11/08/2023
🌹🌹🍁 *अमृत महोत्सव*🍁🌹🌹
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं,
जिसका अर्थ है,
1947 की स्मृतियां फिर दोहरा रहे हैं,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।।
मेरा देश सबसे निराला देश,
विभिन्न संस्कृतियों धर्मों वाला देश,
ऋषि मुनि संतो फकीरों वाला देश,
हम उस देश के शहीदों की गाथा सुना रहे हैं,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ।।
मेरा देश जहां घर-घर प्रभु द्वार हैं,
यही है वह देश जहां हरिद्वार है,
सुबह जहां राम धुन गाई जाती है,
शाम गंगा मैया की आरती सुनाई जाती है।।
छटा अलौकिक जिसकी सब बखान करते हैं,
ओ भारत देश हम तुम्हें शत शत प्रणाम करते हैं,
ऐसे देश की हम गौरव गाथा सुना रहे हैं,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।।
यही है वह देश जहां अहिंसा का पुजारी था,
साबरमती का संत था, अजान बाहू धारी था,
चंद्रशेखर भगत सुभाष यही थे ,
तुलसी नानक कबीर जैसे संत यही थे,
ऐसे तपोभूमि को प्रणाम हम कर रहे है,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।।
देश जो शहीदों की कल्पना है,
देश जो प्रसाद पटेल अटल बिहारी की अभिव्यंजना है,
देश जो इंदिरा की प्रगति कामना है,
रक्त के अंतिम बूंद तक सेवा की भावना है,
ऐसी भावना की पोषण की हमारी जिम्मेदारी है,
यह भारत भूमि हमारी है तुम्हारी है,
इस पुनीत अवसर पर हम देश गान गा रहे हैं,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं!!
आओ! इस अमृत महोत्सव पर एक और धर्म निभाए,
जैसे भी संभव हो पुराने पेड़ों को बचाएं,
एक पेड़ तुम लगाओ एक पेड़ हम लगाएं,
पर्यावरण सुधारें पर्यावरण बचाएं,
ऐसे हम एक नए ढंग से
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए
आज पूरे विश्व को हमारे प्रधान सेवक जगा रहे हैं,
हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं!
अशोक कुमार बाजपेई
( वरिष्ठ साहित्यकार)
9450329618
🙏🍁🌹🙏🍁🌹🙏🍁🌹🙏🍁🌹