जी को हार्दिक आभार। कानपुर एयर पोर्ट का नामकरण करने के लिए भी भारत सरकार को पत्र लिखा है। कुर्मी समाज उन्हें हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करता है।

01/11/2024
Himanshu HB
10/09/2024

Himanshu HB

Address

Kurmi Bhawan, Faridi Nagar
Lucknow

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kurmi Kshatriya Sabha, Lucknow posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kurmi Kshatriya Sabha, Lucknow:

Share