Uttar Pradesh Congress Public Grievance Redressal Committee

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh Congress Public Grievance Redressal Committee

Uttar Pradesh Congress Public Grievance Redressal Committee Facebook Account of U.P. Public Grievance Redressal Committee - raising issues of public concern. RTs are not endorsement.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन-व्यथा निस्तारण समिति की कल सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अत्यंत सारगर्भित और व्यवस्थि...
13/06/2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जन-व्यथा निस्तारण समिति की कल सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अत्यंत सारगर्भित और व्यवस्थित चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2026 के दौरान जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समिति द्वारा किए गए प्रयासों की व्यापक समीक्षा की गई। समिति के प्रयासों को और अधिक सकारात्मक, तीव्र और परिणामोन्मुखी गति देने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक के दौरान समिति की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई और कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया गया। जन-समस्याओं के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण (Documentation) पर जोर दिया गया, ताकि उनके आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष नीतिगत रूप से मजबूत हस्तक्षेप किया जा सके।

पार्टी संगठन को समाज के बीच एक सक्रिय 'जन-समस्या समाधानकर्ता' के रूप में स्थापित करने के लिए ठोस और चरणबद्ध कदम उठाने पर सहमति बनी।

समिति के जनहितैषी कार्यों और योगदान को कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा के अनुरूप आम जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न उपयुक्त माध्यमों (मीडिया व सोशल मीडिया) का सहयोग लेने पर विमर्श हुआ।

समिति के वरिष्ठतम सदस्य, प्रख्यात शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के पूर्व ब्यूरो प्रमुख डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने बैठक की अध्यक्षता के दायित्व का निर्वहन किया।

बैठक का संचालन समिति के सचिव संजय शर्मा द्वारा किया गया।

बैठक के प्रमुख प्रतिभागी (विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ नेता):
बैठक में प्रशासनिक, न्यायिक, वित्तीय और सामाजिक क्षेत्रों के अग्रणी रहे माननीय सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए

प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा से संबद्ध रहे डॉ. अनीस अंसारी (से.नि. IAS), जी. के. दुबे (पूर्व CBI अधिकारी), ओ. पी. यादव (पूर्व DPRO), जगदीश (पूर्व जज), आर. एस. तिवारी (पूर्व परिवहन अधिकारी), राम कुबेर (पूर्व GST आयुक्त), बी एल दोहरे (पूर्व पुलिस अधिकारी), सी. पी. श्रीवास्तव एवं एम. एल. पांडेय (पूर्व आयकर अधिकारीगण, सीतापुर), शिक्षा क्षेत्र एवं साहित्य से जुड़े डॉ. आर. एस. वर्मा (शिक्षाविद), डॉ. जी. के. वर्मा (पूर्व अधिकारी HAL एवं प्रसिद्ध कवि 'डंडा लखनवी'), अभिषेक वर्मा (शोध स्कॉलर) एवं राजनीतिक एवं सामाजिक परिवेश के अग्रणी ब्रिजेन्द्र कुमार सिंह (पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता), अजय कुमार सिंह (पूर्व बैंक अधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी स्व. बाबू राम कुंवर सिंह जी के सुपुत्र), विजय कुमार यादव (विद्यालय प्रबंधक, एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. लक्ष्मी शंकर यादव जी के सुपुत्र), तथा श्री अरविंद प्रसाद (चार्टर्ड अकाउंटेंट) तथा त्रिभुवन सिंह (समाजसेवी सीतापुर) की गरिमामय उपस्थिति रही।

Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Ajay Rai Avinash Pande

त्याग की पराकाष्ठा के शांतिदूत भगवान बुद्ध के चरणों में नमन। आइए, इस बुद्ध पूर्णिमा पर हम तथागत भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए...
01/05/2026

त्याग की पराकाष्ठा के शांतिदूत भगवान बुद्ध के चरणों में नमन।

आइए, इस बुद्ध पूर्णिमा पर हम तथागत भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए सत्य और संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। 🙏🌷🙏

