Bhamini foundation

Bhamini foundation भामिनी फाउंडेशन
स्वस्थ नारी , सशक्त नारी

🌸 प्रोजेक्ट REDRISE – स्वस्थ किशोरी, सशक्त नारी 🌸14 जुलाई को भामिनी फाउंडेशन द्वारा राजकीय सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर में ...
15/07/2026

🌸 प्रोजेक्ट REDRISE – स्वस्थ किशोरी, सशक्त नारी 🌸
14 जुलाई को भामिनी फाउंडेशन द्वारा राजकीय सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर में प्रोजेक्ट REDRISE के अंतर्गत किशोरियों के लिए एनीमिया जागरूकता एवं हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अभियान के संयोजक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री अरविंद अवस्थी रहे।
कार्यक्रम में लगभग 100 किशोरियों की हीमोग्लोबिन जाँच की गई तथा उन्हें एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता एवं किशोरावस्था के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा किशोरियों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया गया कि—
"स्वस्थ किशोरी ही आत्मविश्वासी, सशक्त और आत्मनिर्भर महिला बनती है। अच्छी सेहत ही अच्छे भविष्य, बेहतर शिक्षा और सफल करियर की पहली सीढ़ी है।"
कार्यक्रम की सफलता में भामिनी फाउंडेशन के सदस्य श्री नागेंद्र जी, कोषाध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी, तकनीकी सहयोग हेतु टीम लीडर श्री प्रकाश थापा जी एवं सुश्री निधि जी का विशेष योगदान रहा।
स्वास्थ्य सेवा स्वयंसेवकों डॉ. नीतू त्रिवेदी, साची शुक्ला एवं पूजा तिवारी ने पूरे कार्यक्रम के सफल समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भामिनी फाउंडेशन का संकल्प है कि हर किशोरी एनीमिया मुक्त, स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर बने।
"स्वस्थ बेटी • शिक्षित बेटी • सशक्त भारत" ❤️

🌸🎨 होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎨🌸Bhamini Foundation की ओर से आप सभी को रंगों, प्रेम और खुशियों से भरी होली की शुभकामनाएँ।...
04/03/2026

🌸🎨 होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎨🌸

Bhamini Foundation
की ओर से आप सभी को रंगों, प्रेम और खुशियों से भरी होली की शुभकामनाएँ।

यह पावन पर्व आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग लेकर आए।

"Swasth Nari, Sashakt Nari "

रंगों की तरह आपका जीवन भी सदा उज्ज्वल और खुशहाल रहे।
Happy Holi!

"भामिनी फाउंडेशन "स्वस्थ नारी, सशक्त नारीएक अनूठी पहल हर महिला को सम्मान सहारा और सशक्त पहचान देने की। आज एक नई क्रांति ...
17/02/2026

"भामिनी फाउंडेशन "
स्वस्थ नारी, सशक्त नारी

एक अनूठी पहल हर महिला को सम्मान सहारा और सशक्त पहचान देने की।

आज एक नई क्रांति की शुरुआत।”
Valencia Ivf
Manmeet Singh xetrri





Address

L-647 Indralok Colony
Lucknow
226025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhamini foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bhamini foundation:

Shortcuts

Share