Indian Youth Congress Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Avinash Pande Ajay Rai

18/04/2026

महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हो चुका था। फिर 2026 में संशोधन क्यों लाए मोदी जी...।

दो-तिहाई बहुमत का गणित उन्हें भी पता था,पर मकसद महिलाओं को अधिकार देना था ही नहीं। मकसद तो सिर्फ एक शोर मचाना था ताकि हो जाए।

बिल नहीं गिरा है,सरकार की बचीखुची साख गिर गई है।

Indian Youth Congress Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Avinash Pande Ajay Rai

05/04/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के सर्वाधिक काबिल मंत्रियों में शामिल, भारतीय समाज व राजनीति को प्रभावित करने में सक्षम तथा लम्बे राजनीतिक जीवन के साक्षी रहे बाबू जगजीवन राम जी की जयंती पर उनकी चिरस्थायी स्मृति को शत्-शत् नमन है।🙏

बाबू जी के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा मिलती रहेगी।
Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Indian Youth Congress Avinash Pande Ajay Rai

11/02/2026

Compromised PM..
भारतीय युवा कांग्रेस ने AI माध्यम से Penguin पर रचना प्रस्तुत की है।

उल्लेखनीय है कि कल ही यूथ कांग्रेस ने दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन भी किया।

दोनों विषय समझौतावादी प्रधानमंत्री से संबंधित हैं।पहला विषय हास्य हो सकता है। लेकिन राजनीतिक विषय गंभीर है।

Indian Youth Congress Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh

06/02/2026

झूठ बोलकर नेता इसलिए सालों तक टिका रहा क्योंकि जनता सवाल नहीं, सहनशीलता का अभ्यास करती रही।

और उम्र के साथ शरीर का ह्रास होना स्वाभाविक है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

लेकिन दिमाग़ का बूढ़ा होना राष्ट्रीय आपदा ज़रूर बन गया है।



Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Avinash Pande Ajay Rai

03/02/2026

खुश?

ट्रंप टैरिफ 18%, मोदी का अमेरिकी आयात पर टैरिफ शून्य!

और इतना ही नहीं, मोदी ने 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान के साथ तेल भी बहुत अधिक कीमत पर खरीदने पर सहमति जताई..जबकि रूस हमें सस्ता तेल दे रहा था।

क्या यही ऐसा है, जिस पर हमें एक राष्ट्र के रूप में खुश होना चाहिए?

Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh INC TV Avinash Pande Ajay Rai

कितना सुंदर देश है अपना भारत।🇮🇳आज जहां अधिकांश उत्तर भारत में मकर संक्रांति है, वहीं तमिल में पोंगल, असम में माघ बिहू, क...
14/01/2026

कितना सुंदर देश है अपना भारत।🇮🇳

आज जहां अधिकांश उत्तर भारत में मकर संक्रांति है, वहीं तमिल में पोंगल, असम में माघ बिहू, केरल में मकरविलक्कु, आंध्र-तेलंगाना में पेड्डा पांडा।

बिहार में दही-चूड़ा।

भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश के अवसर पर सभी साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh Avinash Pande Ajay Rai INC TV

नेहरू-गांधी परिवार की शानदार विरासत, राहुल गांधी की प्रिय अनुजा व कांग्रेस की प्रखर सांसद प्रियंका गांधी जी को उनके जन्म...
12/01/2026

नेहरू-गांधी परिवार की शानदार विरासत, राहुल गांधी की प्रिय अनुजा व कांग्रेस की प्रखर सांसद प्रियंका गांधी जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई।

आप शतायु हों।

राजीव-सोनिया जी की सुपुत्री प्रियंका जी के चमत्कारिक नेतृत्व ने लोकतांत्रिक संसदीय परंपराओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Priyanka Gandhi Vadra Indian National Congress Indian National Congress - Uttar Pradesh INC TV

Address

Lucknow
226001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh Congress Public Grievance Redressal Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Uttar Pradesh Congress Public Grievance Redressal Committee:

Shortcuts

Share